Iran-Israel War Live: ईरान-इजरायल जंग थमने का नाम नहीं ले रही. मिडिल ईस्ट में संकट अब तक बरकरार है. अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर मिसाइलें और ड्रोन बरसा रहे हैं. ईरान भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. ईरान खाड़ी देशों में इज़रायल और अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले कर रहा है.वहीं इजरायल और अमेरिका भी ईरानी ठिकानों पर हमले कर रहे हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन जैसे देशों से होर्मुज़ जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद के लिए युद्धपोत भेजने की अपील की है, जो कि वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है. वहीं तनाव के बीच UAE ने अपना एयरस्पेस एहतियातन बंद कर दिया है. ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें.
ये भी पढ़ें- होर्मुज से भारतीय जहाज पास कराने के बदले अपने जब्त टैंकर वापस मांग रहा ईरान: रायटर्स सूत्र
ये भी पढ़ें- हॉर्मुज स्ट्रेटः राष्ट्रपति ट्रंप को इस तेल लाइफलाइन को दोबारा खोलना मुश्किल क्यों लग सकता है?
IRAN-ISREL AND US WAR LIVE...
Iran War Live: दोहा में तेज धमाकों की आवाजों के बीच सुरक्षा चेतावनी जारी
कतर की राजधानी दोहा में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबरों को देखते हुए लोगों को अपने घरों और अन्य सुरक्षित स्थानों में रहने की चेतावनी जारी की गई है. लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक खतरा टल न जाए, तब तक खिड़कियों, कांच के पास से और खुली जगहों से दूर रहें.
Iran War Live: तेहरान के डाउनटाउन इलाके के पास कई विस्फोट-वीओए
वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) की फ़ारसी सेवा ने तेहरान के डाउनटाउन के पास स्थित अंदारज़गू इलाके में एक भीषण विस्फोट की सूचना दी है. मंगलवार तड़के तेहरान के कमरानियेह इलाके में स्थित आईआरजीसी के अर्धसैनिक बल बासिज के अड्डे पर भी हमले का दावा किया गया है.
Iran War Live: शत्रुता को तुरंत खत्म करें, पूरा विश्व परेशान है- मिडिल ईस्ट जंग पर रूस की अपील
मिडिल ईस्ट में बढ़ते संकट के बीच रूसी ने शांति की अपील की है. रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी-इज़रायली आक्रामकता के शिकार लोगों की संख्या लाखों में है. नागरिक और बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचा है. पड़ोसी देश भी ईरान के जवाबी हमलों से पीड़ित हैं, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले महत्वपूर्ण वैश्विक आर्थिक मार्ग पर जहाजरानी ठप हो गई है. पूरा विश्व इस हालात से परेशान है. हम सभी पक्षों से शत्रुता को तुरंत समाप्त करने और स्थिति को राजनीतिक और कूटनीतिक मार्ग पर लाने का आह्वान को दोहराते हैं.
Iran War Live: ईरान के ली 87 नाविकों की हत्या का बदला लेने की कसम
ईरानी नौसेना कमांडर रियर एडमिरल शाहराम ईरानी ने कहा कि हिंद महासागर में श्रीलंका के तट पर करीब 87 नाविकों की हत्या का दुश्मनों को करारा जवाब दिया जाएगा. प्रेस टीवी के अनुसार, ईरानी ने कहा, "हम दुश्मन के अपराध को नहीं भूलेंगे और अपने शहीदों के खून का बदला जरूर लेंगे." बता दें कि 4 मार्च को, ईरानी नौसेना का IRIS डेना जहाज श्रीलंका के गाले तट के पास एक अमेरिकी हमले में डूब गया था.
Iran War Live: होर्मुज में नौसेना तैनात करने की ट्रंप की अपील दक्षिण कोरिया ने की नजरअंदाज
ट्रंप की अपील के बावजूद दक्षिण कोरिया ने मिडिल ईस्ट में नौसेना तैनात करने की कोई प्रतिबद्धता नहीं जताई दक्षिण कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहाप के अनुसार, दक्षिण कोरिया ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सियोल से होर्मुज जलडमरूमध्य में युद्धपोत भेजने का अनुरोध एक ऐसा मुद्दा है जिस पर "बहुत सावधानीपूर्वक" विचार-विमर्श की जरूरत है.
Iran War Live: UAE के फुजैराह से 23 समुद्री मील पूर्व में टैंकर पर हमला
यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह से 23 समुद्री मील पूर्व में लंगर डाले एक टैंकर पर अज्ञात वस्तु से हमला किया गया.
होर्मुज पर साथी देशों का साथ न मिलने पर ट्रंप बोले- हमें किसी की जरूरत नहीं
होर्मुज पर साथी देशों का सहयोग न मिलने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि हमें किसी की ज़रूरत नहीं है, हम दुनिया के सबसे शक्तिशाली राष्ट्र हैं. हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है, इसमें कोई शक नहीं.
Iran War Live: इराक की राजधानी बगदाद में तेज धमाके की आवाज
इराक की राजधानी बगदाद में धमाकों की तेज आवाज सुनी गई. बगदाद के एक आलीशान होटल पर अमेरिकी ड्रोन हमले के बाद आसमान में नारंगी रोशनी दिखने लगी.
Iran War Live: UAE ने फिर खोला अपना एयरस्पेस
मिडिल ईस्ट संकट की वजह से UAE ने अस्थायी रूप से बंद किया अपना एयरस्पेस फिर खोल दिया है.
Iran War Live: दूसरे देश में सेना भेजना, आक्रमण करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ-ईरान के उप विदेश मंत्री
अमेरिका संग जंग पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने उम्मीद जताई कि समझदारी से काम लिया जाएगा और कूटनीति भी काम आएगी. उन्होंने कहा कि जन लोगों ने ईरान को इस युद्ध में घसीटा है, वे उन्हें दलदल में भी फंसा सकते हैं. किसी विदेशी देश को दूसरे देश की धरती पर सेना भेजने, उस पर आक्रमण करने या उस पर कब्जा करने की बात कहना भी बहुत गलत, बेहद गैरजिम्मेदाराना, गैरकानूनी और सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है.अमेरिकियों को ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है. वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे सत्ता के नशे में चूर हैं, उन्हें लगता है कि वे जो चाहें कर सकते हैं.
Iran War Live: मुजतबा खामेनेई स्वस्थ हैं और ज़िम्मेदारी संभाल रहे-ईरान के उप विदेश मंत्री
ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खातिबज़ादेह ने सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई के बारे में कहा कि मैं अटकलों में नहीं पड़ता, हम सिर्फ तथ्यों के आधार पर काम कर रहे हैं. वह स्वस्थ हैं और ज़िम्मेदारी संभाल रहे हैं और वह अपना काम ठीक से कर रहे हैं.
Iran War Live: ईरान ने ट्रंप के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का मजाक उड़ाया
मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ईरानी सेना ने ट्रंप के ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का मजाक उड़ाया
Iran War Live: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच UAE ने अपने एयरस्पेस को एहतियातन बंद किया
अमेरिका-ईरान की जंग की वजह से मिडिल ईस्ट में पैदा हुए तनाव के बीच UAE ने अपने एयरस्पेस को एहतियातन बंद कर दिया है.
Iran War Live: जंग के बीच अमेरिका को कतर का स्पष्ट संदेश
अमेरिका और ईरान युद्ध पर कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी का बयान: मुझे लगता है कि अमेरिका को संदेश स्पष्ट रूप से दे दिया गया है, चाहे वह आधिकारिक तौर पर हो या अनौपचारिक रूप से. हमें इस क्षेत्र में तनाव कम करने की जरूरत है. हमें क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए समन्वय स्थापित करने की जरूरत है. हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम 2023 में शुरू हुए तनाव को खत्म करें. यह कोई अलग-थलग संघर्ष नहीं है. होर्मुज जलडमरूमध्य के संबंध में, यह हम सभी के लिए एक चुनौती और खतरा है. ईरान बिना किसी उकसावे के हमारे देशों पर हमला कर रहा है. इन हमलों से आम नागरिक घायल हो रहे हैं. इन हमलों में पड़ोसी देशों के लोग मारे जा रहे हैं.
Iran-Israel War LIVE Updates: ईरान को परमाणु हथियार मिले तो मिडिल ईस्ट को तबाह कर सकता है-ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकना वैश्विक सुरक्षा के लिए जरूरी है. उन्होंने तर्क दिया कि अगर ईरान के पास ये हथियार आ गए तो वह तुरंत इनका इस्तेमाल करेगा और पूरे मिडिल ईस्ट को तबाह कर सकता है. 
Iran-Israel War LIVE Updates:युद्ध से तेल की कीमतों में 40 से 50% की बढ़ोतरी
28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा शुरू किए गए युद्ध के बदले में ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले और खाड़ी में मिसाइल और ड्रोन हमलों की लहरों की वजह से वैश्विक तेल की कीमतों में 40 से 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
Iran-Israel War LIVE Updates: ट्रंप ने सहयोगियों से मांगी होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सहयोगियों से होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद करने की अपील की. लेकिन यूरोपीय शक्तियों ने ईरान द्वारा बंद किए गए इस अहम जलमार्ग को फिर से खोलने के संभावित मिशन का विरोध किया. वहीं ट्रंप ने उनकी अपील पर मिली ठंडी प्रतिक्रिया की आलोचना की