विज्ञापन
19 days ago

Gujarat Nikay Chunav 2026 Result Live: गुजरात में एक बार फिर भाजपा का परचम लहराया है. सूरत, राजकोट, वडोदरा और अहमदाबाद समेत राज्य की सभी 15 महानगरपालिकाओं में भारतीय जनता पार्टी को शानदार जीत मिली है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद आज शाम 5 बजे अहमदाबाद में विजयोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा मौजूद रहेंगे.

राजकोट महानगरपालिका की कुल 72 सीटों में भाजपा ने 65 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया है. कांग्रेस को यहां 7 सीटें मिली हैं. वडोदरा महानगरपालिका की 76 सीटों में से भाजपा ने 49 सीटें जीती हैं, कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं, जबकि 1 सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है.

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026: परिणाम

नगर निगम चुनाव

  • भाजपा: 937 सीटें
  • कांग्रेस: 95 सीटें
  • आम आदमी पार्टी (AAP): 10 सीटें
  • अन्य: 2 सीटें

नगर पालिका चुनाव

  • भाजपा: 1,988 सीटें
  • कांग्रेस: 459 सीटें
  • आम आदमी पार्टी (AAP): 48 सीटें
  • अन्य (OTH): 129 सीटें

ज़िला पंचायत चुनाव

  • भाजपा: 887 सीटें
  • कांग्रेस: 136 सीटें
  • आम आदमी पार्टी (AAP): 57 सीटें
  • अन्य: 4 सीटें

तालुका पंचायत चुनाव

(सभी नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं)

  • भाजपा: 3,667 सीटें
  • कांग्रेस: 1,050 सीटें
  • आम आदमी पार्टी (AAP): 397 सीटें
  • अन्य (OTH): 106 सीटें

 

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम 2026

नगर निगम

भाजपा - 937

कांग्रेस - 95

आप - 10

अन्य सदन - 2


नगर पालिका चुनाव

भाजपा - 1988

कांग्रेस - 459

आप - 48

अन्य सदन - 129

जिला पंचायत

भाजपा - 887

कांग्रेस - 136

आप - 57

अन्य सदन - 4

तालुका पंचायत चुनाव- (सभी परिणाम अभी घोषित नहीं हुए हैं)

भाजपा - 3667

कांग्रेस - 1050

आप - 397

अहमदाबाद नगर निगम के परिणाम अपडेट

कुल सीटें 192
भाजपा 160
कांग्रेस 32
आप/एमआईएम/अन्य 0

मैं गुजरात की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं : PM मोदी

PM मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा,  गुजरात और भारतीय जनता पार्टी के बीच संबंध अब और भी गहरे और अटूट हो गए हैं. राज्य भर में हुए नगर निगम, नगरपालिका, तालुका पंचायत और जिला पंचायत चुनावों में भाजपा को मिले भारी जनसमर्थन और समर्थन के लिए मैं गुजरात की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं. राज्य सरकार के जन-केंद्रित और विकासोन्मुखी कार्यों को मान्यता देते हुए, गुजरात की जनता ने एक बार फिर सुशासन की राजनीति में अपना विश्वास जताया है. ये परिणाम स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि जनता ने भाजपा द्वारा वर्षों से किए गए अथक प्रयासों को अपना हार्दिक आशीर्वाद दिया है. मैं गुजरात की जनता को आश्वस्त करता हूं कि आने वाले समय में हम और भी अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करेंगे और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे.

कांग्रेस पार्टी ने अहमदाबाद के खाडिया वार्ड में क्लीन स्वीप किया

2026 के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को अब तक की सबसे बड़ी प्रतीकात्मक हार का सामना करना पड़ा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने अहमदाबाद के खाडिया वार्ड में क्लीन स्वीप किया है. लगभग सात दशकों में पहली बार, कांग्रेस ने उस क्षेत्र की सभी चार नगर निगम सीटों पर जीत हासिल की है, जिसे गुजरात में भाजपा के राजनीतिक आंदोलन का जन्मस्थान माना जाता है. इस हार को सत्ताधारी पार्टी के लिए एक ऐतिहासिक उलटफेर के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि खाडिया 1970 के दशक की शुरुआत से ही जनसंघ और बाद में भाजपा का अजेय गढ़ बना हुआ था.

Gujarat Nikay Chunav Results Live : मोरबी में भाजपा की शानदार जीत

BJP ने नवगठित मोरबी नगर निगम में ऐतिहासिक और पूर्ण जीत हासिल की है, जिसमें उसने 13 वार्डों की सभी 52 सीटों पर विजय प्राप्त की है. इस शानदार जीत ने विपक्ष को पूरी तरह से पस्त कर दिया है, न तो कांग्रेस और न ही आम आदमी पार्टी शहर में अपना खाता खोल पाई है.

Gujarat Nikay Chunav Results Live : अरावली में बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व आईपीएस चुनाव हारे

पूर्व आईपीएस अधिकारी एम.एल. निनामा को अरावली जिला पंचायत चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा. निनामा ने हाल ही में गुजरात पुलिस में अपने उच्च पद से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा था, लेकिन वे 2,700 वोटों के अंतर से अपनी सीट हार गए. इस हार को सत्ताधारी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: सूरत में बीजेपी की एकतरफा जीत

सूरत में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें BJP ने एकतरफा जीत दर्ज की है. बीजेपी ने बंपर प्रदर्शन करते हुए 120 में से 115 सीटों पर कब्जा जमाया है. वहीं आम आदमी पार्टी को सिर्फ 4 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस के खाते में महज 1 सीट गई है.

जीत का श्रेय हमारे शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी को जाता है : गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा

गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा ने स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम पर कहा कि यह सहरा भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं पर है. अब तक वॉर्ड नंबर 1 में विकास के नाम पर शून्य मिला है. जनता जान चुकी है कि विकास से जुड़ने के लिए जनता को भाजपा को ही चुनना पड़ेगा. इस जीत का श्रेय हमारे शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी को जाता है.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: भाजपा ने वापी नगर निगम चुनाव जीता

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मंगलवार को वोटों की गिनती विभिन्न केंद्रों पर जारी है. भाजपा ने वापी नगर निगम चुनाव जीत लिया है और मतगणना जारी रहने के दौरान ही बहुमत के आंकड़े को काफी पीछे छोड़ दिया है.

गरियाधर तालुका पंचायत के नतीजे घोषित

गरियाधर तालुका पंचायत की 16 सीटों में से 11 सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीतीं

आम आदमी पार्टी ने 4 सीटें और एक निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में

महुवा तालुका पंचायत अपडेट

महुवा तालुका पंचायत की 34 सीटों में से भाजपा ने 13 सीटें जीतीं.

आम आदमी पार्टी ने दो सीटें और एक निर्दलीय उम्मीदवार को मिली जीत

कांग्रेस ने महुवा तालुका पंचायत में अभी तक अपना खाता नहीं खोला है

Gujarat Vote Counting Live: भावनगर के वल्लभीपुर में बड़ा उलटफेर हुआ

 वल्लभीपुर तालुका पंचायत की कुल 16 सीटों के लिए हुए मुकाबले में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए 9 सीटों पर अपना कब्जा जमाया है, जिससे भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस चुनाव में सत्ताधारी भाजपा को केवल 4 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. 

Gujarat Vote Counting Live: पोरबंदर में बीजेपी को मिली सभी 52 सीटें

BJP ने पोरबंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की सभी 52 सीटें जीत ली हैं. खास बात यह है कि राज्य को पहली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन मिली है, जहां विपक्ष को एक भी सीट नहीं मिली है. साथ ही, BJP ने पोरबंदर डिस्ट्रिक्ट पंचायत की सभी सीटें जीत ली हैं.

Gujarat Vote Counting Live: अहमदाबाद महानगरपालिका का अपडेट

अब तक के नतीजों के अनुसार अहमदाबाद महानगरपालिका की कुल 192 सीटों में भाजपा ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं. आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम को यहां कोई सफलता नहीं मिली. सूरत महानगरपालिका की 120 सीटों में से भाजपा ने 75 सीटों पर कब्जा जमाया है. कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली है, जबकि आम आदमी पार्टी को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई है.

Nikay Chunav Result Live: 15 महानगरपालिकाओं में बीजेपी को मिली शानदार जीत

निकाय चुनाव में फिर एकबार भाजपा ने जीत का परचम लहराया हे और राज्य की सभी 15 महानगरपालिकाओं में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया हे दूसरी और कोंग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी रही हे जबकि आम आदमी पार्टी को सूरत में बढ़ा झटका लगा हे पिछली बार आम आदमी पार्टी को सूरत में 27 सीटे मिली थी और आप मुख्य विपक्षी पार्टी बनी थी जबकि इस बार अबतक के नतीजे में आम आदमी पार्टी को कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी हे 

Gujarat Nikay Chunav Result Live: मोडासा नगर पालिका का रिजल्ट देखिए

मोडासा नगर पालिका

BJP: 24

कांग्रेस: ​​6

AIMIM: 3

इंडिपेंडेंट: 3

बायड नगर पालिका:

तालुका पंचायत

शामलाजी

कुल सीटें 16

BJP- 6

कांग्रेस- 9

AAP- 1

नवीन शामलाजी तालुका में कांग्रेस को तालुका पंचायत मिली

मोडासा

BJP: 10

कांग्रेस: ​​10

टाई

धनसुरा

कुल सीटें - 18

BJP- 16

कांग्रेस- 2

Gujarat Vote Counting Live: राजकोट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में BJP ने 65 सीटें जीतीं

राजकोट म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में कुल 18 वार्ड और 72 सीटों पर वोटों की गिनती हुई, जिसमें

BJP को 65 सीटें मिलीं, कांग्रेस को 7 सीटें मिलीं. पिछली बार के मुकाबले BJP को 3 सीटों का नुकसान हुआ है. खास बात यह है कि जंगलेश्वर में कुछ समय पहले तोड़फोड़ की गई थी और पिछले टर्म में यह BJP के पास था. लेकिन तोड़फोड़ की वजह से इस बार BJP को हार का सामना करना पड़ा है.

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: डभोई नगरपालिका सीट पर बीजेपी 8 साल बाद सत्ता से बाहर

डभोई नगरपालिका सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है. कांग्रेस को 21 सीटों के साथ बहुमत मिला है. वार्ड नंबर 2 से बीजेपी के अध्यक्ष बीरेन शाह हार गए. बीजेपी ने यहां 36 में से 15 सीटें जीती हैं. वार्ड नंबर 2 से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बीरेन शाह को हार का सामना करना पड़ा है

Gujarat Civic Body Election Results 2026: राजकोट नगर निगम के वार्ड 2 से रवींद्र जडेजा की बड़ी बहन नयनाबा जडेजा हारीं

राजकोट नगर निगम के वार्ड 2 में बीजेपी उम्मीदवार की जीत हुई है. क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बड़ी बहन नयनाबा जडेजा चुनाव हार गईं.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गांधीनगर जिला पंचायत की वलाड सीट पर कांग्रेस की जीत

गुजरात के गांधीनगर जिला पंचायत की वलाड सीट पर दोबारा वोटों की गिनती के बाद भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की.कांग्रेस की जीत का ऐलान करने के बाद बीजेपी उम्मीदवार ने वोटों की दोबारा गिनती की मांग की थी. लेकिन दोबारा गिनती में भी कांग्रेस उम्मीदवार 125 वोटों के अंतर से जीत गए.

Gujarat Vote Counting Live: भावनगर नगरपालिका की 36 सीटों का रिजल्ट देखें

महुवा नगरपालिका की सीटों का रिजल्ट

 बीजेपी ने 36 में से 18 सीटों पर जीत हासिल की. 6 सीटें निर्विरोध जीतीं. 

कांग्रेस ने 12 सीटें जीतीं.

वल्लभीपुर नगरपालिका की 24 सीटों का रिजल्ट 

24 सीटों में से 18 सीटें बीजपी ने जीतीं, 8 सीटें निर्विरोध जीतीं

कांग्रेस ने 2 सीटें जीतीं

पालिताना नगरपालिका की सीटों का रिजल्ट 

पालिताना नगरपालिका की 36 सीटों में से 34 बीजेपी ने जीतीं.

कांग्रेस को केवल दो सीटें मिलीं

Gujarat Vote Counting Live: सूरत महानगर पालिका के वार्ड नंबर 17 में AAP पैनल की जीत

सूरत महानगर पालिका के वार्ड नंबर 17 में आम आदमी पार्टी के पैनल ने जीत हासिल की.

Gujarat Nikay Election Result LIVE: नवसारी के वांसदा तालुका पंचायत क्षेत्र का रिजल्ट जानिए

  • भीनार सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रशांत पटेल विजेता घोषित हुए.
  • मोती वालजर सीट से भाजपा उम्मीदवार निकेतकुमार पटेल विजेता घोषित हुए.
  • सीणधई सीट से भाजपा उम्मीदवार टिंकलकुमारी पटेल विजेता घोषित हुईं.
  • बारताड खानपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार जेतलबेन गवली विजेता घोषित हुईं.
  • महुवास सीट से भाजपा उम्मीदवार अजयकुमार गामित विजेता घोषित हुए.
  • मानपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमंत भोया विजेता घोषित हुए.
  • खाटाआंबा सीट से भाजपा उम्मीदवार बिपिन पटेल विजेता घोषित हुए.
  • लीमजर सीट से भाजपा उम्मीदवार मीनाक्षीबेन कोटारिया विजेता घोषित हुईं.

Gujarat Vote Counting Live: सूरत के मतगणना केंद्र पर बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प

सूरत के मतगणना केंद्र पर बीजेपी की जीत के बाद माहौल बिगड़ा गया. बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई. पुलिस के सामने ही उनके बीच मारपीट होने लगी. इस दौरान दिनेश राजपुरोहित और उनके समर्थको पर खुमान सिंह ने हमले के आरोप लगाए. काउंटिंग सेंटर के अंदर ही मारपीट की गई. 

Gujarat Vote Counting Live: गुजरात निकाय चुनाव में जीतने वाले BJP उम्मीदवारों का स्वैग देखें

Gujarat Local Body Election Results 2026: VRS लेकर चुनाव लड़ने वाले IPS हारे

निकाय चुनाव से पहले वीआरएस लेकर चुनाव लड़ने वाले गुजरात कैडर के अधिकारी रहे मनोज निनामा जिला पंचायत चुनाव हार गए हैं. नौकरी छोड़कर उन्होंने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. मनोज निनामा अरावली के शामलाजी तालुका में ओध जिला पंचायत सीट से चुनाव लड़े थे.

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: वडोदरा के डभोई में बीजेपी की करारी हार

बीजेपी को वडोदरा जिले की डभोई नगर पालिका में करारी हार का सामना करना पड़ा है. 9 वार्ड की कुल 36 सीटों पर बीजेपी को 15 और कांग्रेस को 21 सीटों पर जीत मिली. यह इलाके गुजरात के पूर्व सीएम चिमनभाई पटेल के क्षेत्र संखेड़ा से लगा हुआ है. उनके बेटे सिद्धार्थ पटेल यहां से विधायक रह चुके हैं.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: वलसाड तालुका पंचायत चुनावों में कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला

वलसाड तालुका पंचायत चुनावों में बीजेपी 32 में से 31 सीटें जीत ली हैं. बाकी बची एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत ली है. कांग्रेस यहां खाता तक नहीं खोल सकी. 

Gujarat Local Body Election Results 2026: गुजरात निकाय चुनाव में AIMIM की शानदार एंट्री

गुजरात निकाय चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने शानदार एंट्री मारी है. दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट में  AIMIM उम्मीदवार ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को पछाड़कर जीत दर्ज की है. वहीं सिद्धपुर पंथक में पहली बार AIMIM का खाता खुला है. अब्बास अलीमद असामी1877 वोटों से दिंद्रोल तालुका पंचायत सीट जीत गए हैं. 

Gujarat Nikay Election Result LIVE: वडोदरा नगर निगम में 25 सीटों पर बीजेपी का कब्जा

गुजरात में वडोदरा नगर निगम की 76 सीटों में से 30 सीटों के नतीजे आ गए हैं. 25 सीटों पर बीजेपी जीती, जबकि कांग्रेस को चार सीटें और एक सीट अन्य के खाते में जाती दिख रही है.

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: सूरत में AAP का खाता नहीं खुला, बीजेपी ने 27 सीटें जतीं

 सूरत नगर निगम में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा है. पिछले साल 27 सीटें जीतने वाली पार्टी यहां से अपना खाता भी नहीं खोल सकी. दोपहर 1 बजे तक के नतीजों में बीजेपी 43 सीटों के साथ आगे है, कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली है.

Gujarat Vote Counting Live: मेहसाणा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में BJP की लहर

मेहसाणा म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के वार्ड 1, 2, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13 में BJP पैनल जीता. वहीं वार्ड 3 में पूरा पैनल कांग्रेस का जीता. वार्ड नंबर 4, 5 के लिए काउंटिंग चल रही है. 52 सीटों में से 5 सीटें BJP ने निर्विरोध जीक लीं. BJP 40 सीटों पर जीत चुकी है. कांग्रेस के खाते में 4 सीटें गई हैं. 

जीत का श्रेय हमारे शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी को-गुजरात शिक्षा मंत्री

गुजरात की शिक्षा मंत्री रिवाबा जडेजा ने स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम पर कहा कि यह सहरा बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं पर है. अब तक वॉर्ड नंबर 1 में विकास के नाम पर शून्य मिला है. जनता जान चुकी है कि विकास से जुड़ने के लिए जनता को बीजेपी को ही चुनना पड़ेगा. इस जीत का श्रेय हमारे शीर्ष नेतृत्व प्रधानमंत्री मोदी को जाता है. 

Gujarat Vote Counting Live: दाहोद के लिम्दी जिला पंचायत में बीजेपी उम्मीदवार मनीषा बेन अनिलभाई भूरिया की जीत

दाहोद के लिम्दी जिला पंचायत में बीजेपी उम्मीदवार मनीषा बेन अनिलभाई भूरिया ने 6000 वोटों के सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की है.

Gujarat Nikay Election Result LIVE: नवसारी महानगर पालिका में लहराया बीजेपी का परचम

नवसारी महानगर पालिका में बीजेपी ने परचम लहरा दिया है. 

कुल वार्ड : 13

कुल सीटें : 52

भाजपा : 50

कांग्रेस : 02

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: सूरत महानगर पालिका की 120 सीटों में 55 पर बीजेपी की जीत

सूरत महानगर पालिका की 120 सीटों में से 55 पर बीजेपी ने जीत हासिल की है.  कांग्रेस सिर्फ 1 सीट जीत सकी. वहीं AAP का खाता भी नहीं खुला. 14 वॉर्ड का चुनावी परिणाम आ गया है. अन्य 8 वॉर्ड की 32 सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है.

Gujarat Vote Counting Live: मोरबी महा नगरपालिका में BJP ने किया क्लीन स्वीप

गुजरात की मोरबी महा नगरपालिका में BJP ने क्लीन स्वीप किया. 52 सीटों पर BJP का परचम लहराया. यहां कांग्रेस और आप का खाता तक नहीं खुला. 13 वार्ड की 52 सीटों पर BJP का दबदबा कायम है.

Gujarat Vote Counting Live: मेहसाणा में BJP दफ्तर का चपरासी कॉर्पोरेटर बना

मेहसाणा में BJP दफ्तर के चपरासी रमेशभाई भील कॉर्पोरेटर बने. उसने नगर निगम के वार्ड नंबर 13 से जीत हासिल की है.  यहां पर बीजेपी के पूरे पैनल की जीत हुई है. 

Gujarat Nikay Election Result LIVE: नवसारी तालुका पंचायत में बीजेपी का परचम

अडदा सीट : मीनाबेन पटेल, भाजपा

आमडपोर सीट : नानुभाई राठौड़, भाजपा

भुलाफळिया सीट : उमेश तलाविया, भाजपा

चंद्रवासन सुपा सीट : दर्शनाबेन पटेल, भाजपा

धामण सीट : हेमांगिनी पटेल, भाजपा

खड़सुपा सीट : जयेश हलपति, भाजपा

मोलधरा सीट : उर्वशीबेन राठौड़, भाजपा

नागधरा सीट : स्नेहलकुमार पटेल, भाजपा

पडघा सीट : भावना बेन राठौड़, भाजपा

पारडी सीट : धर्मेश हलपति, भाजपा

सातेम सीट : दीपिकाबेन पटेल, भाजपा

शाहु सीट : राजेशकुमार पटेल, भाजपा

सिसोद्रा गणेश 1 सीट : प्रियाबेन देसाई, भाजपा

सिसोद्रा गणेश 2 सीट : प्रियाबेन नायका, भाजपा

सुपा सीट : नयन पटेल, भाजपा

उगत सीट : दिनेश मिस्त्री, भाजपा

कुल सीटें : 16

बिनविरोध सीटें : 05 (भाजपा)

भाजपा विजेता : 16

कांग्रेस विजेता : 00

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: अडालज, कलोल, मानसा और गांधीनगर में बीजेपी का दबदबा

गुजरात निकाय चुनावों में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की और अडालज, कलोल, मानसा और गांधीनगर क्षेत्रों में अधिकांश सीटें जीत ली हैं. कलोल की घोषित 12 सीटों में से बीजेपी ने 8 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं, जो इस क्षेत्र में बीजेपी के दबदबे को दर्शाती हैं.

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: जामनगर वार्ड नंबर 1 में BJP ने कांग्रेस के दिगुभा जडेजा को हराया

जामनगर वार्ड नंबर 1 में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत से जीत हासिल कर कांग्रेस के गढ़ को ध्वस्त कर दिया. कांग्रेस के नगर अध्यक्ष दिगुभा जडेजा को करारी हार का सामना करना पड़ा.

Gujarat Local Body Election Results 2026: जामनगर के वार्ड-5 में बीजेपी की शानदार जीत

जामनगर नगर निगम चुनाव के वार्ड-5 में बीजेपी ने शानदार जीत हासिल की, उसके सभी उम्मीदवार विजयी रहे. उम्मीदवार आशीषभाई जोशी ने कहा कि यह रिजल्ट चल रहे विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास और समर्थन को दर्शाता है.

Gujarat Local Body Election Results 2026: सभी 15 नगर निगमों में बीजेपी बहुमत की ओर

सभी 15 नगर निगमों में रुझान से संकेत मिल रहे हैं बीजेपी बहुमत हासिल करने की ओर बढ़ रही है. राज्य के शहरी स्थानीय निकायों में उसका दबदबा और मजबूत हो रहा है.

Gujarat Vote Counting Live: गुजरात के 4 नए नगर निगमों में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

कांग्रेस अब तक मेहसाणा, मोरबी और नाडियाड में एक भी सीट नहीं जीत सकी है. इन क्षेत्रों में बीजेपी के शानदार प्रदर्शन किया है. 

Gujarat Vote Counting Live: बीजेपी ने गुजरात के 15 में से 4 नगर निगम जीते

बीजेपी ने गुजरात के 15 नगर निगमों में से 4 पर जीत हासिल कर ली है और 11 अन्य में बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी ने मेहसाणा, मोरबी, नाडियाड और वापी समेत 4 पर अपना कब्जा जमा लिया है. ये वे नवगठित नगर निगम हैं, जहां पहली बार चुनाव हुए हैं.

Gujarat Vote Counting Live: सूरत महानगर पालिका की 120 सीटों में से बीजेपी ने 43 पर जीती

सूरत महानगर पालिका की 120 सीटों में से बीजेपी ने 43 और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है. AAP अभी भी शून्य पर है.

Gujarat Vote Counting Live: AAP से BJP में शामिल हुए राजू करपाड़ा सुरेंद्रनगर जिला पंचायत की दोनों सीटें हारे

चुनाव से ठीक पहले AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए राजू करपाड़ा सुरेंद्रनगर जिला पंचायत की दोनों सीटें हार गए हैं.

Gujarat Vote Counting Live: बेहरामपुरा वार्ड में कांग्रेस की जीत, पूरे अहमदाबाद में बीजेपी का दबदबा

बीजेपी ने बावला तालुका पंचायत में सभी सीटें निर्विरोध जीत ली हैं. अब तक बीजेपी ने कुल 6 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस को 1 सीट मिली है. भायला, शिया, गगड़ और रॉयकाबेठक सीटों पर भी बीजेपी उम्मीदवार जीते हैं. जबकि कांग्रेस ने केसार्डी सीट पर जीत हासिल की है. 

अहमदाबाद नगर निगम चुनावों में बीजेपी का दबदबा देखने को मिल रहा है. पार्टी ने इसनपुर वार्ड संख्या 45 और नवरंगपुरा वार्ड में भी जीत हासिल की है.

Gujarat Vote Counting Live: भावनगर नगर निगम का रिजल्ट देखें

भावनगर नगर निगम- कुल 52 सीटें

वार्ड - 2

भाजपा - 1

आप - 0

कांग्रेस - 3

अन्य - 0

Gujarat Vote Counting Live: दाहोद: तालुका पंचायत सीटों पर कौन जीता?

देवगढ़बारिया-कुल सीटें-28

BJP-07

धनपुर-कुल सीटें-24

BJP-2

AAP-2

दाहोद कुल सीटें-38

AAP-1

फतेपुरा-कुल सीटें-18

BJP-5

कांग्रेस-4

AAP-2

गरबड़ा कुल सीटें-24

BJP-4

कांग्रेस-1

झालोद-20

BJP-02

कांग्रेस-02

AAP-03

लिमखेड़ा-24

BJP-4

AAP-3

संजली-16

BJP-3

कांग्रेस-1

सिंगवाड़-18

BJP-7

AAP-1

गोविंदगुरु लिमडी-26

BJP-2

कांग्रेस-4

AAP-1

सुखसर-18

BJP-2

कांग्रेस-2

Gujarat Vote Counting Live: सूरत महानगर पालिका के नतीजे देखें

120 सीटों में से बीजेपी की 23 और कांग्रेस ने 1 सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं AAP अभी भी शून्य पर है.

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: नवसारी महानगर पालिका के वार्ड नंबर 10 का रिजल्ट

वार्ड नंबर 10 में बीजेपी पैनल की जीत

  • सुनील रघुनाथ पाटिल
  • रेखाबेन गिरासे
  • सुनील लांजेवार
  • किरणबेन बल्ला

Gujarat Local Body Election Results 2026: नवसारी महानगर पालिका का रिजल्ट

वार्ड नं. 2 में भाजपा की पैनल की जीत

  • अशोक धोराजिया
  • जयाबेन राठौड़
  • रमेश वाला
  • कृतिकाबेन पाटील

Gujarat Vote Counting Live: अहमदाबाद के नवरंगपुरा में बीजेपी के 4 उम्मीदवार जीते

अहमदाबाद के नवरंगपुरा में बीजेपी के 4 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है.

Gujarat Vote Counting Live: सूरत नगर निगम में बीजेपी शानदार जीत की ओर

 सूरत में बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. मौजूदा रुझानों के मुताबिक, पार्टी 120 में से 100 से अधिक सीटें जीत सकती है. बीजेपी ने पिछले 30 सालों से सूरत नगर निगम पर अपना वर्चस्व बनाए रखा है, इस बार भी उसका दबदबा कायम रह सकता है. 

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: गुजरात में कहां-कहां जीते आप उम्मीदवार?

  • दाहोद के देवगढ़ बारिया विधानसभा क्षेत्र की अगसवानी तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार केसामबेन शानुभाई की जीत
  • डेडियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र की बरकातुरा तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार भवतीबेन अविनाश वसावा की जीत
  • देडियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र की चोपड़वाव तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार की जीत
  • रबंदर के माणावदर विधानसभा क्षेत्र की कोयलाना तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार मगरा प्रभाबेन देवायत की जीत
  • डेडियापाड़ा विधानसभा क्षेत्र की भादोद तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार पूजाबेन गोविंदभाई गोसाई की जीत 
  • जामनगर पिपरिया में कालावड विधानसभा क्षेत्र की डेडकादर तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार संगीताबेन दिलीपभाई की जीत
  • राजकोट ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की चांदली तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार रमाबेन बागदा की जीत 
  • दभवन तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार जगदीशभाई रमनभाई की जीत
  • दाहोद की नवानगर जिला पंचायत सीट से AAP उम्मीदवार की जीत 
  • दभवन तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार जगदीशभाई रमनभाई की जीत
  • दाहोद जिले के फतेपुर विधानसभा क्षेत्र में चालोर तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार शर्मिष्ठाबेन की जीत 
  • पोरबंदर जिले के जेतपुर विधानसभा क्षेत्र में अमरनगर तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार किशोर कोटडिया की जीत
  • जावली जिला पंचायत सीट से AAP उम्मीदवार की जीत
  • संतरामपुर तालुका में बाबारोल तालुका पंचायत सीट से आप उम्मीदवार की जीत
  • बोरवाव तालुका पंचायत सीट से AAP की जीत
  • तलाला तालुका में 4 तालुका पंचायत सीटें AAP ने जीतीं
  • पोरबंदर जिले के केशोद विधानसभा क्षेत्र में मोतीकलसारी तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार की जीत 
  • छोटाउदेपुर विधानसभा क्षेत्र में चिसदिया जिला पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार की जीत 
  •  अमरेली जिले के धारी विधानसभा क्षेत्र में शापर तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार मुक्ताबेन घेलाभाई सुवागिया की जी
  • छोटाउदेपुर विधानसभा क्षेत्र में बोरदा तालुका पंचायत सीट पर आप उम्मीदवार की जीत

Gujarat Vote Counting Live: गांधीधाम नगर निगम के पहले चुनाव में BJP का दबदबा

गांधीधाम नगर निगम के वार्ड नंबर 6, 1 और 10 में BJP पैनल की जीत

गांधीधाम नगर निगम में कुल सीटें: 52

बीजेपी: 13

कांग्रेस: ​​0

अन्य: 0

गांधीधाम नगर निगम के वार्ड नंबर 3 की 1 सीट पर निर्विरोध जीत

Gujarat Vote Counting Live: दाहोद में जावली जिला पंचायत सीट से आप उम्मीदवार जीते

दाहोद में जावली जिला पंचायत सीट से आप उम्मीदवार डॉ. दयाराम वसावा ने जीत हासिल की है. आप कार्यकर्ताओं ने उनकी जीत का जमकर जश्न मनाया.

Gujarat Vote Counting Live: दाहोद नगर पालिका की 36 सीटों का नतीजा

वार्ड नंबर 3 से निर्दलीय उम्मीदवार कायद चूनावाला जीते

महिला सीट पर BJP की महिला लक्ष्मीबेन भट्ट जीतीं

बिना चुनाव लड़े BJP के 2 उम्मीदवार जीते

कुल सीटें: 36

कुल BJP: 11

कांग्रेस: ​​4

निर्दलीय 1

Gujarat Civic Body Election Results 2026: दाहोद नगर पालिका वार्ड नंबर 3 पर बीजेपी ने मारी बाजी

दाहोद नगर पालिका वार्ड नंबर 3 पर बीजेपी का पैनल जीता.

Gujarat Local Body Election Results 2026: अहमदाबाद में 192 सीट का रिजल्ट

बीजेपी- 36 सीटों पर जीती

कांग्रेस-5 सीटों पर जीती

Gujarat Nikay Chunav Result Live: सूरत महानगर पालिका पर कौन आगे

वॉर्ड नंबर-2

बीजेपी -4

वॉर्ड नंबर 3

बीजेपी -3

आप -1

वॉर्ड नंबर 14

बीजेपी -4

वॉर्ड नंबर 19

बीजेपी -4

वॉर्ड नंबर 4

बीजेपी -4

वॉर्ड नंबर 1

बीजेपी -4

वॉर्ड नंबर 21

कांग्रेस -4

वॉर्ड नंबर 12

कांग्रेस -3

आप -

वॉर्ड नंबर 24

बीजेपी -3

कांग्रेस -1

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: अहमदाबाद नगर निगम चुनाव का रिजल्ट

जोधपुर वॉर्ड में बीजेपी के 4 उम्मीदवार जीते 

गोता में बीजेपी के 4 उमेदवार आगे

अहमदाबाद में 192 सीटों में से 37 सीट पर जीत

Gujarat Vote Counting Live: नवसारी महानगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में BJP पैनल की जीत

नवसारी महानगर पालिका के वार्ड नंबर 1 में भाजपा की पैनल की जीत

  • दीपक पटेल
  • जशुबेन राठौड़
  • आशिष राखोलिया
  • केयूरीबेन देसाई

Gujarat Vote Counting Live: दाहोद तालुका पंचायत की 20 सीटों पर बीजेपी विजयी

दाहोद तालुका पंचायत सीट

कुल सीटें-254-249

निर्विरोध-5

BJP -20

कांग्रेस--02

AAP-5

Gujarat Nikay Chunav Result Live: मेहसाणा महानगरपालिका में बीजेपी का परचम

मेहसाणा महानगरपालिका

  • वार्ड 1, 6, 10 में BJP पैनल की जीत 
  • BJP ने 52 सीटों में से 15 सीटें जीतीं, जिनमें 5 सीटें निर्विरोध जीतीं

Gujarat Vote Counting Live: नगरपालिकाओं की कुल 2,624 सीटों में से 660 पर बीजेपी आगे

गुजरात की नगरपालिकाओं की कुल 2,624 सीटों में से अब तक 746 सीटों के रुझान और परिणाम आ गए हैं. बीजेपी 660 सीटों के साथ आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस के खाते में 62 सीटें ई हैं. 24 सीटें अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में आई हैं.

Gujarat Vote Counting Live: गुजरात के बड़े शहरों में बीजेपी का दबदबा

15 महानगरपालिका की 54 सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस 6 सीटों पर आगे

84 नगर पालिका की 470 सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस 15 और अन्य तीन सीटों पर आगे

34 जिला पंचायत की 60 सीटों पर बीजेपी, कांग्रेस 10 सीटों पर आगे

260 तहसील पंचायत की 400 सीटों पर बीजेपी और 52 सीटों कांग्रेस आगे

Gujarat Vote Counting Live: गुजरात के कच्छ में AIMIM की एंंट्री, 3 उम्मीदवार जीते

गुजरात के कच्छ जिले की भुज नगर पालिका में AIMIM उम्मीदवार की जीत हुई है. वार्ड नंबर 1 में AIMIM के 3 उम्मीदवार जीत गए हैं. वहीं एक उम्मीदवार कांग्रेस का जीता है. AIMIM की कच्छ में ये पहली जीत है. 

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: गुजरात में खुला SP का खाता, इस वार्ड पर हुई जीत

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में समाजवादी पार्टी का खाता भी खुल गया है. राणावाव नगर पालिका के वार्ड नंबर 6 में सपा उम्मीदवार की जीत हुई है. 

Gujarat Vote Counting Live: धारी नगरपालिका के वार्ड 1 में बीजेपी को झटका

गुजरात की धारी नगरपालिका के वार्ड 1 में बीजेपी पैनल टूट गया है. 2 सीटों पर बीजेपी और 2 सीटों पर आप उम्मीदवार की जीत हुई है. 

Gujarat Nikay Chunav Result Live: अहमदाबाद के थलतेज वॉर्ड से BJP उम्मीदवार निर्विरोध जीतीं

अहमदाबाद के थलतेज वॉर्ड से BJP उम्मीदवार रीताबेन ठाकरो निर्विरोध चुनी गईं.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: वापी महानगरपालिका में 1, 5, 6 और 9 में भाजपा का पूरा पैनल जीता

वापी महानगरपालिका

कुल वार्ड: 13

कुल सीटें: 52

वार्ड नंबर 1, 5, 6 और 9 में भाजपा का पूरा पैनल जीता

वार्ड नंबर 10 में कांग्रेस की पैनल का विजय

Gujarat Nikay Chunav Result Live: अहमदाबाद की दो सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस जीती

अहमदाबाद की असलाली तालुका सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार की जीत, भूवालडी सीट पर बीजेपी की जीत.

Gujarat Vote Counting Live: दाहोद जिला पंचायत सीट पर किसकी जीत?

कुल सीटें-50-49

निर्विरोध-1 सीट पर जीत

BJP -1 सीट पर जीत

Gujarat Vote Counting Live: नवसारी महानगरपालिका BJP पैनल जीता

वार्ड नं. 9 में BJP पैनल की जीत

धर्मेश पटेल

भारतीबेन पटेल

जयेश राठौड़

जुलीबेन लाखाणी

Gujarat Vote Counting Live: दाहोद तालुका पंचायत सीट पर 13 सीटों पर बीजेपी का परचम

दाहोद तालुका पंचायत सीट

कुल सीटें-254-249

निर्विरोध-05

BJP-13

कांग्रेस-01

AAP-4

Gujarat Vote Counting Live: दाहोद म्युनिसिपल सीट में किसने कितनी सीटें जीतीं?

दाहोद म्युनिसिपल सीट 

कुल सीटें-36-29

निर्विरोध-05

वार्ड-1

BJP-1

कांग्रेस-03

AAP-0

Gujarat Vote Counting Live: नवसारी महानगर पालिका के वार्ड नंबर-5 में बीजेपी विजयी

वार्ड नंबर 5 में बीजेपी पैनल की जीत

  • मुकेश अग्रवाल
  • संगीता बेन राठौड़
  • परिमल टंडेल
  • मीनाक्षी बेन नायक

Gujarat Local Body Election Results 2026: सूरत के वॉर्डों में कौन आगे और कौन पीछे?

  • सूरत के वॉर्ड नंबर 2 में कांग्रेस आगे
  • वॉर्ड नंबर 4 में बीजेपी आगे
  • वॉर्ड नंबर 24 में बीजेपी आगे

Gujarat Civic Body Election Results 2026: नवसारी जिला पंचायत की वेस्मा सीट से BJP उम्मीदवार जीते

वेस्मा सीट से भाजपा उम्मीदवार आशीष पटेल 450 वोटों की बढ़त के साथ विजयी रहे.

Gujarat Vote Counting Live: नवसारी जिले के ट्राइबल क्षेत्र में कौन कहां जीता?

अंकलाछ तालुका पंचायत - कांग्रेस विजेता

चापलधरा तालुका पंचायत - भाजपा विजेता

Gujarat Nikay Chunav Result Live: सूरत महानगर पालिका में वोटों की गिनती शुरू

सूरत महानगर पालिका में वोटों की गिनती चल रही है.भारी संख्या में उम्मीदवार और समर्थक मौजूद हैं. सुरक्षा बलों की मौजूदगी में वोटों की गिनती चल रही है.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: अरावली-मोडासा म्युनिसिपैलिटी में बीजेपी की जीत

अरावली: म्युनिसिपैलिटी -मोडासा

वार्ड नंबर: 1 जीतने वाले BJP के कैंडिडेट

  •  रीताबेन भोई
  • दीपाबेन सेठ
  • अमृतभाई परमार
  • याग्निक भट्ट

Gujarat Vote Counting Live: नवसारी के गणदेवी नगर पालिका में 2 सीटों पर जीतने वाले उम्मीदवार

नवसारी के गणदेवी नगर पालिका में 2 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी के दो उम्मीदवार राजेश पटेल और निलेश पटेल विजयी रहे.

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: नवसारी के गणदेवी नगर पालिका में 24 सीटों पर बीजेपी की जीत

णदेवी पालिका के 6 वार्डों की 24 सीटों में से 22 सीटों पर बीजेपी ने निर्विरोध जीत हासिल की थी.शेष 2 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी के दो उम्मीदवार राजेश पटेल और निलेश पटेल विजयी रहे.गणदेवी नगर पालिका में बीजेपी ने दूसरी बार 24 में से 24 सीटें जीतकर रिकॉर्ड कायम किया.

Gujarat Vote Counting Live: नवसारी महानगरपालिका में वार्ड नंबर 1, 5 और 9 की मतगणना शुरू

गुजरात के नवसारी महानगरपालिका में मतगणना शुरू हो गई है. सबसे पहले बैलेट पेपर से पड़े वोटों की गिनती की जा रही है. राजनीतिक दलों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया. EVM मशीनों को मतगणना कक्ष में पहुंचाया गया. सबसे पहले वार्ड नंबर 1, 5 और 9 की मतगणना शुरू हुई. 

Gujarat Nikay Chunav Result Live: अंबाजी में वोट खुलसे से पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं का हंगामा

गुजरात के अंबाजी के दांता मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती होने से पहले ही कांग्रेस उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा खड़ा किया. नाराज कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच हिंसक झड़प हो गई.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: ईवीएम से पहले गिने जा रहे बैलेट पेपर के वोट

गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों के वोटों की गिनती के दौरान ईवीएम से पहले बैलेट पेपर के वोट गिने जा रहे हैं. अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट में क्रमबद्ध तरीके से वॉर्ड की ईवीएम खुलेंगी.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात में काउंटिंग के लिए खोला गया स्ट्रॉन्ग रूम

गुजरात लोकल बॉडी इलेक्शन के लिए EVM मशीनों के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इसके लिए स्ट्रॉन्ग रूम खोला जा चुका है. बता दें कि चुनाव रविवार, 26 अप्रैल को हुए थे. 

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात के इन चार बड़े शहरों की सीटें जानें

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में नजर राज्य के चार बड़े शहरों पर भी है. इनमें अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा और राजकोट शामिल हैं. यहां पर दशकों से बीजेपी का कब्जा है. 

  • अहमदाबाद- 192
  • सूरत- 120
  • वडोदरा- 76
  • राजकोट- 72

Gujarat Nikay Chunav Result Live: अरावली जिले में वोटों की गिनती जारी

अरावली जिले की मोडासा और बायड म्युनिसिपैलिटी की 42 सीटों पर 97 उम्मीदवार मैदान में हैं. 

जिला पंचायत की 30 सीटों के लिए 87 उम्मीदवार, तालुक पंचायत की 140 सीटों के लिए 401 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है. जिले के बायड, मोडासा, शामलाजी, भिलोडा, मेघराज, मालपुर, धनसुरा, साथंबा तालुका हेडक्वार्टर पर वोटों की गिनती जारी है. 

  • जिला पंचायत की 30 सीटों के लिए वोटों की गिनती 80 राउंड में हुई
  • तालुका पंचायत की 140 सीटों के लिए वोटों की गिनती 109 राउंड में हुई

अहमदाबाद के एक काउंटिंग सेंटर का वीडियो देखें

 गुजरात लोकल बॉडी चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती चल रही है. ये वीडियो अहमदाबाद के एक काउंटिंग सेंटर से है. 

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: नवसारी में बैलेट पेपर के वोटों की गिनती शुरू

नवसारी के स्वामीनारायण इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 8 बजे से बैलेट पेपर के वोटों की गिनती शुरू हो गई. 9 बजे से EVM मशीन के मतों की गिनती शुरू होगी.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: नवसारी महानगरपालिका के 138 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

नवसारी महानगरपालिका की कुल 52 सीटों के चुनाव में 2 सीटें निर्विरोध रहने के कारण, कुल 50 सीटों पर 65.28 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ. नवसारी महानगरपालिका की 50 सीटों पर 138 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे, आज सभी का भविष्य तय होगा.

Gujarat Nikay Chunav Results 2026: नवसारी जिले में वोटों की गिनती जारी, जल्द आएगा रिजल्ट

नवसारी जिले की 6 तालुका पंचायत, एक जिला पंचायत और गणदेवी नगर पालिका के चुनाव का परिणाम आज घोषित किया जाएगा. तालुका और जिला पंचायत मिलाकर कुल 186 सीटों में से 55 सीटें निर्विरोध रहने के कारण 131 सीटों पर मतदान हुआ था.आज जिले के 6 तालुकों में 7 स्थानों पर मतगणना हो रही है. 

Gujarat Local Body Election Results 2026: अहमदाबाद में वोट काउंटिंग की वजह से कई रूट बदले गए

स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना को देखते हुए अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर कई मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक पाबंदियों और रूट बदलने का ऐलान किया.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात में AAP-कांग्रेस ने लगाया एड़ी-चोटी का जोर

 आम आदमी पार्टी गुजरात में अपनी पैठ बढ़ाने की कोशिश में है. यहां चुनाव प्रचार का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के लिए ये चुनाव गुजरात में अपनी खोई हुई राजनीतिक ज़मीन वापस पाने का एक मौका हैं. वह पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से सत्ता से बाहर है.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: बीजेपी पर कांग्रेस ने लगाया डराने का आरोप

कांग्रेस का आरोप है कि इनमें से कई उम्मीदवारों ने बीजेपी के डराए-धमकाए जाने, पैसों का लालच दिए जाने और राजनीतिक पद देने के प्रस्तावों की वजह से अपने नाम वापस लिए. 

Gujarat Local Body Election Results 2026: गुजरात में 722 सीटों पर बीजेपी पहले ही जीती

गुजरात स्थानीय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. 9,952 सीटों में से 722 सीटों पर बीजेपी पहले ही जीत गई. ये  फैसला बिना किसी मुकाबले के हुआ. दरअसल 1,663 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: आज शाम को अहमदाबाद नगर निगम को मिलेंगे नए पार्षद

अहमदाबाद में नगरनिगम के चुनाव के परिणाम मतगणना थोड़ी देर में शुरू होगी. अहमदाबाद बीके 48 वॉर्ड के 192 पार्षदों का भविष्य आज तय होगा.  एलडी कॉलेज  में 27 और गुजरात कॉलेज में 21 वॉर्ड पर मतगणना होगी. मतगणना स्थल पर पुलिस की सख्त तैनाती है.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 % मतदान

निर्वाचन आयोग के अनुसार, शहरी निकायों में कच्छ जिले के नवनिर्मित गांधीधाम नगर निगम में सबसे कम 46.03 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जबकि वलसाड जिले के वापी में सबसे अधिक 72.29 प्रतिशत मतदान हुआ. अहमदाबाद नगर निगम में मतदान प्रतिशत 51.81 रहा.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: 2021 के स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी की हुई थी प्रचंड जीत

मार्च 2021 में हुए स्थानीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल करते हुए विभिन्न नगरपालिकाओं में कुल 8,470 में से 6,236 सीटें जीतकर कांग्रेस पर बड़ी बढ़त बनाई थी.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: AAP ने पहली बार 5 हजार सीटों पर उतारे हैं उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने पहली बार स्थानीय निकाय चुनावों में करीब पांच हजार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात के इन प्रमुख उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

गुजरात के प्रमुख उम्मीदवारों में गुजरात कैडर के पूर्व आईपीएस अधिकारी एम. एल. निनामा, पूर्व रेडियो जॉकी आभा देसाई और आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक भूपेंद्र भयानी शामिल हैं.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: 9 नवनिर्मित नगर निगमों में पहली बार डाले गए थे वोट

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में नौ नवनिर्मित नगर निगमों नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नडियाड, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर में पहली बार मतदान हुआ.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: 382 मतगणना केंद्रों पर होगी वोटों की गिनती

वोटों की गिनती कुल 382 मतगणना केंद्रों पर होने वाली है. गुजरात में 382 केंद्र और 838 हॉल बनाए गए हैं, यहां 6991 टेबलों पर करीब 28240 कर्मचारी वोटों की गिनती करेंगे

Gujarat Nikay Chunav Result Live:BJP, कांग्रेस, AAP कौन मारेगा बाजी?

गुजरात में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन(एआईएमआईएम) के उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज होना है. 

Gujarat Nikay Chunav Result Live:15 नगर निगमों पर हुए निकाय चुनावों की वोटों की गिनती

गुजरात में 15 नगर निगमों पर हुए स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना 28 अप्रैल को होने जा रही है. इसे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वोटर्स के रुझान का संकेत माना जा रहा है.

Gujarat Nikay Chunav Result Live: गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे आज

गुजरात निकाय चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं. वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com