ऐसा कहा जाता है कि लहसुन हमारे शरीर के लिए सेहतमंद है, वैसे तो लहसुन के कई फायदे हैं. इसमें विटामिन सी, बी6, मैगनीज और सल्फर जैसे ज़रूरी पोषक तत्व होते हैं. इनमें मज़बूत एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं. लेकिन वो कहते है न ज़रूरत से ज्यादा अगर किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जाए तो वे नुकसानदायक हो सकता है. बता दें कच्चा लहसुन खाने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह के प्रभाव पड़ सकते हैं, हालांकि कच्चा लहसुन कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, लेकिन इसका अत्यधिक या अनुचित तरीके से सेवन करना आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता है. तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कच्चा लहसुन खाने के फायदे और नुकसान-
कच्चा लहसुन खाने के फायदे
एंटीऑक्सीडेंट से है भरपूर
लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो कैंसर और हृदय रोग जैसी पुरानी बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
हार्ट हेल्थ में करता है सुधार
लहसुन का सेवन ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार है. इसलिए ये कहा जा सकता है कि दिल के मरीजों को कच्चे लहसुन का सेवन बीमारियों से बचा सकता हैं.
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है
कच्चे लहसुन में शक्तिशाली एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं. इसके सेवन से शरीर को सामान्य सर्दी या फ्लू जैसे संक्रमण से बचाने में मदद मिल सकती है.
इसे भी पढ़ें: क्यों कमजोर हो रही है आपके बच्चे की नजर, यहां जानें बच्चों की आंख की रोशनी बढ़ाने के उपाय
लहसुन से होने वाले नुकसान
पाचन संबंधी समस्याएं
कच्चे लहसुन में भरपूर मात्रा में एलिसिन पाया जाता है, जो आपके पाचन शक्ति पर एक गहरा प्रभाव डाल सकता है. कुछ लोगों के लिए ज्यादा कच्चे लहसुन का सेवन सूजन, गैस या सीने में जलन जैसे समस्याओं को बड़ा सकता है. इतना ही नहीं कच्चे लहसुन का सेवन एसिड रिफ्लेक्स जैसी समस्याओं का भी कारण बन सकता है.
सांसों की दुर्गंध और शरीर की दुर्गंध
वैसे तो ये हम सभी जानते हैं कि कच्चा लहसुन खाने का सबसे बड़ा दुष्प्रभाव इसकी तेज़ गंध है. कच्चे लहसुन में मौजूद सल्फर मुंह की दुर्गंध और शरीर की दुर्गंध का कारण बन सकता है. ये दुर्गंध लंबे समय तक बनी रहती है, जिसके चलते आपको या आपके आस-पास वालों को असुविधा महसूस हो सकती है.
रक्तस्राव का खतरा
ऊपर हमने आपको बताया कि कच्चा लहसुन दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद हैं. लेकिन इसका सेवन करते समय आपको सावधानी बरतने की जरूरत है. क्योंकि लहसुन में एंटीकोएगुलेंट गुण होते हैं, जो रक्त को पतला करते हैं. ऐसे में जो लोग वारफारिन या एस्पिरिन जैसी दवाइयां लेते हैं वे लोग कच्चे लहसुन का सेवन करने से बचें, क्योंकि इसका सेवन आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं