Vrat Me Neend Kyu Aati Hai: सावन का महीना चल रहा है. इस पूरे महीने भक्त भगवान शिव की पूजा-आराधना करते हैं. सोमवार के दिन व्रत रखने का खास महत्व है. सावन सोमवार से जुडे कई खास नियम भी है. खान-पान से लेकर आचरण तक के लिए खास नियम माने जाते हैं. खाना पवित्र और सात्विक होना चाहिए. व्रत के दौरान साफ-सुथरे कपड़े पहने जाते हैं और धर्म के अनुकूल आचरण किया जाता है. साथ ही ऐसा भी कहा जाता है कि व्रत के दौरान सोना भी नहीं चाहिए. लेकिन अक्सर लोगों को व्रत के दौरान नींद भी आती है, आखिर ऐसा क्यों होता है? आइए इस बारे में जानते हैं, साथ ही जानते हैं कि नींद से दूर रहने के लिए क्या करना चाहिए.
व्रत में सोना क्यों नहीं चाहिए?
सावन सोमवार का व्रत पूरी तरह ईश्वर की आराधना, ध्यान और मंत्र जप के लिए समर्पित होता है. शास्त्रों के अनुसार दिन में सोना या आलस करना व्रत के पुण्य को कम करता है.
व्रत में नींद क्यों आती है?
व्रत में बहुत से लोगों को नींद आती है या थकान सा महसूस होता है. दरअसल, इसका प्रमुख कारण ब्लड शुगर का लेवल कम होना है. इसके अलावा शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), और एनर्जी की कमी के कारण नींद आती है.
व्रत में नींद दूर रखने के उपाय
- प्रोटीन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर खाद्य पदार्थ चुनें, जैसे ब्राउन राइस, अंडे, मछली या मांस, सब्जियां और फल.
- डिहाइड्रेशन से आप थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं. इससे बचने के लिए, सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त पानी पिएं, ताकि आपके शरीर में पानी का संतुलन बना रहे.
- फैटी या ऑयली फूड आपके मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकते हैं और आपको सुस्त महसूस करा सकते हैं. इसके बजाय, अपने शरीर को फिट रखने के लिए हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन चुनें.
- एक्टिव और तरोताजा रहने के लिए टहलने या स्ट्रेचिंग जैसी हल्के वर्कआउट करें.
- नींद की कमी से आप दिन के दौरान कमजोरी और सुस्ती महसूस कर सकते हैं. जल्दी सोने की कोशिश करें.
इसे भी पढ़ें: सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका क्या है? Dermatologist ने बताया '2 Finger Rule'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं