भारतीय किचन में मौजूद लौंग न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत के लिए भी कमाल मानी जाती है. अगर आप भी चेहरे के मुहांसों और पिंपल्स से परेशान हैं? महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और क्रीम लगाने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है, तो लौंग आपके बड़े काम आ सकती है. बस आपको रोज रात को 2 लौंग पानी में भिगोकर रख देनी है और सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पी लेना है. सुनने में यह बेहद साधारण सा नुस्खा लगता है, लेकिन जब आप इसे रोज अपनाएंगे, तो इसके नतीजे देखकर आप खुद हैरान रह जाएंगे.
लौंग में छिपा है यूजेनॉल-
लौंग में 'यूजेनॉल' (Eugenol) नाम का एक बहुत ही ताकतवर प्राकृतिक तत्व पाया जाता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं. इसका मतलब यह है कि यह उन बैक्टीरिया से सीधे लड़ता है जो चेहरे पर पिंपल्स पैदा करते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि बाजार में मिलने वाली केमिकल वाली क्रीमों की तरह यह आपकी स्किन की ऊपरी परत (Skin Barrier) को नुकसान नहीं पहुंचाता.
21 दिनों का चैलेंज लें-
कम से कम 21 दिनों तक लगातार इस पानी को पीकर देखें. 21 दिन में आपको फर्क साफ नजर आएगा.
लौंग वाला पानी पीने के फायदे- (Laung Wala Pani Pine Ke Fayde)
1. स्किन के लिए-
लौंग के पानी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह आपके चेहरे के पिंपल्स और एक्ने को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है. इसके नियमित सेवन से स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद मिल सकती है.
2. पेट के लिए-
हम सब जानते हैं कि हमारी सेहत और स्किन का सीधा संबंध हमारे पेट से होता है. अगर आपका पाचन तंत्र सही नहीं है और पेट में गड़बड़ी है, तो इसका असर सीधे आपके चेहरे पर दाने और मुहांसों के रूप में दिखने लगता है. लौंग का पानी आपके पाचन को बेहतर बनाता है. जब पेट अंदर से साफ रहता है, तो स्किन अपने आप साफ और स्वस्थ नजर आने लगती है.
3. सर्दी-खांसी के लिए-
मौसम में बदलाव होते ही सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम, सूखी खांसी, गले में खराश, बुखार की समस्या परेशान करती है. लौंग में मौजूद गुण सर्दी-खांसी से बचाने में मददगार हैं.
4. दांतों के लिए-
दांत में दर्द, मसूड़ों में दर्द, मसूड़ों में सूजन या पायरिया से संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आप लौंग वाले पानी का सेवन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- बच्चों को निशाना बना रहा चांदीपुरा वायरस, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं