- भारतीय मौसम विभाग ने 1 अगस्त को यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
- दिल्ली-NCR में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना बन रही है. जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.
- बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से मौसम तेजी से बदल रहा है और अच्छी बरसात हो रही है.
मॉनसून उत्तर पश्चिमी राज्यों में पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहा है. भारतीय मौसम विभाग ने 1 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी है. कुछ इलाकों में बिजली और वज्रपात का कहर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में अगले तीन दिनों तक ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी है. यहां भूस्खलन की संभावना है. गुजरात में भी बारिश की संभावना के चलते स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है. महाराष्ट्र, असम में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना बन रही है, बंगाल की खाड़ी में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम की वजह से लगातार बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
भारत के इन 15 राज्यों में अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है, जिसके प्रभाव से मॉनसून बेहद सक्रिय हो गया है, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात राज्यों में बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग ने नदी और समुद्र के किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए एहतियात बरतने को कहा गया है.
Latest satellite animation pic.twitter.com/9QZysxYhOp
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 1, 2026
सैटेलाइट मैप में बदल रही मॉनसूनी बादलों की स्थिति
सैटेलाइट मैप में मॉनसूनी बादलों की स्थिति बदल रही है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में उत्तर पश्चिम भारत और उत्तर पूर्वी भारत में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है. भारतीय मौसम विभाग ने अब गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, राजस्थान में तेज बरसात होने की संभावना जताई है.
**District wise Nowcast Warning valid for next two-three hours:*
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 31, 2026
*Issue Time:* 01-08-2026 02:18 Hrs IST
*Validity Time:* 01-08-2026 05:18 Hrs IST
*Red Warnings*: Lightning/Thunderstorms with gusty winds (around 60 kmph) and heavy rain (>15 mm/h) very likely over following… pic.twitter.com/kC0t8F6OfZ
यूपी-बिहार में बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश की चेतावनी है. मौसम विभाग ने नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, ललितपुर, सीतापुर, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, गोरखपुर और कुशीनगर में बारिश की संभावना जताई है. राज्य में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री तापमान के आसपास रहने की संभावना है. बिहार में मौसम का मिजाज काफी सख्त है. यहां 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, बक्सर, रोहतास, कैमूर, मधेपुरा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, सुपौल, बांका, मुंगेर और जमुई में बारिश का अलर्ट है.
ऑरेंज-रेड-येलो अलर्ट वाले राज्य
- मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ल-एनसीआर, राजस्थान, सिक्किम, असम, मेघालय, तेलंगाना, तमिलनाडु और पुडुचेरी में येलो अलर्ट जारी किया है.
- अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गोवा, कर्नाटक और केरल में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
- महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और यूपी-बिहार में बारिश का रेड अलर्ट है.
- 1 से 5 अगस्त के बीच मॉनसून पूरी तरह से सक्रिए रहेगा. जिससे बारिश की अच्छी संभावना उत्तर पश्चिमी राज्यों में बनी रहेगी.
- दिल्ली-NCR में भी 1 अगस्त से मौसम बदल सकता है. जिससे यहां भी अगले कुछ दिनों में बरसात हो सकती है.
The #Depression over southwest #Madhya_Pradesh and adjoining East #Rajasthan & #Gujarat Region moved nearly west-northwestwards and weakened into a #Well_Marked_Low_Pressure_Area over Southeast Rajasthan & Neighbourhood at 0530 hrs IST of today, the 01st August, 2026.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) August 1, 2026
It is very… pic.twitter.com/2Fpb6cZdV8
उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में 1 अगस्त को तेज बारिश का अलर्ट है. यहां मौसम विभाग ने बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल और ऋषिकेश में बारिश की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश में भी चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, सोलन और मंडी में अच्छी बारिश की संभावना है. पर्यटकों और स्थानीय लोगों को पहाड़ी रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं बात अगर जम्मू-कश्मीर की करें तो जम्मू, रियासी, रामबन, कठुआ, राजौरी, कुलगाम, पुंछ, कुपवाड़ा और पुलवामा में अच्छी बरसात हो सकती है. खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें और पेड़ों या कमजोर ढंकनों के नीचे शरण लेने से बचें.
असम-गुजरात में भारी बारिश
असम और गुजरात में भी भारी बारिश की वजह से कुछ जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित नजर आ रहे हैं. यहां राहत और बचाव के काम जारी है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा है. क्योंकि अगले कुछ दिनों में मौसम में और बदलाव दिख सकता है. यहां शनिवार के दिन भी बरसात की संभावना बन रही है. जिसके चलते लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है. वहीं प्रशासन भी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से अच्छी बारिश शुरू हो गई है. ऐसे में अगले कुछ दिनों तक तीन स्ट्रांग सिस्टम उत्तर भारत की तरफ दिख रहे हैं. जिससे यहां लगातार बारिश होने की संभावना बनती दिख रही है.
ये भी पढ़ेंः कमज़ोर मॉनसून का असर: जून-जुलाई में देश के 42% ज़िलों में बारिश की कमी, खरीफ फ़सलों की बुआई प्रभावित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं