विज्ञापन

हर किसी के लिए नहीं है आम, जानिए किन बीमारियों में करना चाहिए परहेज

गर्मियों में आम खाने में मजा तो खूब आती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों के लिए ये मजा सजा बन सकता है. कुछ बीमारियों में आम का सेवन नहीं करना चाहिए.

हर किसी के लिए नहीं है आम, जानिए किन बीमारियों में करना चाहिए परहेज
किन बीमारियों में आम खाना नुकसानदायक हो सकता है. ( Image Credit-AI)

गर्मियों का मौसम आते ही तेज धूप के साथ आम की महक भी आ जाती है. बाजारों में आम दिखने लगते हैं और इनको देखते ही मुंह में पानी आने से रोक पाना थोड़ा मुश्किल होता है. जो लोग आम के शौकीन हैं वो भी इसे जमकर खाते हैं. वहीं कई लोग इसलिए खा लेते हैं कि ये सिर्फ इन महीनों में ही मिलता है. आम के स्वाद की बात करें तो ये मीठा, रसीला और पोषण से भरपूर होता है. इसके साथ ही इसमें विटामिन A, C और फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. इसलिए ये स्वाद के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है, लेकिन तब जब इसका सेवन सीमित मात्रा में और ही तरीके से किया जाए. लेकिन इसके बावजूद कुछ लोगों के लिए आम का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. आइए जानते हैं किन बीमारियों में आम नहीं खाना चाहिए. 

कौन सी बीमारी होने पर आम नहीं खाना चाहिए

आम का स्वाद मीठा होता है, तो ये बात साफ है कि डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन सीमित मात्रा में या डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए. आम का सेवन करने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है.

मोटापा या वजन बढ़ना

जिन लोगों को वेट लॉस करना है और जिनको हवा लगने से भी वजन बढ़ जाता है, उनको भी आम का सेवन करने से बचना चाहिए. ज्यादा आम का सेवन वजन बढ़ा सकता है. क्योंकि इसमें कैलोरी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है. इसलिए इसका सेवन लिमिट में ही करना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: भारत में सबसे बढ़िया आम कौन‑सा? जानिए हर वैरायटी की खासियत

पेट की दिक्कतें

जिन लोगों को गैस, एसिडिटी या अपच की समस्या रहती है उनके लिए भी आम का सेवन परेशानी को बढ़ा सकता है. खासकर कुछ लोगों के लिए खाली पेट आम का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

एलर्जी

कई लोगों को आम से एलर्जी की समस्या भी होती है. आम खाने के बाद मुंह में खुजली, गले में जलन और स्किन पर रैशेज हो सकते हैं. ऐसा होने पर आम से दूरी बनाना ही सही रहता है.

ये भी पढ़ें: लंगड़ा आम की कहानी: जब आम के पैर नहीं होते, तो फिर ‘लंगड़ा' नाम कैसे पड़ा?

आम खाने का सही तरीका

आम को खाने का सही तरीका है कि इसको खाने से पहले 1-2 घंटे पानी में भिगोकर रखें, इसके बाद ही इसका सेवन करें. ऐसा करने से इसकी गर्म तासीर थोड़ी कम हो जाती है. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com