विज्ञापन

प्याज काटते ही हम रोने क्यों लगते हैं?

प्याज काटते ही आंखों से आंसू निकलने लगते हैं? अपनाएं ये 5 आसान किचन हैक्स, बिना रोए मिनटों में कट जाएगा प्याज का पूरा ढेर.

प्याज काटते ही हम रोने क्यों लगते हैं?
प्याज हमें क्यों रुलाते हैं?
NDTV

रसोई में खाना बनाते वक्त प्याज काटना एक ऐसा काम है जिससे शायद ही कोई बच पाता हो. जैसे ही हम प्याज पर चाकू चलाते हैं, आंखों से भंयकर आंसू बहने लगते हैं. कई बार तो यह काम इतना मुश्किल हो जाता है कि समझ नहीं आता क्या करें.अच्छी बात यह है कि कुछ आसान से देसी तरीकों को अपनाकर इस परेशानी से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है.

प्याज काटते ही आंसू क्यों आते हैं?

प्याज के अंदर कुदरती तौर पर कुछ ऐसे रसायन यानी केमिकल्स पाए जाते हैं जो सल्फर से जुड़े होते हैं. जब हम चाकू से प्याज को काटते हैं या छीलते हैं, तो प्याज की कोशिकाएं यानी सेल्स टूट जाती हैं. इन टूटी हुई कोशिकाओं से एक खास तरह का एसिड और एंजाइम बाहर निकलते हैं जो हवा में मिलते ही आपस में मिल जाते हैं.

इन दोनों के मिलने से हवा में एक हल्की सी गैस बनती है. यह गैस जैसे ही हमारी आंखों तक पहुंचती है, आंखों की नमी के संपर्क में आकर एक हल्का सा तेजाबी या जलन पैदा करने वाला असर दिखाने लगती है.

प्याज काटते समय आंसू आए तो क्या करें?

तेज धार वाला चाकू इस्तेमाल करें: 

हमेशा ध्यान रखें कि आपका चाकू एकदम पैना होना चाहिए. जब चाकू कम पैना होता है, तो वह प्याज की कोशिकाओं को कुचल देता है, जिससे ज्यादा मात्रा में गैस निकलती है और आँखों में जलन होती है. तेज चाकू से काटने पर यह समस्या कम होती है.

प्याज का पिछला हिस्सा बाद में काटें: 

प्याज के निचले हिस्से यानी रूट में सबसे ज्यादा आंसू लाने वाले तत्व होते हैं. इसलिए बेहतर यही है कि पहले प्याज का ऊपर वाला हिस्सा काट लें और जड़ वाले हिस्से को सबसे अंत में काटें.

हवा का बहाव सही रखें: 

प्याज काटने से पहले किचन का एग्जॉस्ट फैन चालू कर दें या फिर पास में ही कोई छोटा पंखा चला लें. ऐसा करने से प्याज से निकलने वाली गैस आपके चेहरे तक पहुंचने से पहले ही हवा में उड़ जाती है.

काटने से पहले प्याज को ठंडा करें: 

अगर आपके पास थोड़ा समय है, तो प्याज को काटने से लगभग 15 मिनट पहले फ्रिज में रख दें. ठंडक की वजह से प्याज के अंदर होने वाली रासायनिक प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिससे गैस कम निकलती है.

पानी का इस्तेमाल करें:

प्याज को छीलने और काटने से पहले ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें. पानी गैस के असर को थोड़ा कम कर देता है. इसके अलावा, आप चॉपिंग बोर्ड के पास एक जलती हुई मोमबत्ती भी रख सकते हैं; कई लोगों का मानना है कि मोमबत्ती की लौ गैस को अपनी तरफ खींच लेती है.

इसे भी पढ़ें: रेस्टोरेंट जैसी वेज बिरयानी अब घर पर, इस सीक्रेट डबल लेयर ट्रिक से आएगा दोगुना स्वाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chopping Onions Without Crying, Kitchen Hacks, Pyaaj Kaatane Par Aansoo Kyon Aata Hai, Pyaj Kaise Kaate, How To Chop Onion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com