मानसून में जहां सभी को गर्मी से राहत मिलती है और हर जगह हरियाली होती है. वहीं, हमारी स्किन डल या रूखी सी हो जाती है. कभी चेहरे पर ऑयल आ जाता है, तो कभी पिंपल या इन्फेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसे में महिलाओं के ऊपर इसका गहरा असर होता है, क्योंकि उन्हें अपनी बेजान स्किन को फिर से निखरी और चमकदार बनाना होता है. मानसून में स्किनकेयर के लिए महिलाएं काफी कुछ इस्तेमाल करती है मगर कुछ जरूरी चीजें हैं, जिन्हें वह आपने स्किनकेयर रूटीन में शामिल करना भूल जाती हैं. यह वही चीजें होती हैं, जो उनकी स्किन को निखारने और हेल्दी रखने का काम करते है. AG आर्गेनिका के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अर्पित गुप्ता ने 5 मानसून स्किनकेयर इंग्रेडिएंट्स बताए हैं, जो हर महिला के लिए जरूरी हैं.
टी ट्री ऑयल
अर्पित गुप्ता के मुताबिक, मानसून आते ही महिलाओं को पिंपल्स की दिक्कत शुरू हो जाती है. उसी से बचने के लिए टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल उन्हें पिंपल और बैक्टीरिया से बचा सकता है. टी ट्री ऑयल में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते है, जो बंद पोर्स और पिंपल्स को कम और ठीक करने में मदद करते है. इसीलिए टी ट्री ऑयल को अपने स्किनकेयर रूटीन में महिलाओं को जरूर शामिल करना चाहिए.
एलोवेरा
मानसून में मौसम चिपचिपा और उमस से भरा होता है. जहां लोग मॉइश्चराइजर को भूल जाते है या स्कीप कर देते है, क्योंकि इससे स्किन पर और भी ज्यादा ऑयल आ सकता है. मगर यही गलती स्किन को ड्राई और रूखा बना देती है. इससे बचने के लिए एलोवेरा को स्किन पर लगाना चाहिए, क्योंकि ये हल्का होता है जो स्किन को ग्रीसी नहीं होने देता और स्किन को अंदर तक मॉइस्चराइज करता है. साथ ही एलोवेरा मानसून में हो रही इरीटेशन से भी स्किन को बचाता है इसलिए इसे अपने स्किन रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए.
जोजोबा ऑयल
मानसून में स्किन ज्यादा ऑयली हो जाती है, लेकिन जोजोबा ऑयल स्किन के सीबम से थोड़ा मिलता जुलता है जो ऑयल को बैलेंस करने में मदद करता है. ऑयली स्किन और कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं के लिए ये काफी अच्छा साबित हो सकता है.
गुलाब जल
हम सभी जानते है कि रोज वाटर या गुलाब जल एक टोनर की तरह कम करता है, जो स्किन को फ्रेश और अच्छा महसूस करता है और स्किन के pH को बैलेंस करने में मदद करता है. गुलाब जल पोर्स को टाइट करने में भी मददगार होता है जो स्किन को जवां और सुंदर दिखने में बहुत अच्छा साबित होता है. इसे फेशियल मिस्ट की तरह भी यूज कर सकते है.
नीम
नीम अपने प्यूरिफाइंग, एंटीबैक्टीरियल, और एंटीफंगल गुणों के लिए जाना जाता है. मानसून में यह फेस क्लींजर, फेस पैक या टोनर की तरह यूज करने से इन्फेक्शन या ब्रेकआउट में मदद मिलती है. मानसून में नीन एक रेमेडी की तरह यूज किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें:- सोने का रानी हार और खूबसूरत पीकॉक झुमके, ऐसी थी रश्मिका मंदाना की शाही वेडिंग ज्वेलरी
यह भी पढ़ें:- क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं