विज्ञापन
This Article is From Oct 14, 2025

किस विटामिन की कमी से होने लगती है बेचैनी और घबराहट?

Vitamin Deficiency: अगर आपको बार-बार बेचैनी और घबराहट होती है, तो यह सिर्फ तनाव नहीं विटामिन की कमी का संकेत भी हो सकता है. जानिए कौन-से विटामिन की कमी इसके पीछे जिम्मेदार है और कैसे इसे ठीक किया जा सकता है.

किस विटामिन की कमी से होने लगती है बेचैनी और घबराहट?
Vitamin Deficiency: बेचैनी और घबराहट कई विटामिन की कमी से हो सकती है.

Anxiety and Restlessness Causes: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में घबराहट, बेचैनी और चिंता जैसी समस्याएं आम होती जा रही हैं. कई लोग इसे सिर्फ मानसिक तनाव या थकान मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे शरीर में कुछ जरूरी विटामिन्स की कमी भी हो सकती है? हमारे शरीर को ठीक से काम करने के लिए कुछ विटामिन्स की जरूरत होती है. अगर शरीर में इनकी कमी हो जाती है तो ये बेचैनी और घबराहट का कारण भी बन सकते हैं. अगर समय रहते इन संकेतों को समझा न जाए, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है. आइए जानते हैं कि कौन-से विटामिन की कमी से बेचैनी और घबराहट होती है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है.

किस विटामिन की कमी से होती है घबराहट, बेचैनी और चिंता

1. विटामिन B कॉम्प्लेक्स की कमी

विटामिन B1, B6, B9 (फोलिक एसिड) और B12 हमारे ब्रेन और नर्व्स सिस्टम के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इनकी कमी से नर्वस सिस्टम कमजोर हो जाता है, जिससे घबराहट, बेचैनी, चिड़चिड़ापन और थकान महसूस होती है. खासकर विटामिन B12 की कमी से डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

ये भी पढ़ें: आचार्य बालकृष्ण ने बताया कब्ज ही नहीं इन 5 बड़ी समस्याओं का रामबाण इलाज है त्रिफला, जानें सेवन करने का तरीका

कैसे पाएं विटामिन B कॉम्प्लेक्स?

अंडे, दूध, दही, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, दालें, नट्स और साबुत अनाज खाएं. शाकाहारी लोगों को B12 की कमी ज्यादा होती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट भी लिया जा सकता है.

2. विटामिन D की कमी

विटामिन D सिर्फ हड्डियों के लिए ही नहीं, बल्कि मूड और मानसिक संतुलन के लिए भी जरूरी है. इसकी कमी से थकान, उदासी, बेचैनी और नींद की समस्या हो सकती है. कई रिसर्च में पाया गया है कि विटामिन D की कमी एंग्जायटी और डिप्रेशन से जुड़ी होती है.

ये भी पढ़ें: इस मसाले को पानी में उबालकर पिएं, अपने आप गायब हो जाएगा गठिया और जोड़ों का दर्द

कैसे पाएं विटामिन D?

  • सुबह की धूप में 15–20 मिनट रोज़ बैठें.
  • अंडे की जर्दी, मशरूम, फोर्टिफाइड दूध और अनाज खाएं.
  • जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लेकर विटामिन D सप्लीमेंट लें.

3. मैग्नीशियम की कमी

मैग्नीशियम एक ऐसा मिनरल है जो नर्वस सिस्टम को शांत रखने में मदद करता है. इसकी कमी से मसल्स में खिंचाव, नींद की कमी, घबराहट और बेचैनी हो सकती है. यह शरीर में स्ट्रेस हार्मोन (कॉर्टिसोल) को कंट्रोल करता है.

कैसे पाएं मैग्नीशियम?

कद्दू के बीज, बादाम, पालक, ब्राउन राइस और डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम होता है.

4. आयरन की कमी

आयरन की कमी (एनीमिया) से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति कम हो जाती है, जिससे थकान, चक्कर, घबराहट और ध्यान की कमी हो सकती है. खासकर महिलाओं में आयरन की कमी आम है, जिससे मानसिक अस्थिरता हो सकती है.

ये भी पढ़ें: हर रोज सुबह खाली पेट खाएं ये फल, भूलने की बीमारी हो जाएगी दूर

कैसे पाएं आयरन?

  • चुकंदर, अनार, हरी पत्तेदार सब्ज़ियां, गुड़ और दालें खाएं.
  • विटामिन C के साथ आयरन लेने से उसका अवशोषण बेहतर होता है.

5. विटामिन C की भूमिका

विटामिन C शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और तनाव से लड़ने में मदद करता है. इसकी कमी से थकान, चिड़चिड़ापन और मानसिक थकावट हो सकती है.

कैसे पाएं विटामिन C?

आंवला, नींबू, संतरा, अमरूद, टमाटर और हरी मिर्च में भरपूर मात्रा में होता है.

अगर आपको बार-बार घबराहट, बेचैनी, थकान या चिड़चिड़ापन महसूस होता है, तो इसे नजरअंदाज़ न करें. यह सिर्फ मानसिक तनाव नहीं, बल्कि विटामिन और मिनरल की कमी का संकेत हो सकता है.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vitamin Deficiency, Anxiety, Restlessness Due To Vitamin Deficiency, Kis Vitamin Ki Kami Se Hoti Hai Ghabrahat, Anxiety And Vitamin B12 Deficiency, Vitamin D Deficiency Symptoms, Ghabrahat Ka Ilaj Vitamin Se, Which Vitamin Deficiency Causes Restlessness And Anxiety, Kis Vitamin Ki Kami Se Hoti Hai Bechaini, Signs Of Vitamin Deficiency In Mental Health, How To Treat Anxiety With Vitamins, Vitamin Supplements For Stress And Restlessness, Nutritional Causes Of Anxiety, Vitamins For Brain And Mood Balance, Ayurvedic Solution For Ghabrahat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com