Skin Care Tips In Monsoon: मानसून आते ही हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे चेहरा चिपचिपा और ऑयली महसूस होने लगता है. ऐसे में कई लोग दिनभर में बार बार फेस वॉश करने लगते हैं ताकि स्किन साफ और फ्रेश बनी रहे. हालांकि, क्या ये आदत आपकी स्किन के लिए सही है? सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. गौरी ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया है कि जरूरत से ज्यादा चेहरा धोना फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. सही बैलेंस बनाए रखना ही हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का सबसे अच्छा तरीका है.
बार बार चेहरा धोने से क्या होता है? (What Happens If You Wash Your Face Too Often?)
डॉ. गौरी के अनुसार, बारिश के मौसम में बार बार चेहरा धोने से स्किन की नेचुरल नमी और नेचुरल ऑयल्स हट जाते हैं. यही ऑयल्स स्किन को सेफ रखते हैं और उसे हेल्दी बनाए रखते हैं. जब ये बार बार हटते हैं तो स्किन बैरियर कमजोर होने लगता है. इसका असर ये होता है कि स्किन में जलन, ड्राईनेस, खिंचाव और सेंसिटिविटी बढ़ सकती है. इतना ही नहीं, कई बार स्किन खोए हुए ऑयल्स की भरपाई करने के लिए पहले से ज्यादा ऑयल बनाने लगती है. ऐसे में चेहरा और ज्यादा ऑयली दिख सकता है और पिंपल्स या एक्ने की समस्या भी बढ़ सकती है.
इसलिए अगर आपको लगता है कि बार बार फेस वॉश करने से चेहरा ज्यादा साफ रहेगा. तो ये पूरी तरह सही नहीं है. जरूरत से ज्यादा सफाई भी स्किन के लिए नुकसानदायक हो सकती है.

मानसून में कैसे धोए चेहरा. Photo Credit: Paxels
मानसून में चेहरा धोने का सही तरीका क्या है? (What Is the Right Way to Wash Your Face During Monsoon?)
डॉ. गौरी का कहना है कि मानसून में स्किन को जरूरत से ज्यादा नहीं, बल्कि सही तरीके से साफ करना चाहिए. आमतौर पर दिन में दो बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा साफ करना काफी होता है. अगर बहुत ज्यादा पसीना आया हो, एक्सरसाइज की हो या बाहर से लौटे हों, तभी ज्यादा बार चेहरा धोने की जरूरत पड़ सकती है.
चेहरा धोने के लिए बहुत गर्म पानी की बजाय नॉर्मल या हल्के ठंडे पानी का इस्तेमाल करें. फेस वॉश के बाद हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. क्योंकि ऑयली स्किन को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है. अगर दिन में बार बार फ्रेश महसूस करना चाहते हैं तो फेस वॉश की जगह सादे पानी से चेहरा धो सकते हैं या साफ टिश्यू से एक्स्ट्रा ऑयल को हल्के हाथों से पोंछ सकते हैं.
ऐसे मिलेगा नेचुरल ग्लो- (Keep Your Skin Balanced for a Natural Glow)
डॉ. गौरी के मुताबिक, मानसून में सबसे जरूरी बात है कि स्किन को बैलेंस ट्रीटमेंट दिया जाए. बार बार फेस वॉश करने की बजाय अपनी स्किन की जरूरत को समझें. ओवर क्लींजिंग से बचें, सही स्किनकेयर रूटीन अपनाएं और मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल जारी रखें. जब स्किन बैरियर मजबूत रहेगा, तभी स्किन हेल्दी, मुलायम और नेचुरल ग्लोइंग नजर आएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं