आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ध्यान रखना सबसे बड़ी चुनौती बन गया है. क्योंकि काम के चलते हम अपनी सेहत और खान-पान का खास ख्याल नहीं रख पाते हैं. जिसके चलते हम में से ज्यादातर लोग अक्सर दिनभर सुस्ती, थकान, कमजोरी और हाथ-पैरों में झनझनाहट जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है? अक्सर हम इसे सिर्फ काम का तनाव समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह हमारे शरीर में विटामिन B12 की कमी हो सकती है. यूट्यूब चैनल 'Healthy Hamesha' पर डॉ. सलीम ज़ैदी ने इस गंभीर समस्या से निपटने के लिए बेहद आसान और असरदार देसी नुस्खा शेयर किया है. तो चलिए जानते हैं उस उपाय के बारे में.
क्यों जरूरी है विटामिन B12?
विटामिन B12 हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है. यह हमारे नर्वस सिस्टम को दुरुस्त रखने, लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. जब शरीर में इस विटामिन की कमी होने लगती है, तो इंसान को हर समय थकावट महसूस होती है, याददाश्त कमजोर होने लगती है और चेहरे का रंग पीला पड़ने लगता है. खास तौर पर जो लोग वेजिटेरियन खाना खाते हैं. उनमें इसकी कमी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है क्योंकि विटामिन B12 मुख्य रूप से एनीमल बेस्ड और नॉनवेज चीजों में पाया जाता है.
डॉ. सलीम ज़ैदी के अनुसार, अगर आप बिना किसी मंहगी दवा के अपनी कमजोरी दूर करना चाहते हैं, तो किचन में मौजूद कुछ खास देसी चीजों से बनने वाले ड्रिंक्स आपकी इस समस्या को आसानी से हल कर सकती है.
यहां देखें वीडियो-
कमजोरी दूर करने वाला स्पेशल विटामिन B12 ड्रिंक-
एक कांच के गिलास में गुनगुना पानी लें इसमें एक चम्मच सेब का सिरका, नींबू का रस शहद और सेंधा नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. आपका ड्रिंक तैयार है.
कब करें सेवन-
इसे खाना खाने से 15-20 मिनट पहले लें. इसे आप दिन में ब्रेकफास्ट से पहले या लंच से पहले भी ले सकते हैं.
अन्य आसान और असरदार उपाय-शेक के अलावा, डॉ. सलीम ज़ैदी ने रोजमर्रा की डाइट में कुछ और साधारण बदलाव करने की सलाह दी है-
दूध के अलावा दही, पनीर और छाछ जैसी डेयरी चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं.
अगर आप अंडा खाते हैं, तो उबले हुए अंडे का सेवन करें, क्योंकि इसमें भी भरपूर पोषण होता है.
ये भी पढ़ें- चाइनीज़ भेल को दें देसी ट्विस्ट और बिना प्याज-लहसुन की के बनाएं चटपटी निमकी Chinese Bhel
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं