विज्ञापन

आ रही हैं गर्मियां: नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय कब?

Coconut Water Benefits: शरीर को सेहतमंद रखने में नारियल पानी बड़ी भूमिका निभाता है. अगर आप सही समय और सही मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं.

आ रही हैं गर्मियां: नारियल पानी पीने का सबसे अच्छा समय कब?
Coconut Water: नारियल पानी कब पीना चाहिए.

Coconut Water Benefits In Hindi: गर्मियों के मौसम की शुरूआत हो रही है ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. इस मौसम में सबसे ज्यादा जो समस्या होती है, वो है पानी की कमी. अगर आप भी शरीर को हाइड्रेट और खुद को सेहतमंद रखना चाहते हैं, तो ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों को डाइट में शामिल करें. पानी की कमी को दूर करने के लिए नारियल पानी बेस्ट ऑप्शन है. इसे सिर्फ गर्मी ही नहीं बल्कि, हर मौसम में पिया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं नारियल पानी पीने का सही समय और फायदे.

नारियल पानी के पोषक तत्व-  Nutrients Of Coconut Water:  

नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं.

कितना और कैसे करें सेवन- Kab Or Kitna Piye Nariyal Pani:

रोजाना 1 से 2 नारियल पानी पीना पर्याप्त है. सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे फायदेमंद माना जाता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

नारियल पानी पीने के फायदे- Nariyal Pani Pine Ke Fayde:

1. पेट के लिए-

जिन लोगों को एसिडिटी, गैस या जलन की शिकायत रहती है, उनके लिए नारियल पानी को बेहद फायदेमंद माना जाता है. 

2. दिल के लिए-

दिल के मरीजों के लिए नारियल पानी लाभकारी है क्योंकि, यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मददगार है. 

3. स्किन-

जिन लोगों को मुंहासे, रैशेज या खुजली की समस्या है उनके लिए नारियल पानी पीने और स्किन पर लगाने दोनों से लाभ मिलता है. क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं. 

4. पानी की कमी-

रोजाना नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी को दूर रखने में मदद मिल सकती है.

5. इम्यूनिटी-

शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है. अगर आप भी अपनी कमजोर इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग और बीमारियों को दूर रखना चाहते हैं, तो नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- आ रहीं हैं गर्मियां: डॉक्टर ने बताया बाहर गन्ने का जूस पीने से पहले किन बातों का रखें ख्याल

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coconut Water, Coconut Water Benefits, Nariyal Pani Pine Ke Fayde, What Is The Best Time To Drink Coconut Water, Kab Or Kitna Piye Nariyal Pan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com