विज्ञापन

बिना तंदूर के तंदूरी रोटी कैसे बनाएं? कुकर में तंदूरी रोटी बनाने का आसान तरीका

बाहर से क्यों खरीदनी, जब आप घर पर बाजार जैसी कुरकुरी तंदूरी रोटी बना सकते हैं? नोट करें रेसिपी.

बिना तंदूर के तंदूरी रोटी कैसे बनाएं? कुकर में तंदूरी रोटी बनाने का आसान तरीका
तंदूरी रोटी कैसे बनाते हैं?
NDTV

Tandoori Roti Recipe In Hindi: वीकेंड की शाम हो या घर पर कोई खास मेहमान आ रहा हो, खाने की मेज पर अगर गर्मागर्म तंदूरी रोटी मिल जाए, तो घर की बनी नॉर्मल सी दाल या पनीर की सब्जी का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है. अक्सर हम यह मान बैठते हैं कि बाहर जैसा स्वाद और कुरकुरापन सिर्फ मिट्टी के बड़े तंदूर या महंगे इलेक्ट्रिक ओवन में ही आ सकता है, इसी वजह से घर पर तवा रोटी से ही काम चलाना पड़ता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि किचन में रखा साधारण सा प्रेशर कुकर किसी असली तंदूर से कम नहीं है. बिना किसी झंझट के आप अपने रोजमर्रा के कुकर को ही एक बेहतरीन देसी तंदूर में बदल सकते हैं, इसमें न तो ज्यादा तामझाम लगता है और न ही घंटों की मेहनत. तो, फिर देर किस बात की है जानते है देसी जुगाड़ से बाजार जैसी मुलायम और खस्ता तंदूरी रोटी बनाने की पूरी विधि क्या है?

सामग्री:

  1. दो कप मैदा 
  2. एक कप गेहूं का आटा 
  3. आधा कप ताजा दही
  4. एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  5. एक चुटकी नमक 
  6. हल्की मिठास के लिए थोड़ी सी चीनी
  7. दो बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
  8. जरूरत के हिसाब से गुनगुना दूध
  9. बारीक कटा हरा धनिया
  10. महीन कटी लहसुन की कलियां
  11. थोड़ी सी कलौंजी
  12. शुद्ध देसी घी या मक्खन

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले एक बड़ी परात में मैदा और गेहूं का आटा छान लें.
  2. अब इसमें बेकिंग पाउडर और नमक डालकर हाथों से अच्छी तरह मिलाएं ताकि सब कुछ एकसार हो जाए.
  3.  दूसरी तरफ एक कटोरी लें और उसमें दही, चीनी, तेल और थोड़ा गुनगुना दूध डालकर फेंट लें.
  4. इस तैयार घोल को थोड़ा करके सूखे आटे में डालें और एकदम नरम आटा गूंथ लें.
  5. आटा जितना मुलायम होगा, रोटियां उतनी ही बढ़िया बनेंगी। गूंथने के बाद इसे गीले कपड़े से ढककर आधे घंटे के लिए आराम करने दें.
  6. तय समय के बाद आटे को एक बार फिर हल्का सा मसल लें और इसकी मीडियम शेप की लोइयां तोड़ लें.
  7. एक लोई को सूखे आटे की मदद से थोड़ा लंबा या गोल बेल लें. 
  8. ध्यान रहे कि यह न ज्यादा पतली हो और न ही बहुत मोटी. 
  9. अब बेली हुई रोटी के ऊपरी हिस्से पर कटा हुआ लहसुन, हरा धनिया और कलौंजी छिड़क दें. 
  10. ऊपर से एक बार हल्का बेलन चला दें ताकि ये सारी चीजें आटे में अच्छी तरह बैठ जाएं.
  11. अब गैस जलाएं और एक गहरे प्रेशर कुकर को मीडियम आंच पर गरम होने रखें.
  12.  इस बीच रोटी को पलटें और उसके सादे वाले हिस्से पर उंगलियों से अच्छी तरह पानी लगा दें.
  13.  पानी लगाने में कंजूसी न करें वरना रोटी कुकर से छूट जाएगी.
  14. गरम कुकर को थोड़ा तिरछा करें या सावधानी से हाथ अंदर डालकर पानी वाली सतह को कुकर की अंदरूनी दीवार पर चिपका दें.
  15.  एक बार में कुकर के आकार के हिसाब से दो से तीन रोटियां आसानी से लगाई जा सकती हैं.
  16. कुछ ही सेकंड में रोटी फूलने लगेगी और उस पर सुनहरे चित्ते दिखने लगेंगे.
  17.  अब कुकर को उल्टा करके सीधे गैस की आंच के ऊपर घुमाएं ताकि रोटियां ऊपर से भी अच्छी तरह सिंक जाएं. 
  18. जब रोटी चारों तरफ से करारी हो जाए, तो चिमटे की मदद से इसे छुड़ा लें. 
  19. गर्मागर्म रोटी पर मक्खन या घी की परत लगाएं और अपनी पसंदीदा गाढ़ी ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व करें.
  20. इसे भी पढ़ें: 15 द‍िन में हो जाएंगे गुलाबी गाल, गाजर और टमाटर का हाई प्रोटीन सूप 10 म‍िनट में बनाकर पीज‍िए, जान‍िए यहां रेस‍िपी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com