विज्ञापन

शुगर के मरीज कौन सा जूस पी सकते हैं? 

डायबिटीज मरीजों को खानपान को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है. ऐसे में जूस को लेकर भी लोगों के मन में सवाल रहता है कि शुगर में कौन सा जूस पी सकते हैं? यहां जानते हैं-

शुगर के मरीज कौन सा जूस पी सकते हैं? 
which juice is better for sugar patients : शुगर में कौन सा जूस पिएं?

शुगर यानि डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को अपने खान-पान को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत होती है, ताकि शुगर लेवल को कंट्रोल में रखा जा सके. अक्सर डायबिटीज मरीजों को जूस न पीने की सलाह दी जाती है, क्योंकि जूस में लो फाइबर और शुगर की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे में लोगों के मन में पहला सवाल यही आता है कि आखिर शुगर मरीज कौन सा जूस पी सकते हैं. आपके इन्हीं सवालों का जवाब हम इस लेख के जरिए देने जा रहे हैं. 

यशोदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन एंड डायबेटॉलोजिस्ट एंड क्लिनिकल डायरेक्टर डॉ. सोमनाथ का कहना है कि  डायबिटीज मरीजों के लिए सभी तरह के जूस अच्छे नहीं होते हैं, क्योंकि कई फलों के जूस में नैचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है. हालांकि, कुछ सब्जियों और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों से बने जूस सीमित मात्रा में लिए जा सकते हैं. यहां जानते हैं इन जूस की लिस्ट-

करेले का जूस डायबिटीज मरीजों के लिए है बेस्ट

डॉक्टर कहते हैं कि करेले का जूस डायबिटीज मरीजों के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है. दरअसल, इसमें मौजूद कुछ एक्टिव तत्व इंसुलिन की तरह काम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे कुछ हद तक शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है.

शुगर मरीज पी सकते हैं आंवला का जूस

डॉ. सोमनाथ कहते हैं कि शुगर के मरीजों के लिए आंवला का जूस भी फायदेमंद हो सकता है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. 

टमाटर का जूस

टमाटर का जूस भी शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा कम होती है और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकते हैं. डायबिटीज मरीजों में हार्ट डिजीज का खतरा अधिक होता है, इसलिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

शुगर में किन जूस को पी सकते हैं?

  • पैकेट वाले फ्रूट जूस
  • संतरा, आम और अंगूर का अधिक मात्रा में जूस
  • अतिरिक्त चीनी मिलाकर बनाए गए जूस

अंत में डॉक्टर गुप्ता कहते हैं कि डायबिटीज को कंट्रोल करने का सबसे अच्छा तरीका संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवा लेना है. जूस सिर्फ सपोर्टिव ऑप्शन हो सकता है, इलाज नहीं.

ये भी पढ़ें - 61,000 से ज्यादा मरीजों को नहीं मिल रही नई किडनी! डॉक्टर ने बताए किडनी फेल होने के सबसे बड़े कारण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blood Sugar, Blood Sugar After Dinner, Diabetes, Diabetes And Foods, Juice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com