विज्ञापन

सिंगर श्रेया घोषाल ने बताया अपने रेशमी चमकते बालों का राज, आप भी कर सकते हैं ट्राई

Shreya Ghoshal Hair Care Secrets: आज के समय में बालों से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिलती हैं. अगर आप भी अपने बालों को सिंगर श्रेया घोषाल जैसे लंबे घने और चमकदार बनाना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में जानें.

सिंगर श्रेया घोषाल ने बताया अपने रेशमी चमकते बालों का राज, आप भी कर सकते हैं ट्राई
Shreya Ghoshal Hair Care: बालों को हेल्दी कैसे रखें.

Singer Shreya Ghoshal Hair Care Routine: अगर हम बॉलीवुड की सबसे सुरीली आवाजों की बात करें, तो श्रेया घोषाल का नाम सबसे ऊपर आता है. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि अपनी मीठी आवाज के साथ-साथ श्रेया अपनी खूबसूरती और खासकर अपने घने, काले और चमकदार बालों के लिए भी जानी जाती हैं? अक्सर फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर श्रेया अपने बालों का ख्याल कैसे रखती हैं. ​हाल ही में श्रेया घोषाल ने अपने हेयर केयर रूटीन (बालों की देखभाल) को लेकर कुछ बातें साझा की हैं. उन्होंने बताया कि वह अपने बालों को मजबूत और शाइनी बनाए रखने के लिए घरेलू उपाय अपनाती हैं. 

​श्रेया घोषाल का हेयर सीक्रेट क्या है?

श्रेया ने बताया कि वह अपने बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए नेचुरल और घरेलू तरीकों पर काफी भरोसा करती हैं. उनके रूटीन में बालों की अच्छी तरह से ऑयलिंग (तेल लगाना) नारियल तेल का इस्तेमाल शामिल है. 

बालों में नारियल का तेल लगाने के फायदे-

1.हेयर फॉल- 

नारियल तेल जड़ों को मजबूत करता है, टूटना कम करता है. 

2. डैंड्रफ- 

अगर आप डैंड्रफ की समस्या से परेशान हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें. क्योंकि ये एंटी-फंगल होता है. 

3. नैचुरल कंडीशनर- 

रूखे-बेजान बालों में शाइन बनाने के लिए आप हफ्ते में 2 बार नारियल तेल को लगा सकते हैं. 

4. बालों की ग्रोथ- 

घने लंबे बाल भला किसे पसंद नहीं. अगर आप भी अपने बालों की लंबाई बढ़ाना चाहते हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल बेस्ट है. 

5. सफेद बाल-

आज के समय में सफेद बालों की समस्या काफी देखी जाती है. अगर आप ङी अपने बालों को सफेद होने से बचाना चाहते हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

​​सबके लिए क्यों नहीं है यह रूटीन?

एक्सपर्ट के अनुसार, बालों की देखभाल 'वन साइज फिट्स ऑल' जैसा कॉन्सेप्ट नहीं है. इसका मतलब है कि एक ही नुस्खा सब पर लागू नहीं होता.

ये भी पढ़ें- पोषक तत्वों से भरपूर पपीता, इन 5 लोगों के लिए वरदान से कम नहीं है

मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Singer Shreya Ghoshal Hair Care Routine, Singer Shreya Ghoshal Reveals How She Keeps Her Hair Shiny, Shreya Ghoshal Hair Care Secrets, Shreya Ghoshal Hair Care, ​Natural Hair Care Routine, Coconut Oil Benefits Hindi, Coconut Oil For Hair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com