LPG Booking Rules: अगर आप घर में LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. 1 मई 2026 से LPG से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. ये बदलाव बुकिंग, डिलीवरी और कीमत से जुड़े हैं, जिसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ेगा. ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से इन नियमों को समझ लें, ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.
बुकिंग के नियम में बदलाव
अब गैस सिलेंडर बुक करने के बीच का समय बढ़ा दिया गया है. पहले जहां शहरों में 21 दिन बाद नया सिलेंडर बुक किया जा सकता था, अब इसके लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा. वहीं, ग्रामीण इलाकों में यह समय 45 दिन तक हो सकता है. इसका मतलब है कि अब आपको गैस का इस्तेमाल थोड़ा प्लान करके करना होगा.
डिलीवरी के नए नियमगैस डिलीवरी को और सुरक्षित बनाने के लिए OTP सिस्टम लागू किया गया है. अब सिलेंडर लेते समय आपको अपने मोबाइल पर आए OTP को डिलीवरी बॉय को बताना होगा. इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गैस सही व्यक्ति तक पहुंचे और किसी तरह की गड़बड़ी न हो.
eKYC और सब्सिडी नियमप्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए आधार eKYC जरूरी कर दिया गया है. अगर आपने अभी तक eKYC नहीं कराया है, तो इसे जल्द पूरा करना होगा. यह प्रोसेस हर वित्त वर्ष में एक बार जरूरी है और इससे ही सब्सिडी का लाभ मिलता है. हालांकि, जिन लोगों ने पहले ही eKYC कर लिया है, उन्हें दोबारा करने की जरूरत नहीं है.
गैस की कीमतों में बदलावहाल के दिनों में LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है. घरेलू सिलेंडर करीब 60 रुपये महंगा हो चुका है. वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी लगातार बदलाव हो रहा है. माना जा रहा है कि 1 मई के बाद कीमतों में फिर बदलाव हो सकता है.
PNG की ओर बढ़ावासरकार अब धीरे-धीरे घरों को PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की तरफ शिफ्ट करने पर जोर दे रही है. जिन इलाकों में PNG पाइपलाइन पहले से उपलब्ध है, वहां लोगों को एक तय समय के अंदर PNG कनेक्शन लेने के लिए कहा जा सकता है. अगर कोई उपभोक्ता तय समय में PNG कनेक्शन नहीं लेता है, तो भविष्य में उसकी LPG गैस सप्लाई बंद भी की जा सकती है.
LPG गैस सिलेंडर कैसे बुक करें?आप गैस सिलेंडर कई तरीकों से बुक कर सकते हैं. व्हाट्सऐप, मिस्ड कॉल, SMS, मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए आसानी से बुकिंग की जा सकती है. बस ध्यान रखें कि बुकिंग हमेशा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करें.
WhatsApp के जरिए बुकिंगअब ज्यादातर गैस कंपनियां WhatsApp की सुविधा देती हैं. इसके लिए आपको अपनी गैस कंपनी का आधिकारिक नंबर सेव करना होगा. इसके बाद WhatsApp पर 'Hi' या 'REFILL' लिखकर मैसेज भेजें. आपको आगे की प्रक्रिया के लिए निर्देश मिल जाएंगे और आसानी से बुकिंग हो जाएगी.
मिस्ड कॉल या IVRSआप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से गैस कंपनी के बुकिंग नंबर पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. इसके अलावा IVRS (ऑटोमैटिक कॉल सिस्टम) पर कॉल करके भी बुकिंग की जा सकती है. इसमें आपको कुछ वॉइस निर्देश मिलेंगे, जिन्हें फॉलो करके आप अपनी बुकिंग कन्फर्म कर सकते हैं.
SMS के जरिए बुकिंगअगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो आप SMS के जरिए भी सिलेंडर बुक कर सकते हैं. इसके लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से 'LPG' या 'REFILL' लिखकर गैस कंपनी के नंबर पर भेजें. कुछ ही देर में आपकी बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी.
मोबाइल ऐप या वेबसाइटसबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है गैस कंपनी की आधिकारिक ऐप या वेबसाइट. इसमें आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या LPG ID से लॉगिन करना होता है. इसके बाद 'Book Cylinder' या 'Refill' ऑप्शन पर क्लिक करके बुकिंग कर सकते हैं. यहां आपको पेमेंट और डिलीवरी स्टेटस भी आसानी से मिल जाता है.
इन बातों का रखें ध्यान- हमेशा बुकिंग अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करें
- किसी अनजान लिंक या नंबर से बुकिंग न करें
- पेमेंट करने से पहले डिटेल्स जरूर चेक करें
इन आसान तरीकों से आप बिना किसी परेशानी के LPG सिलेंडर बुक कर सकते हैं और समय पर गैस की सुविधा पा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Amrit Bharat Trains: यूपी से शुरू होंगी 2 नई 'अमृत भारत' ट्रेनें, जानिए रूट, टाइम और स्टॉपेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं