What is Normal Cholesterol Level: आजकल की भाग दौड़ भरी ज़िंदगी में अक्सर लोग अपनी इटिंग हैबिट्स पर कंट्रोल नहीं कर पाते जिसके कारण वे आगे चल कर कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं और उनमें से एक समस्या है कोलेस्ट्रॉल, जहां पहले के समय इससे जुड़ी समस्यांए बड़ी उम्र के लोगों में देखी जाती थी, वहीं आज के समय में प्रदूषण, बाहर का खाना, रेगुलर स्मोकिंग और अन्य तरह के लाइफस्टाइल (Lifestyle) में परिवर्तन आने के कारण इसका शिकार अब यंग जनरेशन भी बन रही है, और इसका सटीक उदाहरण है आजकल के समय में 20 साल की उम्र के बच्चों में हार्ट अटैक (Heart Attack) के मामले बढ़ना.
आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए ज़रूरी होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर में हार्मोस बनाने से लेकर पाचन में मदद करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर बॉडी में इसकी मात्रा बढ़ जाए तो यह हमारी बॉडी में कई तरह की समस्या पैदा कर सकता है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
यह भी पढ़ें : दिल से लेकर इम्यूनिटी तक को मजबूत कर सकती है एक कच्चे लहसुन की कली, जानें कच्चा लहसुन खाने के फायदे-नुकसान
तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि शरीर के लिए नार्मल कोलेस्ट्रॉल का लेवल कितना होना चाहिए, जो आपकी बॉडी के लिए हेल्दी हो सकता है
इसको लेकर डॉक्टर T. S. Kler ने NDTV से बातचीत के दौरान कुछ खास टिप्स शेयर की, जिसको अगर फॉलो किया जाए तो आप हार्ट अटैक, कोलेस्ट्रॉल और इससे जुड़ी अन्य बीमारियों से बच सकते हैं
डॉक्टर T. S. Kler ने बताया कि आजकल यंग जनरेशन के लिए एलडीएल (LDL) कोलेस्ट्रॉल का लेवल 100 से नीचे होना ज़रूरी है. वहीं जो हार्ट के मरीज है या जिनके हार्ट में स्टंट डल चूका है या जिनकी हार्ट की बाईपास सर्जरी हो चुकी है उनका (LDL) कोलेस्ट्रॉल का लेवल 60 से नीचे होना चाहिए.
यह भी पढ़ें : क्या आप लंबे समय तक जीना चाहते हैं? तो एक्सपर्ट अंजलि मुखर्जी ने बता दिया इसका राज
अगर बात करें हाई रिस्क इंडिविजुअल की यानी कि जिनकी फैमिली हिस्ट्री से ही हार्ट से जुडी बीमारियां रहीं है और 30 साल की उम्र में ही हार्ट अटैक का शिकार रह चुकें है या चैन स्मोकर है और जिनको डायबिटीज़ है उनका एलडीएल (LDL) कोलेस्ट्रॉल का लेवल 50 से नीचे होना ज़रूरी है
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं