Holika Dahan 2026: रंगों का त्योहार होली पूरे देश में बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है. होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है. हालांकि, साल 2026 में होलिका दहन की तारीख और समय को लेकर लोगों के बीच थोड़ी उलझन बनी हुई है. वजह है फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि, भद्रा काल और चंद्र ग्रहण का एक साथ पड़ना. ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर सही दिन और शुभ मुहूर्त क्या है.
हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है. वर्ष 2026 में पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 मार्च की शाम 5 बजकर 55 मिनट से हो रही है और यह 3 मार्च की शाम 4 बजकर 40 मिनट तक रहेगी. लेकिन 2 मार्च की शाम से ही भद्रा काल भी शुरू हो रहा है, जो 3 मार्च की सुबह 5 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. मान्यता है कि भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, इसलिए होलिका दहन के समय को लेकर उलझन है.
इसके अलावा 3 मार्च को चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. ग्रहण के दौरान सूतक काल प्रभावी हो जाता है, जिसमें धार्मिक कार्य वर्जित माने जाते हैं. ऐसे में NDTV के साथ हुई खास बातचीत के दौरान ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित ने बताया, इन सभी स्थितियों को देखते हुए होलिका दहन 2 मार्च को ही किया जाएगा. शास्त्रों के अनुसार भद्रा पुच्छ में होलिका दहन किया जा सकता है. हालांकि, अलग-अलग शहरों में सूर्यास्त के समय के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त थोड़ा अलग हो सकता है. आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं आपके शहर में होलिका दहन का सही समय, पूजा विधि, मंत्र और अन्य जरूरी बातें-
Holika Dahan 2026 LIVE: तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुआ होलिका दहन समारोह
Coimbatore, Tamil Nadu: The celebrations were held at the Satyanarayana Temple, drawing a large number of participants from Rajasthan and Gujarat. The event commenced with the traditional Holika Dahan ritual, during which a ceremonial bonfire was lit using coconut shells, marking… pic.twitter.com/oxKEIQZYv9
Holika Dahan 2026 LIVE: बोरीवली में होलिका दहन का समारोह आयोजित
महाराष्ट्र में बोरीवली में होलिका दहन समारोह आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में स्थानीय बीजेपी नेताओं ने भी हिस्सा लिया, जिनमें विधायक संजय उपाध्याय और पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी शामिल थे.
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: The Holika Dahan ceremony was organised in Borivali. Local BJP leaders, including MLA Sanjay Upadhyay and former MP Gopal Shetty, were also present. pic.twitter.com/0f81H4R0Ep
Holika Dahan 2026: सीकर में कई जगह गोधूलि बेला में जली होलिका
प्रदेश के साथ सीकर जिले में बुराई पर अच्छाई की जीत का पावन पर्व होलिका दहन आज बड़े ही धूमधाम, उत्साह, उमंग और परंपरागत रीति रिवाजों के साथ मनाई जा रही है. बुराई पर अच्छाई का जीत का पर्व होलिका दहन पर सीकर में आज कई इलाकों में गोधूलि बेला पर सूर्य अस्त होने के बाद होलिका दहन का किया गया, हालांकि इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त इस वर्ष रात 1:26 से 1:38 तक है, लेकिन राजकीय होली सहित कई इलाकों में होलिका दहन को छोड़कर अधिकतर स्थानों पर गोधूलि बेला में ही होली का दहन किया गया. होलिका दहन से पूर्व विधि विधान से पूजा पाठ और मंत्र उच्चारण किया गया और इसके बाद होलिका दहन किया गया.
Holika Dahan LIVE: ग्वालियर के सराफा बाजार में होलिका दहन की तैयारियां शुरू
ग्वालियर मे सराफा बाजार मे अंचल की सबसे बड़ी होलिका दहन के पूर्व उत्सव शुरू हो गया है. इसक चलते रासलीला और पूजा अर्चना जारी है. यह होली 25 हजार कंडो से सजाई गई है जिसमें शिखर पर होलिका की आकर्षक प्रतिमा भी लगाईं गई है. होलिका दहन रात 10:30 के बाद होगा लेकिन उससे पहले ही पूरे सराफा बाजार में होलिकोत्सव की धूम देखने को मिल रही है.
Chandra Grahan 2026: कल लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को दोपहर को 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगा. बता दें, कि सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ऐसे में 3 मार्च को सूतक काल 6 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा. इस समय मूर्ति स्पर्श और भोजन बनाने या खाने की मनाही होती है.
Holika Dahan 2026: होलिका दहन पर शोभा यात्रा में शामिल हुए CM योगी, की पूजा-अर्चना
#WATCH Gorakhpur, Uttar Pradesh: Chief Minister Yogi Adityanath participates in the Holika Dahan Shobha Yatra and performs the aarti. pic.twitter.com/o5Xm3TVMV7
हिंदू मान्यता के अनुसार, होलिका दहन की रात की जाने वाली पूजा जीवन से जुड़े सभी दुख, दुर्भाग्य और निगेटिविटी को दूर करके सुख-सौभाग्य और सकारात्मकता लाती है.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित कहते हैं, होलिका दहन के समय आप 3, 5, 7 या 11 परिक्रमा कर सकते हैं. परिक्रमा करते समय अपने गुरु और इष्ट देव का स्मरण करते हुए मंत्रों का जाप करें.