विज्ञापन

यूरिक एसिड में कौन सा जूस पीना चाहिए?

यूरिक एसिड की परेशानी से जूझ रहे मरीज अक्सर खानपान को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. क्योंकि गलत खानपान से परेशानी बढ़ जाती है. यहां जानते हैं यूरिक एसिड में कौन सा जूस पीना चाहिए?

यूरिक एसिड में कौन सा जूस पीना चाहिए?
Juice in Uric Acid : यूरिक एसिड में कौन सा जूस पिएं?

आज के समय में हाई यूरिक एसिड की परेशानी काफी तेजी से बढ़ रही है. शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से जोड़ों में दर्द के साथ सूजन और गाउट जैसी परेशानियां शुरू होने लगती हैं. ऐसे में यूरिक एसिड के मरीजों को ये जानना जरूरी है कि उन्हें इस स्थिति मं कैसा जूस पीना चाहिए?

यशोदा हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट, रोबोटिक और रीनल ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. पी.वी.जी.एस. प्रसाद का कहना है कि कुछ नैतुरल ड्रिंक शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को बाहर निकालने और सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, इस बात पर ध्यान दें कि ये कोई इलाज का ऑप्शन नहीं होता है. लेकिन अगर सही डाइट लिया जाए, तो काफी हद तक यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं. 

टार्ट चेरी जूस है अच्छा ऑप्शन

डॉ. प्रसाद का कहना है कि हाई यूरिक एसिड या गाउट के मरीजों के लिए टार्ट चेरी जूस सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है. इसमें एंथोसायनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करता है. यही वजह है कि इसे यूरिक एसिड कंट्रोल करने वाले बेहतरीन ड्रिंक्स में गिना जाता है.

नींबू का जूस भी है फायदेमंद

टार्च चेरी जूस के अलावा आप नींबू के जूस को पानी में मिक्स करके पी सकते हैं. ये काफी सस्ता और अच्छा ऑप्शन हो सकता है. नींबू में मौजूद विटामिन सी और साइट्रिक एसिड किडनी के कामकाज को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इससे शरीर में जमा यूरिक एसिड को बाहर निकालने के प्रोसेस को सपोर्ट मिलता है. नियमित रूप से बिना चीनी वाला नींबू पानी पीना लाभदायक हो सकता है.

नारियल पानी रखता है शरीर को हाइड्रेटेड

यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखने के लिए शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है. इसके लिए नारियल पानी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. ये न सिर्फ शरीर में पानी की कमी पूरी करता है, बल्कि किडनी को भी बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है. पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लेने से यूरिक एसिड के क्रिस्टल बनने का खतरा कम हो सकता है.

अदरक और नींबू का जूस दर्द और सूजन से दिलाए राहत

अदरक एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुणों से भरपूर मानी जाती है. डॉ. प्रसाद का कहना है कि अदरक और नींबू का शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद कर सकता है. जिन लोगों को गाउट की वजह से जोड़ों में दर्द और सूजन की शिकायत रहती है, वे सीमित मात्रा में इस ड्रिंक को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें - हाई यूरिक एसिड वाले प्रोटीन की कमी कैसे दूर करें, ये 3 फूड हैं ब्रह्मास्त्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uric Acid, Uric Acid And Diet, Uric Acid And Dehydration, Uric Acid And Gout, Uric Acid And Arthritis
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com