Hot Milk or Cold Milk: कई सारे विटामिन्स और प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स, कंप्लीट फूड कहा जाने वाला दूध भी कई बार आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. दूध पीना सभी के लिए जरूरी होता है चाहे बच्चा हो या बुजुर्ग या फिर व्यस्क. दूध से हमारे शरीर को कैल्शियम, विटामिन डी और पोटेशियम के अलावा कई पोषक तत्व मिलते हैं. कई बार ये सवाल उठता है कि दूध को गर्म गर्म ही पिया जाए या ठंडा करके, ठंड के समय में इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. हम आपको यहां बताने जा रहे हैं कि सर्दियों के समय किन लोगों को ठंडे दूध का सेवन नहीं करना चाहिए.
सर्दियों में इन लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है ठंडा दूध |
1. आसानी से पचता है गर्म दूध
सर्दियों में गर्म दूध पीना बढ़िया माना जाता है, इससे शरीर को गर्माहट महसूस होती है. इसके विपरीत ठंडा दूध पीने से ठंडक बढ़ जाती है. गर्म दूध पीने से दूध आसानी से पच जाता है. यदि आपको लैक्टोज नहीं पच पाता है तो आप ठंडा दूध बिल्कुल भी न पीएं क्योंकि इसे पचाने में दिक्कत आ सकती है और आपको पेट संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Diet For Cold And Cough: इस ठंडे मौसम में जुकाम और खांसी से बचाव के लिए सुरक्षा कवच हैं ये 8 फल, कम लेकिन डेली खाएं
2. एसिडिटी की समस्या
ठंडे दूध से पेट में एसिडिटी हो सकती है. रात को खाना खाने के करीब घंटे भर बाद एक गिलास गुनगुना दूध पी सकते हैं. इससे एसिडिटी की परेशानी नहीं होगी, इसके उलट ठंडा दूध पी लेते हैं को पेट में एसिड बन सकता है. अगर आपको पेट से जुड़ी परेशानी रहती है तो आप ठंडा दूध न पीएं.
सीने में जलन और खट्टी डकार का रामबाण इलाज हैं ये फूड्स और घरेलू नुस्खे
3. गर्म दूध से आती है अच्छी नींद
दूध में ट्रिप्टोफैन(Tryptophan) नाम का एमिनो एसिड पाया जाता है जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन नाम का केमिकल उत्पन्न करता है. इससे आपको रात के समय आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है. ऐसे में अगर आपको नींद न आने की परेशानी है तो आप सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पी लें, इस समय ठंडा दूध न पीएं.
'ये काले हैं तो क्या हुआ, सेहत वाले हैं...!' कब्ज से तुरंत राहत, ग्लोइंग स्किन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रख सकता है ये सुपरफूड, आज ही करें डाइट में शामिल
4. खांसी-जुकाम हो तो न पीएं ठंडा दूध
चिकित्सकों की सलाह होती है कि ज्यादा गर्म दूध नहीं पीना चाहिए, बल्कि गुनगुना दूध पीना अच्छा होता है. सर्दी जुकाम हो तो फ्रिज से निकाल कर ठंडा दूध पी लेने से परेशानी बढ़ सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं