विज्ञापन

60 दिन रात को मैंने जल्दी सोना शुरू किया, थकान गायब हुई और शरीर में आए ये बदलाव

Benefits of Sleeping Early: सॉफ्टवेयर इंडीनियर 38 साल के अनिल ने बताया कि रोज रात में जल्दी सोने से उनके जीवन में क्या बदलाव आया है.

60 दिन रात को मैंने जल्दी सोना शुरू किया, थकान गायब हुई और शरीर में आए ये बदलाव
Sleeping Early: रात में जल्दी सोने के फायदे.

मेरा नाम अनिल है. मेरी उम्र 38 साल है. मैं एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं. हर दिन 8-9 की ड्यूटी कर घर जाने के बाद मैं देर तक मोबाइल लेकर बैठ जाता था. बेड पर जाने के बाद भी सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्म पर मेरा काफी समय बीतता, जिससे सोने में मुझे काफी देर होती. लेकिन सुबह ऑफिस जाने के लिए मैं 7-7.30 बजे तक उठ जाता. ऐसे में लंबे समय से मेरी नींद पूरी नहीं हो पा रही थी. दफ्तर में जाने के बाद मैं पूरा दिन थका हुआ महसूस करता. काम करते-करते ही झपकी आने लगती थी. समझ नहीं आता था क्या करूं. फिर एक दोस्त ने मुझे समझाया कि ये मेरी सेहत पर भी असर डाल रहा है और मेरा बॉडी वेट भी बढ़ रहा है. उसकी सलाह पर मैंने अपनी स्क्रीन टाइम कम किया और रात में जल्दी सोना शुरू किया. 60 दिनों में मैंने जो बदलाव महसूस किया वह चौंकाने वाला है.

60 दिन तक रात में जल्दी सोने से हुए ये फायदे- (Benefits of Going to Bed Early at Night for 60 Days)

60 दिनों तक मैं हर रोज रात को 9 से साढ़े 9 के बीच सो जाता था. इससे मेरी 8 घंटे की नींद पूरी होती और सुबह उठने पर मैं एकदम ताजा महसूस करता. पहले दो हफ्ते में ही मुझे ये बदलाव दिखने लगा.

1. बॉडी हुई ज्यादा एक्टिव-

जल्दी सोने से मैं जल्दी उठ पाता और मुझे वॉक पर जाने और योग करने के लिए भी समय मिल जाता, जो मैं लेट तक सोने की वजह से कभी नहीं कर पाता था. वॉक पर जाने से मैं बहुत फ्रेश फील करता हूं और इसका असर मेरे बढ़े हुए वेट पर भी दिखने लगा. पहले 30 दिन में ही मेरे वजन में अंतर दिखा. 

Latest and Breaking News on NDTV

2. याददाश्त पर असर-

पहले मैं ऑफिस में छोटी-छोटी बातों को भूल जाता था. लेकिन नींद पूरी लेने की वजह से मेरी याददाश्त पर भी सकारात्मक असर दिखा. गहरी और अच्छी नींद लेने की वजह से अब मैं चीजों को बेहतर याद रख पाता हूं. मेरे काम पर भी इसका असर दिखा है.

3. थकान हो गई गायब-

कम सो पाने की वजह से मैं बार-बार ऑफिस में झपकी लेता और बहुत थका महसूस करता था. नींद पूरी होने लगी तो धीरे-धीरे थकान पूरी तरह गायब हो गई. मैं ऑफिस में अब पूरे दिन एनर्जेटिक रहता हूं और मूड भी अच्छा रहता है.

ये भी पढ़ें- Experience: 30 दिन रोज दही खाया, पेट की परेशानी में दिखा बड़ा फर्क, इस एक ट्रिक से बदल गई मेरी जिंदगी...

कैसे करें असली और नकली आम की पहचान? (How to identify if the mango is naturally or artificially ripened?) 

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Benefits Of Going To Bed Early At Night, T, Benefits Of Quality Sleep, Benefits Of Sleeping Early, Benefits Of Going To Bed Early At Night For 60 Days, 38 Year Old Software Engineer Anil Told How Sleeping Early Every Night Has Changed His Life, 60 Din Jaldi Sone Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com