विज्ञापन

Heal With Food: आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे अमरूद के पत्ते खाने से मिलेगी दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत

अचानक से दांतों में दर्द उठ जाता है? आचार्य बालकृष्ण का बताया ये देसी इलाज आपकी इस समस्या का हल कर सकता है. यहां पढ़ें क्या करना होगा.

Heal With Food: आचार्य बालकृष्ण ने बताया कैसे अमरूद के पत्ते खाने से मिलेगी दांत दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत
क्या अमरूद के पत्ते दांतों के लिए अच्छे होते हैं?
NDTV

अचानक जब दांत में हल्का सा दर्द या मसूड़ों में टीस उठती है, तो पूरा मूड खराब हो जाता है. न कुछ खाया जाता है और न किसी काम में मन लगता है. आजकल इंटरनेट पर ऐसे छोटे-छोटे देसी नुस्खे काफी पसंद किए जा रहे हैं, जो बिना किसी झंझट के घर पर ही आराम दिला दें. इन्हीं में से एक उपाय अमरूद के पत्तों का है, जिसकी चर्चा आजकल खूब हो रही है. हाल ही में आचार्य बालकृष्ण ने भी मसूड़ों और दांतों की तकलीफ में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल काफी फायदेमंद बताया है.

अमरूद के पत्तों का घरेलू कुल्ला: 

अगर आपको दांत में हल्का दर्द, मसूड़ों में सूजन या जलन महसूस हो रही है, तो अमरूद के पत्तों का यह तरीका अपनाकर देख सकते हैं.

इसे बनाने का तरीका:

  1. 3 से 4 ताजे अमरूद के पत्ते लें और उन्हें साफ पानी से धो लें.
  2.  एक गिलास पानी में इन पत्तों को डालकर अच्छे से उबाल लें.
  3.  जब पानी उबल जाए, तो इसे थोड़ा गुनगुना होने दें.
  4.  अब पानी को छान लें और उसमें एक चुटकी  या सेंधा नमक मिला लें.
  5.  इस पानी से मुंह में 30 से 40 सेकंड तक कुल्ला करें.

यह काम कैसे करता है?

अमरूद के पत्तों में कुदरती तौर पर बैक्टीरिया से लड़ने वाले गुण होते हैं जो मसूड़ों की सूजन को कम करता है, सांसों की बदबू दूर भगाता है और मसूड़ों में जमा होने वाली गंदगी को साफ करने में मदद करता है.

लौंग और हल्दी:

लौंग: दांत दर्द में लौंग का असर तुरंत दिखता है. इसमें मौजूद तेल दर्द को सुन्न कर देता है. आप साबुत लौंग को हल्का सा दबाकर दर्द वाली जगह पर रख सकते हैं.

हल्दी: हल्दी मसूड़ों के घाव और खून आने की समस्या में बहुत काम आती है. थोड़ी सी हल्दी में दो बूंद सरसों का तेल या पानी मिलाकर मसूड़ों पर हल्के हाथ से मालिश करने से काफी आराम मिलता है.

डॉक्टर के पास कब जाना जरूरी है?

यह ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि ये घरेलू नुस्खे सिर्फ शुरुआती राहत या आराम के लिए हैं, किसी बीमारी का पक्का इलाज नहीं. अगर आपको नीचे दी गई समस्याएं हैं, तो तुरंत डेंटिस्ट को दिखाएं.

  1. दांत में लगातार या बहुत तेज दर्द होना.
  2. मसूड़ों से बार-बार खून आना.
  3. मुंह से लगातार बदबू आना जो साफ करने पर भी न जाए.
  4. दांत का हिलना या चेहरे पर सूजन आना.

इसे भी पढ़ें: नवरात्रि व्रत में भी खा सकते हैं ये मिठाई, इस तरह बनाएं सॉफ्ट लौकी की बर्फी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amrud Ke Patte Dant Ke Liye, Acharya Balakrishna, Amrud Ke Patte Ke Fayde, Oral Health, Laung Ke Ayurvedic Upay
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com