विज्ञापन

डायबिटीज में आम खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया सही समय, मात्रा और खाने का तरीका

Mangoes for Diabetics: आम खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. लेकिन, क्या डायबिटीज में आम खाना चाहिए या नहीं? आइए जानते हैं डॉक्टर और डायटीशियन ने क्या कहा.

डायबिटीज में आम खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर ने बताया सही समय, मात्रा और खाने का तरीका
Mangoes for Diabetics: भारत में हर साल हर साल करीब 2 करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन आम पैदा होता है. (AI Image)

Can Diabetics Eat Mango: भारत को यूं ही आम का देश नहीं कहा जाता, उत्पादन से लेकर खपत तक हर मामले में भारत दुनिया में सबसे आगे है. आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के कुल आम उत्पादन का लगभग 50% हिस्सा भारत से आता है और यहां हर साल करीब 2 करोड़ 10 लाख मीट्रिक टन आम पैदा होता है. एक भारतीय औसतन रोज करीब 85 ग्राम आम खाता है और एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह मात्रा सामान्य तौर पर सुरक्षित मानी जाती है. लेकिन, सवाल तब खड़ा होता है जब बात डायबिटीज की हो. भारत में तेजी से बढ़ रही इस बीमारी के बीच आम जैसे मीठे फल को लेकर लोगों के मन में कई तरह की शंकाएं हैं. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (Indian Council of Medical Research) की स्टडी बताती है कि देश में करीब 11% लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं, जबकि 15% लोग प्री-डायबिटिक हैं. ऐसे में यह समझना जरूरी हो जाता है कि आम खाना सही है या नहीं. इस विषय पर डॉक्टर अशोक कुमार झिंगन और डायटीशियन कोमल मलिक ने बताया कि डायबिटीज में आम खाना चाहिए या नहीं.

आम खाने का सही समय क्या है?

डॉक्टर डॉ. अशोक कुमार झिंगन बताते हैं कि आम खाने का सबसे सही समय सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे के बीच होता है. उनके अनुसार, खाली पेट आम खाने से बचना चाहिए, रात में खासकर डिनर के बाद या सोने से पहले आम नहीं खाना चाहिए. वहीं कोमल मलिक भी इस बात पर जोर देती हैं कि आम को दिन के बीच में खाना बेहतर है, ताकि शरीर उसे सही तरह से पचा सके.

ये भी पढ़ें: रोटी को अखबार या फॉयल में लपेटकर रखते हैं? जानिए ये आदत सेहत के लिए कितनी खतरनाक है

एक दिन में कितना आम खाना सुरक्षित है? | How Many Mangoes is it Safe to Eat in a Day?

डायटीशियन कोमल मलिक के अनुसार, एक स्वस्थ व्यक्ति रोज 200-250 ग्राम (लगभग एक मध्यम आकार का आम) खा सकता है. एक आम में लगभग 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है. लेकिन, डायबिटीज के मरीजों के लिए नियम अलग है. डॉ. अशोक कुमार झिंगन सलाह देते हैं कि, शुगर पेशेंट्स को 100 ग्राम या उससे कम, यानी करीब आधा आम ही लेना चाहिए. इससे ज्यादा मात्रा ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Unsplash

आम खाने का सही तरीका क्या होना चाहिए? | What is the Right Way to Eat a Mango?

आम सिर्फ क्या खाएं का नहीं, बल्कि कैसे खाएं का भी मामला है. कोमल मलिक के मुताबिक, आम को ब्रेकफास्ट या डिनर के साथ नहीं लेना चाहिए, इसे स्नैक के रूप में खाना बेहतर है, मेन कोर्स की तरह नहीं. आम खाते समय दूसरे फलों से दूरी रखें.

डॉ. अशोक कुमार झिंगन यह भी सुझाव देते हैं कि, आम को दही, दूध या नट्स के साथ लिया जा सकता है, आम से बने व्यंजनों में अतिरिक्त चीनी मिलाना नुकसानदायक हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Fridge Or Pot Water: फ्रिज का ठंडा पानी या मटके का पानी – गर्मी में कौन सा ज्यादा हेल्दी?

क्या दूसरे मीठे फल भी नुकसानदायक हैं? | Are Other Sweet Fruits Also Harmful? 

यहां समझने की जरूरत है ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) की. GI यह बताता है कि कोई फूड्स ब्लड शुगर को कितनी तेजी से बढ़ाता है. आम का GI लो से मीडियम कैटेगरी में आता है. लेकिन लीची, तरबूज और खरबूजा जैसे फल हाई GI वाले होते हैं

डॉक्टर झिंगन कहते हैं कि, हाई GI फलों को पूरी तरह छोड़ने की जरूरत नहीं, लेकिन उनकी मात्रा कंट्रोल रखना बेहद जरूरी है और इन्हें भोजन से अलग समय पर खाना चाहिए.

Latest and Breaking News on NDTV

किन चीजों के साथ आम नहीं खाना चाहिए? | What Foods Should Not Be Eaten With Mangoes?

आम को गलत कॉम्बिनेशन में खाना आपकी पाचन प्रक्रिया बिगाड़ सकता है. डायटीशियन कोमल चेतावनी देती हैं कि, आम के साथ सिट्रस फ्रूट्स (जैसे संतरा, अनानास) नहीं खाने चाहिए. ड्राई फ्रूट्स के साथ भी इसे मिलाने से बचना बेहतर है. ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और अन्य डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. आम से पूरी तरह दूरी बनाना जरूरी नहीं, यहां तक अगर आपको डायबिटीज है. लेकिन, सही समय, सीमित मात्रा और सही तरीके का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diabetes And Mangoes, Mangoes For Diabetics, Can Diabetics Eat Mango, Mango Glycemic Index, Best Time Eat Mango Diabetes, Mango Portion For Sugar Patients, Diabetes Mango Tips, Safe Mango Eating Diabetes, How Much Mango Can A Diabetic Eat Daily, Right Time To Eat Mango In Diabetes, Does Mango Increase Blood Sugar, Diabetes Friendly Way To Eat Mango, Doctor Advice Mango Diabetes Patients
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com