Benefits Of Eating 2 Colves: भारतीय किचन में मौजूद मसालों में लौंग एक ऐसा मसाला है जिसे कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. आयुर्वेद में लौंग को जड़ी बूटी के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है. लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल तनाव और पेट की बीमारियों से बचाने में मददगार माना जाता है. दरअसल लौंग में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ई, विटामिन बी6, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, मैंगनीज़, आयरन जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. लेकिन इसके फायदे आपको तभी मिल पाएंगे जब आप इसका सही तरह से सेवन करते हैं. तो चलिए जानते हैं लौंग खाने से होने वाले लाभ.
लौंग खाने के फायदे- (Long Khane Ke Fayde)
1. सर्दी-खांसी-
ठंड के मौसम में सर्दी जुकाम, सूखी खांसी, गले में खराश, बुखार आदि होना आम बात है, लेकिन इन सब संक्रमण से बचने के लिए आप रात को खाना खाने के बाद एक चम्मच शहद में 2 लौंग को पीसकर मिला लें और इसका सेवन कर सकते हैं. इससे सर्दी-जुकाम की समस्या से निजात मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें- Makar Sankranti 2025: 13 या 14 जनवरी कब है मकर संक्रांति? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और रेसिपी

2. पेट के लिए-
कब्ज, डायरिया, एसिडिटी आदि समस्याओं से राहत पाने के लिए आप रात में सोने से पहले 2 लौंग को गुनगुने पानी के साथ सेवन कर सकते हैं. इससे पाचन को बेहतर बनाने और पेट संबंधी समस्याओं से निजात पाने में मदद मिल सकती है.
3. दांत-
दांत में दर्द, मसूड़ों में दर्द, मसूड़ों में सूजन या पायरिया से संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आप 2 लौंग को नियमित तौर पर गुनगुने पानी के साथ रात के समय खा सकते हैं. इससे दांत दर्द में राहत मिल सकती है.
4. इम्यूनिटी-
लौंग रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मददगार है. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप रोजाना रात को सोते समय एक गिलास गुनगुने पानी के साथ 2 लौंग का सेवन कर सकते हैं.
हेपेटाइटिस बी: लक्षण, कारण और उपचार | Hepatitis B: Symptoms, Causes & Treatment
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं