विज्ञापन

PCOS के साथ कंसीव करने की कर रही हैं कोशिश? तो न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कौन से सप्लीमेंट्स लें?

Supplements For PCOS: न्यूट्रिशनिस्ट ​लवनीत बत्रा बताती हैं कि PCOS और मां बनने राह में कौन से सप्लीमेंट्स हैं आपके लिए बेहद जरूरी और क्यों करना चाहिए इनका सेवन.

PCOS के साथ कंसीव करने की कर रही हैं कोशिश? तो न्यूट्रिशनिस्ट से जानें कौन से सप्लीमेंट्स लें?
Supplements For PCOS: PCOS और मां बनने की राह में क्या सप्लीमेंट्स वाकई काम करते हैं.

Conceive Naturally With Pcos: आज के समय में महिलाओं में PCOS (Polycystic Ovary Syndrome) की समस्या काफी देखी जाती है. इसकी एक वजह हमारी अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान भी है. PCOS की वजह से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अक्सर जो महिलाएं मां बनना चाहती हैं, उनमें ये डर बहुत दिखता है कि क्या PCOS है, तो वो मां बन सकती हैं. दरअसल मां बनना एक औरत के जीवन का सबसे खूबसूरत पल होता है. अगर आप भी PCOS की समस्या से परेशान हैं और मां बनना चाहती हैं, तो  न्यूट्रिशनिस्ट से जानें इन सप्लीमेंट का सेवन है जरूरी. 

Latest and Breaking News on NDTV

न्यूट्रिशनिस्ट ​लवनीत बत्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया कि हमारा फोकस शरीर में इंसुलिन को बैलेंस करने, सूजन (Inflammation) को कम करने और नींद में सुधार करने पर होना चाहिए. 

​1. मायो-इनोसिटोल (Myo-Inositol)- 

​न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के अनुसार, PCOS के लिए अगर कोई सबसे अच्छा सप्लीमेंट है, तो वो है मायो-इनोसिटोल. इसे अक्सर PCOS का सुपरहीरो भी कहा जाता है.

कैसे करता है ये काम- 

​PCOS में अक्सर महिलाओं का शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता (Insulin Resistance) यह सप्लीमेंट शरीर को इंसुलिन पहचानने में मदद करता है. जब इंसुलिन ठीक रहता है, तो ओव्यूलेशन की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा महिलाओं के शरीर में जब पुरुष हार्मोन (टेस्टोस्टेरोन) बढ़ जाता है, तो चेहरे पर बाल या मुंहासे होने लगते हैं. मायो-इनोसिटोल इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

​2. विटामिन-डी- (Vitamin D)

​भारतीय महिलाओं में विटामिन-डी की कमी खूब देखी जाती है. लवनीत बत्रा कहती हैं कि अक्सर हम इस सस्ती और सरल चीज को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि फर्टिलिटी के लिए यह बहुत जरूरी है. 

क्यों है ये जरूरी- 

इसकी कमी के कारण ​अंडे बनने की प्रक्रिया यानी ओव्यूलेशन में दिक्कत आती है. ​AMH (एंटी-मुलरियन हार्मोन) का लेवल बिगड़ सकता है. शरीर के अंदरूनी हिस्सों में सूजन (Inflammation) बढ़ जाती है, जिससे कंसीव करने में बाधा आती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Freepik विटामिन-डी शरीर के लिए क्यों है जरूरी.

​3. मैग्नीशियम- (Magnesium) 

​लवनीत बत्रा मैग्नीशियम को अंडररेटेड मानती हैं, यानी एक ऐसी चीज जिसका फायदा बहुत है लेकिन लोग इसके बारे में बात कम करते हैं.

​मैग्नीशियम क्यों है बॉडी के लिए जरूरी- 

​यह दिमाग को शांत करता है और गहरी नींद लाने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं यह कोर्टिसोल (स्ट्रेस हार्मोन) को कंट्रोल में रखता है. यह हार्मोन गर्भधारण करने और प्रेगनेंसी को बनाए रखने के लिए सबसे जरूरी है.

लवनीत बत्रा कहती हैं सप्लीमेंट दवा या लाइफस्टाइल का ऑप्शन नहीं हैं. PCOS में फर्टिलिटी सिर्फ अंडा रिलीज करने के बारे में नहीं है. यह आपके पूरे शरीर की सेहत का मामला है. आपको अपनी डाइट सुधारनी होगी, तनाव कम करना होगा, एक्टिव रहना होगा और भरपूर नींद लेनी होगी.

ये भी पढ़ें- क्या है स्लीप डिवोर्स? रिश्ते को मजबूत बनाने में कैसे है ये मददगार...

World Health Day पर Dr. Naresh Trehan से जानें बीमारियों से बचने और लंबी उम्र पाने के राज, दिल के डॉक्टर से दिल की बात...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
​PCOS, Fertility, Supplements, Conceive Naturally With Pcos, Supplements For PCOS, Nutritionist Recommends These 3 Supplements For Fertility, Nutritionist Lovneet Batra, ​Myo-Inositol For PCOS, ​Vitamin D And Ovulation, ​Magnesium For PCOS Sleep, ​How To Conceive With PCOS, ​PCOS Insulin Resistance Supplements, ​Natural Ways To Boost Fertility, ​PCOS Hormonal Balance, ​Best Supplements For PCOS India, ​Reduce Inflammation In PCOS, ​Low AMH And Vitamin D, ​PCOS Pregnancy Success Tips, ​Progesterone And Sleep Connection, ​Female Reproductive Health Advice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com