बच्चे दिनभर खेल-कूद करते रहते हैं. बच्चे की अच्छी हेल्थ और तेज दिमाग के लिए सही खानपान और भरपूर नींद जरूरी है. अच्छी नींद बच्चों की याददाश्त, फोकस, सीखने की क्षमता और व्यवहार को बेहतर बनाती है. अगर बच्चे की नींद खराब हो जाती है तो बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है और ये नींद की कमी का असर उनके मूड और हेल्थ पर दिखाई देता है. आजकल के समय में मोबाइल फोन, टीवी और टैबलेट जैसी डिजिटल चीजें बच्चों की नींद के सबसे बड़े दुश्मन बन गए हैं. कई बार माता-पिता इस बात पर ध्यान नहीं देते कि सोने से पहले की कुछ छोटी-छोटी आदतें बच्चों की रात की नींद को प्रभावित कर सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं बच्चे की अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए?
यूट्यूब पर @ChildCareWithAyurveda नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया. इस वीडियो में पीडियाट्रिक, डॉ. पुनीत द्विवेदी ने बच्चों की नींद को अच्छा बनाने के तरीके बताए हैं. वीडियो में डॉक्टर ने बताया कि बच्चा अगर रात में सही से नहीं सो पा रहा है तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.
स्क्रीन टाइम कम करें
आज के समय बच्चों के स्कूल के काम से लेकर प्रोजेक्ट तक फोन पर आने लगे हैं और इसके लिए बच्चों का मोबाइल देखना बहुत जरूरी हो गया. इस आदत के चलते बच्चे स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताते हैं. जिसका असर बच्चों के दिमाग को लंबे समय तक एक्टिव रखता है. ऐसे में सोने से पहले स्क्रीन देखने से बच्चों को जल्दी नींद नहीं आती और उनकी नींद खराब हो जाती है.
सोने का समय तय करें
अक्सर बच्चे स्कूल के दिनों में समय पर सो जाते हैं, लेकिन छुट्टी में देर रात तक जागते रहते हैं. इससे उनकी नींद की लय बिगड़ जाती है. हर दिन एक तय समय पर सोना और जागना बच्चों के लिए बेहद जरूरी है, ताकि उनका शरीर उसी रूटीन का आदी बन सके.
दिनभर की एक्टिविटी
दिन में खेलने-कूदने, दौड़ने और धूप में समय बिताने वाले बच्चों को रात में बेहतर नींद आती है. वहीं, अगर बच्चा पूरे दिन घर के अंदर है और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिता रहा है तो ये नींद की समस्याओं को बढ़ा सकता है. ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा दिन में कुछ देर फिजिकल एक्टिविटी पर फोकस करे.
यह भी पढ़ें:- सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? न्यूरोलॉजिस्ट से जानिए किन संकेतों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज
यह भी पढ़ें:- पौधों में प्याज के छिलके कैसे डालने चाहिए? प्याज के छिलकों से बनाएं 3 तरह की शक्तिशाली खाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं