Kombucha Health Benefits: कोम्बुचा एक पॉपुलर ड्रिंक है. ग्रीन टी की तरह ही इसके भी सेहत से जुड़े कई सारे फायदे हैं. कई बॉलीवुड हस्तियां, जो अपनी फिटनेस और लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा में रहते हैं, कोम्बुचा को डाइट में शामिल करते हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), जैकलीन फर्नांडीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) जैसे कई सितारों बता चुके हैं, वह इस फर्मेंटेड टी (Fermented Tea) को कितना पसंद करते हैं और इसकी सराहना करते हैं. आज हम आपको कोम्बुचा के बारे में बता रहे हैं, ये क्या होता है और इसके सेहत से जुड़े कौन-कौन से फायदे होते हैं.
Lips को शेप देने वाली Lip Augmentation सर्जरी कैसे की जाती है? फायदे और नुकसान, जानिए आसान भाषा में
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या है कोम्बुचा? (What Is Kombucha)
कोम्बुचा एक फर्मेंटेड काली चाय यानी ब्लैक टी है. इसमें ब्लैक टी को टी फंगस की मदद से फर्मेंट किया जाता है. यह प्रोसेस कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक चलती है और इसमें शुगर का भी इस्तेमाल किया जाता है. एक बार फर्मेंट होने के बाद उन्हें अपनी इच्छा के अनुसार इंग्रेडिएंट्स के साथ मिलाया जा सकता है. गर्म या ठंडा दोनों ही तरह से इसे पिया जा सकता है. यह कैफीन फ्री होती हैं.
कोम्बुचा टी पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Kombucha Tea
स्वाद में बेहतरीन: जबकि कोम्बुचा धीरे-धीरे फर्मेंट कर रहा होता है, तरल में मौजूद विभिन्न एंजाइम चीनी और चाय को 7 से 10 दिनों की अवधि में हल्के खट्टे, कार्बोनेटेड और ताज़ा पेय में बदल देते हैं, जिससे इसका स्वाद बहुत अच्छा लगने लगता है.
बवासीर है तो भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, नहीं तो और खराब हो सकते हैं हालात
आंतों के लिए फायदेमंद: कोम्बुचा में आमतौर पर कई एसिड, विटामिन और कुछ हाइड्रोलाइटिक एंजाइम होते हैं जो आंत के लिए फायदेमंद होते हैं.
इन अंगों की करता है रक्षा: कोम्बुचा के नियमित सेवन से अग्न्याशय, लिवर और किडनी सहित कई अंगों की रक्षा करने में मदद मिल सकती है.
कोलेस्ट्रॉल को दूर कर सकता है: कोम्बुचा संभावित रूप से चयापचय को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है, इस प्रकार हृदय रोगों को दूर रखता है.
क्या डेली नींबू पानी आपकी किडनी को डैमेज करता है? जानिए इसे पीने का सही समय
वजन घटाने में मददगार: कोम्बुचा, न केवल एक स्वादिष्ट पेय है, बल्कि अगर इसे स्वस्थ आहार और सक्रिय जीवन शैली के संयोजन के साथ इस्तेमाल जाए तो वजन कम करने में भी ये बेहद कारगर है.
कब्ज से राहत दिलाता है: इस पेय में मौजूद कई अमीनो एसिड आपके पेट के पीएच स्तर को संतुलित करेंगे और इस तरह कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं