विज्ञापन

रात 3 बजे क्यों खुल जाती है अचानक नींद? शरीर दे रहा ये वार्निंग सिग्नल

Why I Wake Up At Night: क्या आपकी भी नींद रात के 3 बजे अचानक से खुल जाती है. अगर हां, तो इस आर्टिकल में जानें क्यों 3 बजे खुलती है नींद क्या है इसका शरीर से कनेक्शन

रात 3 बजे क्यों खुल जाती है अचानक नींद? शरीर दे रहा ये वार्निंग सिग्नल
3am wake up call: रात 3 बजे नींद क्यों खुलती है. (AI Generated Image)

Liver Detox Symptoms: अक्सर आपने कई लोगों से सुना होगा कि उनकी रात में अचानक नींद खुल जाती है. क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है. यकीन मानिए, आप अकेले नहीं हैं! रात के सन्नाटे में जब अचानक 3 बजे आपकी आंख खुलती है और छत की ओर देखते हुए आप सोचते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है, तो इसके पीछे सिर्फ 'किस्मत' या 'बुरी किस्मत' नहीं होती. हमारा शरीर हमसे बात करने की कोशिश करता है, और चाइनीज मेडिसिन (TCM) के अनुसार, यह समय आपके शरीर के एक बहुत ही खास अंग यानी लीवर (Liver) से जुड़ा है. तो चलिए जानते हैं क्या है आखिर कारण.

क्या है रात 3 बजे की नींद और आपके लीवर का कनेक्शन-

चीनी चिकित्सा पद्धति (Traditional Chinese Medicine) में एक 'बॉडी क्लॉक' होती है. इसके मुताबिक, शरीर का हर अंग एक खास समय पर सबसे ज्यादा एक्टिव होता है. रात 1 बजे से 3 बजे के बीच का समय लीवर का होता है.
इस दौरान लीवर आपके खून को साफ करने, शरीर से टॉक्सिन्स (गंदगी) बाहर निकालने और दिन भर की ऊर्जा को बैलेंस करने का काम करता है. अगर आपकी नींद रोज इसी समय पर टूट रही है, तो इसका मतलब है कि आपके लीवर की राह में कोई रुकावट आ रही है.

शरीर दे रहा है ये संकेत-

गुस्सा और तनाव-

क्या आप जानते हैं कि लीवर को 'भावनाओं का घर' कहा जाता है? अगर आप बहुत ज्यादा गुस्सा करते हैं, चिड़चिड़े रहते हैं या अपनी भावनाओं को मन में दबाकर रखते हैं, तो इसका सीधा असर लीवर पर पड़ता है. रात 3 बजे जागना इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके दिमाग में बहुत सारा 'इमोशनल कचरा' जमा है.

Latest and Breaking News on NDTV

गलत खान-पान- 

अगर आप रात को देर से भारी खाना खाते हैं या शराब का सेवन ज्यादा करते हैं, तो लीवर को उसे प्रोसेस करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. जब लीवर ओवरलोड हो जाता है, तो वह शरीर को 'अलर्ट' मोड पर भेज देता है, जिससे आपकी नींद खुल जाती है.

खून की सफाई- 

रात 1 से 3 के बीच लीवर खून को फिल्टर करता है. अगर शरीर में पानी की कमी है या गंदगी ज्यादा जमा हो गई है, तो यह प्रोसेस स्मूथ नहीं हो पाता. नतीजा आप हड़बड़ाकर जाग जाते हैं.

ये भी पढ़ें- सिंगर श्रेया घोषाल ने बताया अपने रेशमी चमकते बालों का राज, आप भी कर सकते हैं ट्राई

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com