विज्ञापन

AHSEC Assam 12th HS Result 2026 | असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026

Assam Board 12th HS Result 2026: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट इस तारीख तक हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

Assam Board 12th Result 2026 Date and Time: असम बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 16 मार्च को खत्म हो चुकी हैं.  अब परीक्षा के बाद सभी को रिजल्ट की तारीख का बेसब्री से इंतजार है. बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी किया जा सकता है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स परिणाम घोषित होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट resultsassam.nic.in पर परिणाम देख पाएंगे. परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने की जरूरत होगी. स्टूडेंट्स के तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी होंगे. ऑफिशियल पेज के अलावा स्टूडेंट्स रिजल्ट ndtv.in/education पर रोल नंबर दर्ज कर देख सकते हैं. परिणाम  सबसे पहले देखने के लिए बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी. परिणाम घोषित होत ही नोटिफिकेशन आपके मोबाइल पर आ जाएगा. 

Assam Board Class 12 Results 2026: डायरेक्ट लिंक

इस साल असम बोर्ड की परीक्षा में करीब तीन लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए. पहले कहा जा रहा था कि परीक्षाएं मार्च में शुरू होंगीं, लेकिन बाद में सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने बताया कि फरवरी में ही बोर्ड एग्जाम कराए जाएंगे. परिणाम घोषित होने के बाद जो स्टूडेंट्स अपने नंबरों से असंतुष्ट होंगे वे छात्र उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया और पूरक परीक्षाओं की जानकारी परिणामों की घोषणा के तुरंत बाद जारी किया जाएगा.

Assam Board Class 12th Results 2026: ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाएं.

  • होमपेज पर उपलब्ध "AHSEC Result 2026" लिंक पर क्लिक करें.

  • आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा.

  • अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और सेशन दर्ज करें.

  • असम HS परिणाम 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.

  • मार्कशीट डाउनलोड करें और डिटेल्स चेक करें.

  • भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट लें.

AHSEC Class 12th Result पिछले साल कब हुआ था जारी

असम उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) ने पिछले साल 30 अप्रैल को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम  घोषित किए थे. इस बार भी अप्रैल के शुरुआती हफ्तों में ही रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. 

Assam Board 12th रिजल्ट कहां और कब देखें

AHSEC कक्षा 12वीं के नतीजे छात्र इन वेबसाइटों के माध्यम से देख सकते हैं-

  1. ahsec.assam.gov.in

  2. resultsassam.nic.in

  3. sebaonline.org