- भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर महत्वपूर्ण संदेश दिया
- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को 22 मिनट में ध्वस्त किया गया था
- यह ऑपरेशन लश्कर-ए-तैयबा के पहलगाम हमले के जवाब में किया गया था जिसमें 26 निर्दोष पर्यटक मारे गए थे
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सेना ने बड़ा संदेश दिया है. ऑपरेशन सिंदूर को लोगो के नीचे सेना ने 'Continues..' यानी 'जारी' लिखा है. इसके अलावा एक शायरी भी लिखी है. इस शायरी में ही असली संदेश छिपा है. सेना ने लिखा है, 'कर्मों से ही जिंदगी स्वर्ग और नर्क बनती है, यहां हर गलत काम का अंजाम तय होता है. इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर में 22 मिनट में जिन आतंकी ठिकानों को तबाह किया था उनकी लिस्ट भी वीडियो में है.
सेना ने दिया 'Coming Soon' वाला संदेश
भारतीय सेना ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "अमल से ज़िंदगी बनती है जन्नत भी, जहन्नुम भी, यहां गुनाहों का हश्र भी हर दफ़ा मुक़र्रर होता है." इस शायरी को उर्दू और अंग्रेजी में भी अनुवाद किया है. इसके अलावा जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें ऑपरेशन सिंदूर की टाइमलाइन है. वीडियो में दर्शाया है कि कैसे 01.05 बजे से 01.27 बजे के बीच सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था. जिन आतंकी अड्डों को निशाना बनाया उनकी लिस्ट भी जारी की है. इस लिस्ट में कोटली अब्बास, कोटली गुलपुर, महमूना जोया, सैय्यदा बिलाल, भींबर, सवाई नाला और सरजल शामिल हैं. वीडियो के लास्ट में सेना ने लिखा है- 'Coming Soon...'. इसको बड़ा संदेश माना जा रहा है.
अमल से ज़िंदगी बनती है जन्नत भी, जहन्नुम भी
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 28, 2026
यहाँ गुनाहों का हश्र भी हर दफ़ा मुक़र्रर होता है ।
عمل سے زندگی بنتی ہے جنت بھی، جہنم بھی
یہاں گناہوں کا حشر بھی ہر دفعہ مقرر ہوتا ہے
From deeds, life becomes both heaven and hell,
Here, every wrongdoing meets its destined end.… pic.twitter.com/y1gS1vs3YB
कैसे 22 मिनट में पाकिस्तान में मचाई तबाही
इससे पहले सोमवार को भी सेना ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें बताया कि कैसे ऑपरेशन सिंदूर ने महज 22 मिनट में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'दृढ़ संकल्प. स्पष्टता. मिशन पर पूरा ध्यान. न्याय मिला - त्वरित और सटीक. सबूत बहस नहीं करते - वे फैसला करते हैं.' इस पोस्ट में एक तस्वीर भी शामिल थी, जिसके कैप्शन में लिखा था, '22 मिनट का घटनाक्रम और फिर उनकी कमान ध्वस्त हो गई.'
वहीं इससे पहले रविवार को भी सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि 'सटीक लक्ष्य भेदना. आतंकवाद पर निशाना, स्थायी परिणाम.' इस पोस्ट के साथ '9 आतंकी शिविर नष्ट' और 'भारत नहीं भूलता' शीर्षक वाली एक तस्वीर भी थी, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए हमलों के दौरान एक कमांड सेंटर को दर्शाया गया था.
Resolve. Clarity. Mission Focus.
— ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 27, 2026
Justice Served- Swift and Precise.
Evidence doesn't argue - It settles.#SindoorAnniversary #JusticeEndures#NationFirst pic.twitter.com/bSBWEgAjJX
पहलगाम की बरसी से पहले, भारतीय सेना ने न्याय के प्रति अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया और कड़ी चेतावनी जारी की कि "मानवता की सीमाओं" का कोई भी उल्लंघन निर्णायक प्रतिक्रिया को आमंत्रित करेगा. इससे पहले भारतीय सेना ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कड़े शब्दों वाले पोस्ट में कहा, "जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है. न्याय मिल गया है. भारत एकजुट है." इस पोस्ट के साथ एक संदेश भी था जिसमें लिखा था, "कुछ सीमाएं कभी पार नहीं की जानी चाहिए,", जिसमें भारत का एक नक्शा दिखाया गया था जिस पर लाल 'सिंदूर' पाउडर से निशान लगाए गए थे, जो 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादियों के खिलाफ सेना की निर्णायक कार्रवाई का प्रतीक था.
(एजेंसी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें; ऑपरेशन सिंदूर में दम दिखाने वाले S-400 की चौथी यूनिट जल्द मिलेगी, भारत का एयर डिफेंस होगा और मजबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं