Assam HS Result 2026 LIVE Updates: असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) आज 10:30 बजे 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है. असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगु ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि रिजल्ट कितने बजे जारी किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएं भी दीं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट asseb.in पर जाकर इसे देख सकते हैं, इसके अलावा एनडीटीवी पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है. इस लाइव ब्लॉग में छात्रों को रिजल्ट से पहले और रिजल्ट जारी होने के बाद की हर छोटी से लेकर बड़ी अपडेट मिलेगी, जिसमें टॉपर्स और पिछले साल के रिजल्ट की तुलना जैसी कई अहम जानकारियां शामिल हैं.
NDTV पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
- एनडीटीवी पर अपना रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र एजुकेशन वेबसाइट https://ndtv.in/education पर जाएं
- होमपेज पर दिख रहे Board Exam Results 2026 पर क्लिक करें.
- इसके बाद Assam Board Class 12 Exam Results 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर डालें और "Submit" बटन पर क्लिक करें.
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी. इसे भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें.
Assam Board HS Result 2026 LIVE:
HS Result 2026 LIVE: एक घंटे का और इंतजार
असम बोर्ड रिजल्ट जारी होने में अब महज एक घंटा बचा है, छात्रों का इंतजार बस खत्म ही होने वाला है.
Assam Board HS Result 2026 LIVE: असम के छात्र बिना इंटरनेट भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
असम बोर्ड के छात्रों को सुविधा दी गई है कि वो बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए छात्रों को मैसेज बॉक्स में जाकर ASSAM12 (स्पेस) अपना रोल नंबर टाइप करना होगा. इसे 5676750 या 56263 पर भेज दें, ऐसा करने के कुछ ही देर में आपका रिजल्ट मैसेज में आ जाएगा.
एक घंटे बाद जारी हो जाएगा असम बोर्ड का रिजल्ट
असम बोर्ड के छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. अब करीब एक घंटे बाद रिजल्ट जारी हो जाएगा, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना एडमिट कार्ड अपने पास रखें.
Assam Class 12 Result 2026 LIVE: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट resultsassam.nic.in पर जाएं
- यहां 12वीं रिजल्ट का लिंक स्क्रीन पर नजर आएगा, जिस पर क्लिक करें
- लिंक पर क्लिक करते ही छात्रों को रोल नंबर डालना होगा
- रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा.
Assam Board HS Result 2026 LIVE: एनडीटीवी पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
असम बोर्ड के छात्रों को अगर आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है तो वो एनडीटीवी पर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें ndtv.in के एजुकेशन सेक्शन में जाकर बोर्ड पेज पर जाना होगा.
Assam Board HS Result 2026 LIVE: किन वेबसाइट्स पर जारी होगा रिजल्ट?
असम के छात्र इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं -
- resultsassam.nic.in
- asseb.in
Assam HS 12th Result 2026 LIVE: सीएम हिमंत बिस्वा कर सकते हैं रिजल्ट जारी
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा खुद 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर सकता हैं. हालांकि शिक्षा मंत्री ने सिर्फ इतना बताया कि रिजल्ट सुबह 10.30 बजे जारी होगा.
Assam Class 12 Result 2026 LIVE: डिजीलॉकर पर भी देख सकते हैं रिजल्ट
असम बोर्ड 12वीं के छात्र अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पर भी देख सकते हैं. इसके लिए डिजीलॉकर ने एक्स पर पोस्ट किया है.
📢 Get Ready, Assam Students!
— DigiLocker (@digilocker_ind) April 27, 2026
The wait is almost over!
Assam State School Education Board, Division-II
Class XII Results 2026 are coming soon on DigiLocker Result Page.
Skip the hassle and check your results easily on the official #DigiLocker Result Page.
🔗… pic.twitter.com/308ydA7CZa
Assam HS Result 2026 LIVE: कितने बजे जारी होगा रिजल्ट?
असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ठीक 10:30 बजे जारी किया जाएगा. शिक्षा मंत्री की तरफ से ये जानकारी दी गई थी. छात्र अपने रोल नंबर के साथ तैयार रहें और रिजल्ट जारी होते ही तुरंत स्कोरकार्ड चेक कर लें.