विज्ञापन

राखी पर मिठाइयों का ओवरडोज पड़ सकता है महंगा, फैटी लिवर और ब्लड शुगर पर रखें नजर

राखी पर अगर आप बिना सोचे-समझे मिठाइयां खाते हैं, तो इससे आपके शरीर पर नेगेटिव असर पड़ सकता है. मुख्य रूप से फैटी लिवर और ब्लड शुगर पर असर सबसे ज्यादा दिखता है. यहां जानते हैं इस विषय को विस्तार से-

राखी पर मिठाइयों का ओवरडोज पड़ सकता है महंगा, फैटी लिवर और ब्लड शुगर पर रखें नजर
Rakshabandhan Sweets overdose Affect Health : रक्षाबंधन की मिठाइयां न कर दें आपको बीमार

कल यानि 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. रक्षाबंधन हो या फिर कोई भी त्योहारों, परिवार के साथ बिताए गए खास पलों और स्वादिष्ट मिठाइयों के बिना अधूरा सा लगता है. इस दिन घरों में ढेर सारी मिठाईयां बाहर से आती हैं या फिर घर पर बनाई जाती हैं. ऐसे में हम में से हर कोई लिमिट से ज्यादा मिठाईयां खा जाता है, लेकिन अगर स्वाद के चक्कर में मिठाइयों का जरूरत से ज्यादा सेवन कर लिया जाए, तो इससे सेहत पर भारी असर पड़ सकता है. अगर आपको  फैटी लिवर, डायबिटीज और मोटापे जैसी परेशानी पहले से है, तो त्योहार के दौरान थोड़ी अधिक सावधानी बरतें.

दिल्ली स्थित सीके बिड़ला हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉ. अमित प्रकाश सिंह का कहना है कि त्योहारों के दौरान काफी ज्यादा मात्रा में चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और अनहेल्दी फैट्स का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ सकता है. यही वजह है कि त्योहार के बाद कई लोगों में ब्लड शुगर बढ़ने और वजन बढ़ने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं.

मिठाइयों से बढ़ता है फैटी लिवर का खतरा

डॉ. सिंह का कहना है कि फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर में अतिरिक्त चर्बी जमा होने लगती है. काफी ज्यादा चीनी और फैट युक्त खाद्य पदार्थों का बार-बार सेवन करने से वजन बढ़ने के साथ-साथ मेटाबॉलिक जैसी गड़बड़ियां हो सकती हैं. इससे फैटी लिवर का रिस्क बढ़ जाता है. जिन लोगों को पहले से फैटी लिवर की समस्या है, उन्हें थोड़ा अधिक सतर्क होने की जरूरत है.

तेजी से बढ़ा सकता है ब्लड शुगर

गुलाब जामुन, जलेबी, रसगुल्ला, पेड़ा और लड्डू जैसी मिठाइयों में चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है. एक साथ कई मिठाइयां खाने से ब्लड ग्लूकोज तेजी से बढ़ सकता है. डायबिटीज या प्रीडायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इस स्थिति में ब्लड शुगर कंट्रोल करना मुश्किल बना सकती है.

क्या त्योहार पर मिठाई छोड़ देनी चाहिए?

डॉ. अमित प्रकाश सिंह कहते हैं कि मिठाइयों से पूरी तरह दूरी बनाने की जरूरत नहीं है. सबसे जरूरी है पोर्टियन कंट्रोल करें. एक साथ कई तरह की मिठाइयां खाने की बजाय अपनी पसंदीदा मिठाई का छोटा हिस्सा लें और उसे धीरे-धीरे खाएं. अगर हो सके, तो घर में बनी या कम चीनी वाली मिठाइयों को प्राथमिकता दें. साथ ही मिठाइयों के साथ कोल्ड ड्रिंक या अन्य मीठे ड्रिंक्स का सेवन करने से बचें.

ये भी पढ़ें - डायबिटीज के मरीज कौन सी रोटी खाएं? आटे में मिलाएं ये एक चीज कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan Kab Hai, Raksha Bandhan Sweet, Raksha Bandhan Sweets, Blood Sugar, Fatty Liver
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com