विज्ञापन

एक बार खा ली आम की ये खट्टी-मीठी लौंजी, दाल-सब्जी सब लगेगी फीकी! जानें रेसिपी

कच्चे आम की लौंजी, जिसे खट्टा-मीठा या खट-मीठा भी कहा जाता है. ये गर्मियों में खास तौर पर बनाई जाती है. यह एक मीठी, खट्टी और हल्की नमकीन चटनी जैसी डिश होती है, जिसकी ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी होती है.

एक बार खा ली आम की ये खट्टी-मीठी लौंजी, दाल-सब्जी सब लगेगी फीकी! जानें रेसिपी
Aam Ki Launji: हर खाने का स्वाद दोगुना कर देगी आम की लौंजी. ( Image-AI)

Aam Ki Launji Recipe: आम का सीजन आ गया है और इस तड़कती-भड़कती गर्मी के बीच कच्चे और पके आमों को हर कोई अपने पसंदीदा तरीकों से खाता है. पके हुए आम तो आपने खूब खाए होंगे, वहीं बात करें कच्चे आम की तो इनको काटकर, धूप में सुखाकर अचार बनाने की तैयारियां भी गर्मियों में खूब होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस आम से अचार बनाने के अलावा भी आप एक ऐसी रेसिपी बना सकते हैं, जो आपके खाने का स्वाद दोगुना कर देगी. जी हां, हम बात कर रहे हैं कच्चे आम की लौंजी, जिसे खट्टा-मीठा या खट-मीठा भी कहा जाता है. ये गर्मियों में खास तौर पर बनाई जाती है. यह एक मीठी, खट्टी और हल्की नमकीन चटनी जैसी डिश होती है, जिसकी ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी होती है. इसे कच्चे आम, गुड़ और मसालों से बनाया जाता है. यह पराठा, पूरी और दाल-चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है. अगर आपने आज तक इसको नहीं खाया है तो नोट करें इसकी रेसिपी. यकीन मानिए ये आपको बेहद पसंद आएगी!

ये भी पढ़ें: लंगड़ा आम की कहानी: जब आम के पैर नहीं होते, तो फिर ‘लंगड़ा' नाम कैसे पड़ा?

सामग्री

  • 2 कच्चे आम
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • 1/2 टीस्पून राई
  • 1/2 टीस्पून सौंफ
  • 1/4 टीस्पून कलौंजी
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 कप गुड़
  • स्वादानुसार नमक
  • 1–1.5 कप पानी

आम की लौंजी बनाने की विधि

आम की लौंजी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे आम को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इन्हें धोकर सुखा लें. अब कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें. इसमें राई डालें और चटकने दें. फिर सौंफ, सूखी लाल मिर्च और कलौंजी डालकर खुशबू आने तक भूनें. अब कटे हुए आम के टुकड़े डालें और 2–3 मिनट तक हल्का सा भून लें.

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. फिर गुड़ और पानी डालें. ढककर 10–15 मिनट तक पकाएं. ढक्कन हटाकर इसकी कंसिस्टेंसी चेक करें. जब ये हल्की सी गाढ़ी दिखे तो समझ जाएं की आपकी लौंजी बनकर तैयार है. अब इसे ठंडा होने दें और साफ, सूखे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. आप इसे पराठा, पूरी या दाल-चावल के साथ मजे से खा सकते हैं. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aam Ki Launji, Aam Ki Launji Recipe, Aam Ki Launji Kaise Banate Hain, Aam Ki Launji Recipe In Hindi, Aam Ki Launji In English, Aam Ki Launji With Jaggery, Aam Ki Launji Banana, Aam Ki Launji Recipe In English, Aam Ki Launji Banana Bataen, Aam Ki Launji Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com