Lip Augmentation Surgery: अक्सर आपने सुना होगा कि कई एक्ट्रेस ने अपने होंठों की कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि होंठ सुंदर और आकर्षक लगे. इसे लिप ऑग्मेंटेशन भी कहते हैं. इस सर्जरी में होंठ को शेप में लाया जाता है. उसमें कोलैजन इंजेक्ट या फैट ट्रांसफर किया जाता है फिर इसे कंट्रोल करने दोबारा भी ऑग्मेंटेशन किया जाता है. इस सर्जरी के जहां फायदे हैं तो कई नुकसान भी. यहां जानिए कि क्या है लिप ऑग्मेंटेशन, कैसे किया जाता है, क्या है इसके फायदे और साइड इफेक्ट्स.
क्या डेली नींबू पानी आपकी किडनी को डैमेज करता है? जानिए इसे पीने का सही समय
लिप ऑग्मेंटेशन क्या है? | What Is Lip Augmentation?
लिप ऑग्मेंटेशन एक तरह की प्लास्टिक सर्जरी (Plastic surgery) है, जो लिप्स की सुंदरता के लिए की जाती है. इससे होठों को शेप दिया जाता है, उन्हें उभारा जाता है. इस सर्जरी की जरुरत तब पड़ती है, जब किसी के होंठों का शेप सही न हो. बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने भी अपने होंठों के लिए कॉस्मेटिक सर्जरी कराई है. कई लोगों के होंठ सुंदर हुए हैं लेकिन कई ऐसे भी हैं, जिनका लुक इसके साइड इफेक्ट्स के खराब हो गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मोटापे से छुटकारा और सुंदर सुडौल काया पाने के लिए 6 कारगर उपाय, सिर्फ इन चीजों को करें अवॉइड
लिप ऑग्मेंटेशन सर्जरी से पहले जान लें ये बात:
लिप ऑग्मेंटेशन यानी होंठों की कॉस्मेटिक सर्जरी हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होती. ऐसे लोग जिन्हें कोलैजन स्किन टेस्ट से एलर्जी है या किसी अन्य तरह की एलर्जी है तो उन्हें इस सर्जरी से बचना चाहिए. कई सेलेब्स ने लिप सर्जरी कराई लेकिन बाद में उनकी सर्जरी बिगड़ गई और उनका लुक खराब हो गया. इसलिए जरूरी नहीं कि आप जैसा सोच रहे हैं इस सर्जरी के बाद वैसा ही रिजल्ट आपको मिले.
हार्ट फेल होने से पहले दिखते हैं ये 5 वार्निंग संकेत, हो जाएं अलर्ट वर्ना हाथ से निकल जाएगी बात
लिप ऑग्मेंटेशन के फायदे | Benefits Of Lip Augmentation
1. लिप ऑग्मेंटेशन अगर आपको सूट कर गया तो यह आपकी खूबसूरती को बढ़ा देता है.
2. इस सर्जरी के बाद आप जैसा शेप अपने होंठों का चाहते हैं, वैसा ही मिल जाता है.
3. कई बार होंठो की खराब बनावट के चलते हम परेशान रहते हैं. यह तनाव और एंग्जायटी का कारण भी बन सकता है. सर्जरी के बाद आपको इसके छुटकारा मिलता है और आप मानसिक तौरर पर हेल्दी रहते हैं.
4. लिप ऑग्मेंटेशन के बाद आपकी खूबसूरती बढ़ती है तो कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ जाता है.
5. कॉस्मेटिक सर्जरी कराने में किसी तरह का दर्द नहीं होता है.
लिप ऑग्मेंटेशन सर्जरी के साइड इफेक्ट्स | Side Effects of Lip Augmentation Surgery
1. कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद इंजेक्शन वाली जगह ब्लीडिंग हो सकती है.
2. सर्जरी के बाद होंठों में सूजन आ सकती है.
3. होंठों की सर्जरी के दौरान जहां इंजेक्शन लगता है, उस स्थान पर रेडनेस आने की समस्या हो सकती है.
4. सर्जरी के बाद आपके होंठों पर घाव हो जाता है, इससे फीवर भी हो सकता है.
पतले शरीर से निराश हैं तो आज से ही खाना शुरू करें ये 6 चीजें, बन जाएगी सुंदर और सुडौल बॉडी
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं