- पुरानी कब्ज और सख्त मल की वजह से बवासीर की समस्या ट्रिगर हो सकती है.
- मलाशय और मल मार्ग में दाने होने को ही बवासीर के रूप में जाना जाता है.
- 60 फीसदी लोगों को उम्र के किसी न किसी पड़ाव पर इसका सामना करना पड़ता है.
Foods To Avoid In Hemorrhoids: पाइल्स यानी बवासीर एक ऐसी बीमारी है, जिसमें व्यक्ति को शौच करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसमें गुदा (Anus) के भीतर और बाहर, साथ ही मलाशय (Rectum) के निचले हिस्से में सूजन आ जाती है. पुरानी कब्ज और सख्त मल की वजह से बवासीर की समस्या ट्रिगर हो सकती है. मलाशय और मल मार्ग में फोड़ों को ही बवासीर के रूप में जाना जाता है. करीब 60 फीसदी लोगों को उम्र के किसी न किसी पड़ाव पर बवासीर की परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसके इलाज के साथ बावासीर से बचने के लिए या राहत पाने के लिए ये जानना भी जरूरी है कि बवासीर के मरीजों को किस फूड्स से परहेज करना चाहिए.
क्या डेली नींबू पानी आपकी किडनी को डैमेज करता है? जानिए इसे पीने का सही समय
बवासीर के मरीजों को किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए | What Should Not Be Consumed By Piles Patients
1) पाइल्स के मरीजों शराब से परहेज करना चाहिए. एल्कोहल इस समस्या को बढ़ा सकती है, साथ ही बवासीर के दौरान इसके सेवन से आंतों में निर्जलीकरण की परेशानी भी हो सकती है
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2) बवासीर है तो मसालेदार खाने का सेवन न करें. इससे न मल त्याग करने के दौरान दर्द महसूस हो सकता है और खून के बहाव को और बढ़ा सकता है.
मोटापे से छुटकारा और सुंदर सुडौल काया पाने के लिए 6 कारगर उपाय, सिर्फ इन चीजों को करें अवॉइड
3) बवासीर हो तो डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी सोच समझ कर करना चाहिए. दूध, पनीर आदि से गैस बनने और कब्ज की समस्या आदि हो सकती है. ऐसे में दूध और उससे बने उत्पाद आपकी समस्या को और बढ़ा सकते हैं, इसलिए इनका सेवन भी सीमित मात्रा में करें.
4) बवासीर के मरीजों को अदरक का सेवन नहीं करना चाहिए. अदरक की तासीर काफी गर्म होती है इससे उनकी परेशानी और बढ़ सकती है. मल त्याग करते वक्त दर्द महसूस हो सकता है.
5) बवासीर के मरीजों डीप फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड का सेवन नहीं करना चाहिए. इन फूड्स को पचाने में मुश्किल महसूस हो सकती है, साथ ही इनके अंदर नमक भी काफी ज्यादा होता है जो समस्या को और बढ़ा सकता है. नमक अधिक खाने पाचन पर असर पड़ सकता है और कब्ज की समस्या हो सकती है.
हार्ट फेल होने से पहले दिखते हैं ये 5 वार्निंग संकेत, हो जाएं अलर्ट वर्ना हाथ से निकल जाएगी बात
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं