विज्ञापन

महंगे एनर्जी ड्रिंक्स भूल जाइए: गर्मियों में बॉडी को सुपर कूल रखेंगे ये 4 देसी और सस्ते ड्रिंक्स

​Electrolyte Drinks For Summer: क्या आप भी गर्मियों में धूप में बाहर निकलते हैं, तो जरूर पीएं ये देसी चीजें, लू और डिहाइड्रेशन आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे.

महंगे एनर्जी ड्रिंक्स भूल जाइए: गर्मियों में बॉडी को सुपर कूल रखेंगे ये 4 देसी और सस्ते ड्रिंक्स
Best Summer: गर्मियों का पक्का इलाज. (AI Generated Image)

Best Summer Drinks: 45 पार तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. बाहर कदम रखते ही ऐसा लग रहा है मानो आग बरस रही है. इस मौसम में चलने वाली तेज गर्म हवा यानी 'लू' (Heat Wave) सीधे हमारे शरीर पर हमला करती है. जब हमें बहुत ज्यादा पसीना आता है, तो शरीर से सिर्फ पानी ही नहीं निकलता, बल्कि सोडियम और पोटैशियम जैसे जरूरी मिनरल्स भी बाहर बह जाते हैं. ​अक्सर लोग डिहाइड्रेशन से बचने के लिए तुरंत नमक-चीनी का पानी पी लेते हैं. बेशक यह थोड़ा आराम देता है, लेकिन क्या यह लू से बचाने और शरीर के खोए हुए मिनरल्स को पूरी तरह वापस लाने के लिए काफी है? जवाब है नहीं! सिर्फ नमक-चीनी का घोल शरीर को वो पूरा पोषण नहीं दे पाता जिसकी उसे इस कड़कती धूप में जरूरत होती है. ​गर्मियों में अपनी बॉडी का 'मिनरल बैलेंस' बनाए रखने और लू को मात देने के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ खास देसी और पारंपरिक ड्रिंक्स को शामिल करना चाहिए. 

गर्मियों के लिए बेस्ट हैं ये 4 ड्रिंक्स- (Best 4 Drinks For Summer)

​1. सत्तू का शरबत- 

​बिहार और यूपी का सबसे मशहूर सत्तू का शरबत गर्मियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. भुने चने से बनने वाला सत्तू प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है. 

इसमें ठंडा पानी, भुना जीरा, काला नमक और थोड़ा सा प्याज मिलाकर इसे तैयार किया जाता है. अगर आप नमक वाला नहीं पसंद करते तो इसे मीठा चीनी के साथ भी बना सकते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

​2. बेल का शरबत- 

​बेल (Wood Apple) का शरबत गर्मियों का सबसे बेस्ट टॉनिक है. इसका गूदा फाइबर से भरपूर होता है जो गर्मियों में होने वाली पेट की गड़बड़ी और कब्ज को ठीक रखता है. 

​3. छाछ या मट्ठा- 

​दोपहर के खाने के बाद एक गिलास गाढ़ी छाछ पीना अमृत पीने जैसा है. छाछ में थोड़ा सा पुदीना, काला नमक और जीरा पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को भरपूर पोटैशियम और कैल्शियम मिलता है. 

​4. नींबू-पुदीना पानी- 

​सिर्फ सादा नींबू पानी पीने के बजाय उसमें पुदीने के पत्तों का रस या पेस्ट जरूर मिलाएं. पुदीने की तासीर बेहद ठंडी होती है. नींबू से मिलने वाला विटामिन-सी और पुदीने की ठंडक मिलकर एक ऐसा पावरहाउस बनाते हैं, जो आपको लू लगने से बचाता है और मूड को एकदम फ्रेश रखता है.

ये भी पढ़ें- गर्मियों में लू से बचना है? तो नोट कर लें राजस्थान की पारंपरिक राबड़ी बनाने का असली तरीका

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com