विज्ञापन

LPG गैस सिलेंडर सस्ता, 202 रुपये घटे कमर्शिलयल गैस सिलेंडर के दाम, चेक करें नए रेट

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. दिल्ली में सिलेंडर ₹202 और कोलकाता में ₹209 सस्ता हुआ है. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

LPG गैस सिलेंडर सस्ता, 202 रुपये घटे कमर्शिलयल गैस सिलेंडर के दाम, चेक करें नए रेट
कमर्शियल गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में नई कीमत

LPG Price Today: देशभर के कारोबारियों, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए राहत की खबर है. तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर कटौती की है. नई दरों के अनुसार दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये सस्ता हो गया है. इसके बाद कोलकाता में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये में उपलब्ध होगा. हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को इस बार कोई राहत नहीं मिली है, क्योंकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इस कटौती से विशेष रूप से होटल, ढाबा, कैटरिंग और खाद्य कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है.

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती

तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं. नई कीमतों के तहत दिल्ली में सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि कोलकाता में 209 रुपये की कटौती की गई है. इस संशोधन के बाद कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये में मिलेगा. नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं. इससे व्यापारिक प्रतिष्ठानों की परिचालन लागत में कुछ कमी आने की संभावना है.

LPG Price: इस साल ऐसे रहे हैं इंडियन ऑयल की गैस के दाम

LPG Price: इस साल ऐसे रहे हैं इंडियन ऑयल की गैस के दाम
Photo Credit: IOCL

इस साल ऐसे रहे हैं दाम

साल 2026 में इंडेन (इंडियन ऑयल) 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला. जनवरी में दिल्ली में इसकी कीमत 1,691.50 रुपये थी, जो फरवरी, मार्च और अप्रैल में बढ़ते हुए मई में रिकॉर्ड 3,071.50 रुपये और जून में 3,113.50 रुपये तक पहुंच गई. इसके बाद जुलाई में तेल कंपनियों ने 183.50 रुपये की कटौती कर कीमत 2,930 रुपये कर दी और अब अगस्त में फिर 202 रुपये की कमी के बाद दिल्ली में यह सिलेंडर 2,728 रुपये का हो गया है. इसी तरह कोलकाता में जून में कीमत 3,255.50 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी, जो जुलाई में घटकर 3,081.50 रुपये और अगस्त में 209 रुपये की नई कटौती के बाद 2,872.50 रुपये रह गई है. यानी जून के मुकाबले अब दिल्ली में कुल 385.50 रुपये और कोलकाता में 383 रुपये की राहत मिल चुकी है. हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है.

घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती के बावजूद घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के दाम स्थिर रखे गए हैं. नई दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये बनी हुई है. इससे पहले घरेलू गैस उपभोक्ताओं को मार्च और जून में कीमतों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ा था. मार्च में 60 रुपये और जून में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

जुलाई में भी कम हुए थे दाम

यह पहली बार नहीं है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ है. जुलाई की शुरुआत में भी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये की कटौती की थी. उस समय दिल्ली में सिलेंडर का दाम 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गया था. इसी तरह लखनऊ, कोलकाता और पटना समेत विभिन्न शहरों में भी कीमतों में कमी देखने को मिली थी. जुलाई की कटौती के बाद लखनऊ में कीमत 3,052.50 रुपये, कोलकाता में 3,081.50 रुपये और पटना में 3,227 रुपये रह गई थी.

यह भी पढ़ें : LPG e-KYC: बंद हो जाएगी गैस सिलेंडर की सब्सिडी और रिफिलिंग! तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Price Today, LPG Rate Cut, Commercial Gas Cylinder, LPG Cylinder Price, Commercial LPG Price Cut
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com