विज्ञापन

डेनमार्क की महिला ने पहली बार किया भारतीय स्लीपर ट्रेन में सफर, बोलीं- 'ये एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा'

Denmark Woman in India: डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एम्मा होल्म की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने सफर की शुरुआत मुंबई से की थी. इस वक्त वे राजस्थान में हैं, और वहां के रणथंभौर नेशनल पार्क में घूम चुके हैं.

डेनमार्क की महिला ने पहली बार किया भारतीय स्लीपर ट्रेन में सफर, बोलीं- 'ये एक्सपीरियंस जिंदगी भर याद रहेगा'
बिना कन्फर्म टिकट भारतीय ट्रेन में चढ़ गई डेनमार्क की महिला, बोली- ये एक्सपीरियंस कहीं नहीं भूलूंगी.
Instagram@emmaaxholm

Viral Video: डेनमार्क (Denmark) की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एम्मा होल्म (Emma Holm) पिछले कुछ हफ्तों से इंडिया की फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर रही हैं और फिर इंस्टाग्राम पर अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पहली इंडियन स्लीपर ट्रेन जर्नी (Indian Sleeper Train) के बारे में बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 1.5 मिलियन (15 लाख) से ज्यादा लोगों ने देखा है. इस वीडियो में वे टिकट वेटिंग लिस्ट से लेकर भीड़-भाड़ वाली सीटों और कोच में चाय बेचने आने वालों तक का जिक्र करती नजर आ रही हैं, जिनकी वजह से ये सफर जिंदगी भर याद रहने की बात वे कह रही हैं.

1 कन्फर्म टिकट पर 3 लोगों ने की यात्रा

इंस्टग्राम (emmaaxholm) पर 2463 फॉलोवर्स वाली एम्मा लिखती हैं, 'भारत में विदेशी होने के नाते ट्रेन का टिकट खरीदना ही अपने आप में एक अनोखा अनुभव है. जब आप आखिरकार टिकट बुक करना सीख जाते हैं और सोचते हैं, हां! हमारे पास ट्रेन का टिकट है, तो जरा फिर से सोचिए. हो सकता है कि आप असल में वेटिंग लिस्ट में हों. कभी-कभी तो बहुत लंबी वेटिंग लिस्ट में. हमने तीन लोगों के ग्रुप में टिकट बुक किए थे, और अच्छी बात यह थी कि अगर ग्रुप में कम से कम एक व्यक्ति का टिकट कन्फर्म हो, तो बाकी लोग भी ट्रेन में चढ़कर साथ यात्रा कर सकते हैं. हमारे साथ भी ठीक ऐसा ही हुआ. एक टिकट कन्फर्म हो गया था, तो हम ट्रेन में सवार हो गए.'

1 सीट पर चिपककर बैठे, रात में मिली बर्थ

एम्मा ने आगे बताया, 'शुरुआती कुछ घंटों तक, हम तीनों को किसी तरह एक सीट पर बैठना पड़ा. रात भर की यात्रा के लिए यह कोई बहुत आरामदायक शुरुआत नहीं थी, खासकर तब जब आपको पता हो कि आगे एक लंबी यात्रा करनी है. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि आखिर में सब ठीक हो गया. जब सोने का समय हुआ, तो हमें दो और बर्थ मिल गईं, जिसका मतलब था कि हम आराम से पैर फैलाकर सो सकते थे. कम से कम कुछ हद तक तो आराम से.'

Denmark Woman First Indian Sleeper Train Experience Says Never Forget Lifetime

तीनों यात्रियों को रात के समय पर जाकर अलग-अलग बर्थ मिलीं.
Photo Credit: Instagram@emmaaxholm

'इस अनुभव को हम कभी भी नहीं भूलेंगे'

अपनी पोस्ट की आखिर में एम्मा बताती हैं कि वो ट्रेन अलग-अलग कल्चर के लोगों से भरी हुई थी. वे ट्रेन में कई वैरायटी का खाना खा रहे थे, जिसकी स्मैल पूरी ट्रेन में फैल गई थी. खास तौर पर कोच में चाय बेचने वालों का आना और भीड़-भीड़ का उन्होंने जिक्र किया. लेकिन किसी न किसी तरह, सब कुछ ठीक-ठाक चलता रहा. एम्मा के मुताबिक, यह निश्चित रूप से एक ऐसा अनुभव है जिसे हम कभी नहीं भूलेंगे.

Denmark Woman First Indian Sleeper Train Experience Says Never Forget Lifetime

एम्मा ने राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में घूमने की तस्वीरें शेयर की हैं.
Photo Credit: Instagram@emmaaxholm

इस वक्त कहां घूम रही हैं एम्मा होल्म?

एम्मा होल्म की इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने अपने सफर की शुरुआत मुंबई से की थी. इसके बाद वे अपने साथियों के साथ दिल्ली घूमीं. फिर बाइक से हिमालय की तरह निकल गईं. वहां उन्होंने अपनी पीठ पर एक टैटू भी बनवाया जिसमें एक टाइगर बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है. इसके बाद वे बाइक से ही नेपाल गईं. उनका ये सफर इतना यादगार हो गया कि उन्होंने नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया जिसकी तस्वीरें भी उन्होंने शेयर की हैं. फिलहाल वे राजस्थान में हैं, और वहां के रणथंभौर नेशनल पार्क में घूम चुके हैं.

ये भी पढ़ें:- कारों के बाद अब हवाई जहाज में भी मिलेगा 'सनरूफ' का मजा, अंदर का नजारा देखकर कहेंगे- 'वाह'!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Emma Holm, India Train Travel, Sleeper Train, Travel Experience, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com