Side Effects of Vitamin D Deficiency: सर्दियों का मौसम कई लोगों के लिए सुकूनदायक होता है, लेकिन इस मौसम में शरीर को विटामिन डी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है. विटामिन डी, जिसे "सनशाइन विटामिन" भी कहा जाता है, शरीर के लिए बेहद जरूरी है. वैसे तो यह विटामिन हमें सूरज की रोशनी में बैठने से मिल जाता है, लेकिन सर्दियों में यह मुमकिन नहीं हो पाता है इसलिए शरीर में विटामिन डी की कमी होने लगती है. इस विटामिन की काम हड्डियों को मजबूत बनाना हमारी इम्यूनिटी को भी बेहतर बनाना है. अगर सर्दियों में विटामिन डी की कमी पर ध्यान नहीं दिया जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है. एक बैलेंस डाइट, पर्याप्त धूप और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप विटामिन डी की कमी से बच सकते हैं.
यह भी पढ़ें: खाली पेट चना और किशमिश खाने से होते हैं ये चमत्कारिक फायदे, जानते ही डाइट में कर लेंगे शामिल
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सर्दियों में विटामिन डी की कमी क्यों होती है?
सर्दियों में सूरज की रोशनी कम समय तक और कम तीव्रता से मिलती है. ठंड के कारण लोग धूप में कम बैठते हैं और ज्यादातर समय घर के अंदर बिताते हैं. इसके अलावा, मोटे कपड़े पहनने से त्वचा को पर्याप्त धूप नहीं मिल पाती, जिससे विटामिन डी का उत्पादन बाधित होता है.
विटामिन डी की कमी के लक्षण | Symptoms of Vitamin D Deficiency
थकान और कमजोरी: अगर आप सर्दियों में लगातार थकान और कमजोरी महसूस कर रहे हैं, तो यह विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है.
हड्डियों और जोड़ों में दर्द: विटामिन डी की कमी हड्डियों को कमजोर बना सकती है, जिससे जोड़ों और पीठ में दर्द हो सकता है.
मांसपेशियों में खिंचाव: मांसपेशियों में क्रैम्प्स और कमजोरी विटामिन डी की कमी के प्रमुख लक्षणों में से एक है.
इम्यूनिटी कमजोर होना: बार-बार सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रमण होना इस बात का संकेत है कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो रही है.
डिप्रेशन या मूड स्विंग्स: सर्दियों में डिप्रेशन या “सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर” विटामिन डी की कमी से जुड़ा हो सकता है.
बाल झड़ना: विटामिन डी की कमी के कारण बालों का झड़ना भी बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: 2025 में ये 5 आदतें बना सकती हैं आपको पतला, बाहर निकला पेट भी हो जाएगा गायब
नजरअंदाज करने पर हो सकती हैं ये बीमारियां
अगर विटामिन डी की कमी को समय पर नहीं पहचाना गया, तो यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती है, जैसे:
- ऑस्टियोपोरोसिस: हड्डियों का कमजोर होना.
- हृदय रोग: विटामिन डी की कमी हृदय की सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है.
- डायबिटीज: यह इंसुलिन के उत्पादन को प्रभावित कर सकती है.
- डिमेंशिया: लंबे समय तक कमी मानसिक समस्याओं का कारण बन सकती है.
विटामिन डी की कमी से बचाव कैसे करें?
- धूप में समय बिताएं: रोजाना कम से कम 15-20 मिनट धूप में बैठें. सुबह 8 से 10 बजे के बीच की धूप सबसे फायदेमंद होती है.
- डाइट में बदलाव करें: विटामिन डी से भरपूर फूड्स जैसे दूध, दही, अंडे, मशरूम, मछली और फोर्टिफाइड अनाज का सेवन करें.
- सप्लीमेंट्स लें: अगर प्राकृतिक तरीके से विटामिन डी की कमी पूरी नहीं हो रही, तो डॉक्टर से सलाह लेकर सप्लीमेंट्स ले सकते हैं.
- एक्सरसाइज करें: नियमित व्यायाम करने से शरीर में विटामिन डी के अवशोषण की क्षमता बढ़ती है.
क्या हस्तमैथुन करने से कमजोरी आती है? Masturbate करना सही है या गलत, डॉक्टर से समझिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं