विज्ञापन

क्या आप जानते हैं नारियल पानी में सब्जा सीड्स मिलाकर पीने से क्या होता है?

Coconut Water And Sabja Seeds: गर्मियों के मौसम में रखना है शरीर को सेहतमंद, तो नारियल पानी में मिलाकर पी लें सब्जा सीड्स, मिलेगें ये जबरदस्त फायदे.

क्या आप जानते हैं नारियल पानी में सब्जा सीड्स मिलाकर पीने से क्या होता है?
Coconut Water And Sabja Seeds: नारियल पानी और सब्जा सीड्स के फायदे.

Coconut Water And Sabja Seeds: गर्मियों के मौसम में तेज धूप, ज्यादा पसीना और लगातार थकान शरीर को जल्दी कमजोर बना देते हैं. ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती शरीर को हाइड्रेट रखने और एनर्जी बनाए रखने की होती है. डॉक्टर मानते हैं कि इस मौसम में खान-पान का सही चुनाव बेहद जरूरी है. नेचुरल ड्रिंक, खासकर वे जिनमें इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व भरपूर हों, शरीर को गर्मी से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. इसी कड़ी में नारियल पानी और सब्जा सीड्स का मिश्रण एक बेहतरीन ऑप्शन माना जाता है, जो न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि कई तरह से स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचा सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

नारियल पानी और सब्जा सीड्स के फायदे- (Benefits of coconut water and sabja seeds)

1. पानी की कमी-

सबसे पहले बात करें शरीर में पानी की कमी की, तो गर्मियों में यह समस्या बहुत आम हो जाती है. ज्यादा पसीना आने से शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं. नारियल पानी में पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को तेजी से पूरा करते हैं. जब इसमें सबजा सीड्स मिलाए जाते हैं, तो यह मिश्रण और ज्यादा प्रभावी हो जाता है. सब्जा सीड्स पानी को सोखकर जेल जैसा बनाते हैं, जो शरीर में लंबे समय तक हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है. यही कारण है कि इसे पीने से थकान और कमजोरी जल्दी दूर होती है.

2. पाचन-

पाचन तंत्र के लिए भी यह मिश्रण काफी फायदेमंद माना जाता है. वैज्ञानिक तौर पर देखा जाए तो सब्जा सीड्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो आंतों की सफाई और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है. इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं. वहीं नारियल पानी पेट को ठंडक देता है और एसिडिटी को नियंत्रित करने में मदद करता है. दोनों का एक साथ सेवन करने से पेट हल्का महसूस होता है और खाना आसानी से पचता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. एनर्जी-

एनर्जी के लेवल को बनाए रखने में भी यह कॉम्बिनेशन काफी असरदार है. गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है क्योंकि पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है. नारियल पानी में मौजूद नेचुरल शुगर तुरंत एनर्जी देती है, जबकि सब्जा सीड्स धीरे-धीरे ऊर्जा रिलीज करते हैं. इससे शरीर लंबे समय तक एक्टिव बना रहता है और बार-बार थकान महसूस नहीं होती. यही वजह है कि इसे दिन के बीच में पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.

4. मोटापा-

वजन कंट्रोल करने के लिहाज से भी यह मिश्रण लाभकारी है. सब्जा सीड्स पेट में जाकर फूल जाते हैं, जिससे लंबे समय तक भूख नहीं लगती. इससे बार-बार खाने की आदत कम होती है और अनावश्यक कैलोरी लेने से बचाव होता है. नारियल पानी भी कम कैलोरी वाला होता है, इसलिए यह वजन घटाने या संतुलित रखने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन है. नियमित सेवन से शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया धीमी पड़ सकती है.

5. स्किन-

स्किन और इम्यूनिटी पर भी इसका सकारात्मक असर देखने को मिलता है. शरीर में जब पानी की कमी नहीं होती और टॉक्सिन्स बाहर निकलते रहते हैं, तो त्वचा अपने आप साफ और चमकदार दिखने लगती है. नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को अंदर से साफ करने में मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें- फैटी लिवर में शराब पीना कितना खतरनाक? डॉक्टर ने बताया...

एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com