विज्ञापन

गेहूं नहीं, ये 4 तरह की रोटियां हैं स्वाद और सेहत से भरपूर, जानें किन लोगों को और क्यों करना चाहिए इनका सेवन

क्या आप भी गेहूं की रोटी की जगह हेल्दी ऑप्शन तलाश रहे हैं, तो इन 4 तरह की रोटियों को डाइट में शामिल कर सकते हैं.

गेहूं नहीं, ये 4 तरह की रोटियां हैं स्वाद और सेहत से भरपूर, जानें किन लोगों को और क्यों करना चाहिए इनका सेवन
स्वाद और सेहत से भरपूर हैं ये 4 तरह की रोटियां.
NDTV

भारतीय घरों में लंच से लेकर डिनर तक में रोटियां खाई जाती हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि गेहूं की रोटी की जगह कई ऐसी रोटियां भी हैं, जो न सिर्फ स्वाद बल्कि सेहत से भरपूर हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना. आपको बता दें कि हाई ब्लड प्रेशर आज की सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है. अगर इसे समय पर कंट्रोल न किया जाए, तो यह दिल, किडनी और दिमाग जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है. तो चलिए जानते हैं कौन से रोटी खाने से हाई ब्लड प्रेशर, वजन को कंट्रोल करने के साथ-साथ पेट को भी हेल्दी रख सकते हैं.

कौन सी है 4 हेल्दी रोटियां- (4 Types Of Chapati Good For Health)

1. मल्टीग्रेन रोटी-

मल्टीग्रेन रोटी कई तरह के अनाजों जैसे गेहूं, जौ, बाजरा, रागी और सोयाबीन को मिलाकर तैयार की जाती है. यह फाइबर से भरपूर होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग की संभावना कम होती है. इसे खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Canva

2. रागी की रोटी-

रागी, जिसे नाचनी भी कहा जाता है, कैल्शियम, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा सोर्स है. यह शरीर को पोषण देने के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में भी मदद करती है. रागी की रोटी हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए एक हेल्दी ऑप्शन है, इसे खाने से पेट को हेल्दी रखने और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. 

3. ज्वार की रोटी-

ज्वार एक ग्लूटेन-फ्री अनाज है और इसमें फाइबर की मात्रा अच्छी होती है. इसकी रोटी आसानी से पच जाती है और पेट में भारीपन महसूस नहीं होने देती. ज्वार का सेवन पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी मदद कर सकता है. 

4. मक्के की रोटी-

मक्के की रोटी स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से दिल को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में सहायता मिल सकती है.

ये भी पढ़ें- दादी-नानी के जमाने का सुपरफूड लड्डू, रागी और गुड़ से ऐसे बनाएं, देखें वीडियो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chapati Benefits, 4 Types Of Roti For Diabetes, Roti Khane Ke Fayde, Chapati For Health, Kaun Si Roti Khana Chahiye
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com