विज्ञापन

IPL 2026: एक साथ वर्ल्ड कप जीता, एक बना क्रिकेट 'किंग' और एक अंपायर, जानें कौन हैं अजितेश अर्गल, कैसा रहा है प्रदर्शन

Who is Ajitesh Argal Played With Virat Kohli IPL 2026: अजितेश अर्गल ने हाल ही में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच से अपना IPL अंपायरिंग डेब्यू किया.

IPL 2026:  एक साथ वर्ल्ड कप जीता, एक बना क्रिकेट 'किंग' और एक अंपायर, जानें कौन हैं अजितेश अर्गल, कैसा रहा है प्रदर्शन
Who is Ajitesh Argal Played With Virat Kohli IPL 2026:

Who is Ajitesh Argal Played With Virat Kohli IPL 2026: साल 2008 में जब विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, तब उस जीत के एक बड़े हीरो मध्यम गति के तेज गेंदबाज अजितेश अर्गल (Ajitesh Argal) थे. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उस ऐतिहासिक फाइनल में अजितेश ने महज 7 रन देकर 2 विकेट झटके थे और उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था. आज जहां विराट कोहली विश्व क्रिकेट के 'किंग' बनकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे हैं, वहीं उनके उसी पुराने साथी ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में एक नई और दिलचस्प पारी की शुरुआत की है. अजितेश अब क्रिकेट के मैदान पर बल्ला या गेंद थामे नहीं, बल्कि हैट पहनकर अंपायर के तौर पर फैसले लेते नजर आ रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @De_le_Vega

अजितेश अर्गल का क्रिकेटिंग करियर मैदान पर बहुत लंबा नहीं चल सका. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा की तरफ से 10 फर्स्ट-क्लास मैच खेले, लेकिन धीरे-धीरे वह खेल की मुख्यधारा से दूर होते गए. खेल से दूर होने के बाद वह स्पोर्ट्स कोटा से आयकर विभाग (Income Tax Department) में इंस्पेक्टर बन गए. हालांकि, क्रिकेट के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ और उन्होंने साल 2023 में बीसीसीआई (BCCI) की अंपायरिंग परीक्षा पास की.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @PullShot_Achyut

हाल ही में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच से अपना IPL अंपायरिंग डेब्यू किया. यह देखना वाकई सुखद है कि 18 साल पहले एक साथ विश्व कप उठाने वाले दो खिलाड़ी आज एक ही मैदान पर अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. 

मैच के बाद एक बेहद भावुक और यादगार पल देखने को मिला जब विराट कोहली अपने पुराने साथी अजितेश अर्गल से मिलने पहुंचे. आरसीबी की शानदार जीत के बाद किंग कोहली मैदान पर अजितेश के साथ बातचीत करते और पुराने दिनों को याद करते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख फैंस 2008 के उन दिनों की यादों में खो गए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com