Bangladesh Cricket Board emergency meeting: कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड के निर्देश पर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज कर दिया. बीसीसीआई ने भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ते तनाव के मद्देनजर यह कदम उठाया. पिछले महीने खिलाड़ियों की नीलामी में केकेआर ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था. वहीं मुस्ताफिजुर रहमान के कोलकाता नाइट राइडर्स और आईपीएल से निकल जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने रात करीब 9:30 से बजे एक इमरजेंसी मीटिंग की.
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल ने सिलहट में आज रात इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए बोर्ड की एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. बुलबुल ने कहा,"हमने इस मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए रात 9:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे) एक आपातकालीन बैठक बुलाई है. इससे हमें स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिलेगी और हम एक मीडिया विज्ञप्ति जारी कर सकते हैं." उन्होंने कहा,"हमारे पास पूरी जानकारी नहीं है. इसलिए हमने आपातकालीन बैठक बुलाई है."
मीटिंग से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCB मीडिया कमिटी के चेयरमैन अमजद हुसैन ने बयान दिया, "हमें इस तरह के विचारों से दूर रहना चाहिए कि हमें अलग-थलग किया जा रहा है या हमारे साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। हमने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया है; यह पहली बार है. हमें बीसीसीआई से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. जब तक हमें स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती, हम कोई कार्रवाई नहीं कर सकते. हम जो कह रहे हैं वह यह है कि हमारे क्रिकेटरों की गरिमा और सुरक्षा हमेशा हमारी प्राथमिकता है. हम इसके लिए सही वक़्त पर बेस्ट फ़ैसला लेंगे."
BCB Media Committee chairman Amjad Hossain:
— Subhayan Chakraborty (@CricSubhayan) January 3, 2026
“We should move away from ideas like being singled out or treated unfairly. We have not had such an experience before; this is the first time. We have not received any official communication from our counterpart (BCCI) either. Until…
BCCI ने लिया फैसला, KKR को लेना पड़ा फैसला
बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को लेकर पिछले कुछ दिनों से चल रहे विवाद के बाद BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को मुस्ताफिज़ुर को IPL से रीलीज़ करने का फ़ैसला सुना दिया. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा,"हाल की घटनाओं के मद्देनज़र BCCI ने केकेआर (कोलकाता नाइट राइडर्स से) अपने एक बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफ़िजुर रहमान को रीलीज़ करने को कहा है. BCCI ने ये भी कहा है कि अगर केकेआर टीम इसका कोई विकल्प मांगती है तो वो उसे उसकी अनुमति दे देगी."
🔴#BREAKING | BCCI ने KKR को बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का आदेश दिया#IPL2026 | #KKR | @tabishh_husain | @chandn_bhardwaj | @Vimalsports
— NDTV India (@ndtvindia) January 3, 2026
पूरी खबर- https://t.co/nXawT4OKZi pic.twitter.com/jCZuBeGsVk
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इमरजेंसी मीटिंग
खबरों के मुताबिक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इमरजेंसी मीटिंग आज रात वर्चुअल तरीके से हुई. लेकिन कोई फैसला नहीं सुनाया गया. माना जा रहा है की बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के दौरान अपने मैचों को लेकर भी बात की है. इन सब पर जो भी फैसला लिया जाता है, उसका वर्ल्ड कप पर भी असर देखा जा सकता है.
जनभावना की वजह से हुआ फ़ैसला
पिछले कई दिनों से बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं (भारतीय नागरिकों) पर हो रहे अत्याचार को लेकर कई राजनेता और धर्मगुरु ने एक तरह से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफ़िज़र रहमान को लेकर मुहिम चल रही थी. आख़िरकार बीसीसीआई ने ये फ़ैसला सुनाकर मुस्ताफ़िज़ु को IPL से बाहर का रास्ता दिखा दिया.
अगर बांग्लादेश के राजनीतिक हालात नहीं सुधरते या फिर बांग्लादेश में भारतीयों पर अत्याचार के मामले बंद नहीं होते तो इस पड़ोसी देश के क्रिकेट को भी अच्छा ख़ासा नुकसान उठाना पड़ सकता है. बांग्लादेश और भारत के बीच सितंबर में 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज़ का एलान किया गया है. अगर हालात नहीं सुधरे तो ये सीरीज़ भी खटाई में पड़ सकती है. वैसे इस सीरीज़ के होने में आठ-नौ महीने का वक्त है और तबतक हालात बदल भी सकते हैं.
यह भी पढ़ें: मुस्तफिजुर रहमान के IPL से बाहर किए जाने पर क्या बोले पूर्व कप्तान अज़हरुद्दीन?
यह भी पढ़ें: क्या भारत में T20 वर्ल्ड कप मैच के खेलेगी बांग्लादेश? BCCI अध्यक्ष ने कही ये बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं