Viral News: मुंबई की एक महिला ने 60 दिनों तक सोकर 9.6 लाख रुपये कमा लिए हैं. यह सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन हकीकत यही है. मुंबई की जिनिया चटर्जी ने 'स्लीप इंटर्नशिप' जीती है. इसमें 2 लाख से अधिक आवेदन आए थे और 2 महीने तक इसका कॉम्पिटिशन चला, जिसके बाद चयनित 10 प्रतिभागियों में से जिनिया सबसे आगे रहीं और 'इंडियाज़ स्लीप चैंपियन' चुनी गईं. इस कॉम्पिटिशन में जिनिया ने 9.6 लाख रुपये के अलावा एक स्पॉन्सर्ड वेकेशन भी अपने नाम किया है.
2 लाख में से सलेक्ट हुए 10 लोग
इस प्रतियोगिता में सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि नींद से जुड़ी कई क्रिएटिव चैलेंज भी पूरा करना था. प्रतियोगिता को होम और फर्निशिंग कंपनी 'वेकफिट' (Wakefit) ने आयोजित किया था. जिसमें हर कंटेस्टेंट को अपनी नींद को प्राथमिकता देनी थी. साथ ही सोने का एक तय शेड्यूल बनाए रखना था और हर हफ्ते कुछ क्रिएटिव टास्क पूरे करने थे. देशभर से आए 2 लाख से ज्यादा आवेदकों की कई राउंड की स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू लिए. इसके बाद उनमें से सिर्फ 10 लोगों का चयन हुआ.
इन्हीं 10 लोगों के बीच 60 दिनों तक कॉम्पिटिशन चला. ये लोग अपनी नींद की परफॉरमेंस को ट्रैक करते थे और रोज़ मिलने वाले स्कोर के आधार पर लीडरबोर्ड पर उनकी रैंकिंग तय होती थी. इस दौरान उनको कुछ अनोखे टास्क के जरिए अपनी क्रिएटिविटी भी दिखानी थी. इस पूरी प्रतियोगिता के दौरान लोगों को अलग-अलग टास्क दिए गए, जैसे 'स्लीप सिनेमा'. इसमें फिल्मों के मशहूर सीन को नींद से जुड़े एक नए अंदाज़ में फिर से बनाना था.
ये प्रतिभागी रहे टॉप 3 में
इसके अलावा 'स्लीप बिंगो' भी प्रतियोगिता के टास्क का हिस्सा था. इसमें प्रतिभागियों को पूरे हफ्ते अपनी सोने की आदतों का आकलन करना था. वहीं, 'अंडरकवर स्लीप मिशन' में प्रतिभागियों को बातचीत के दौरान बिना पकड़े गए, 10 बार 'ब्लैंकेट' (कंबल) या 'पिलो' (तकिया) शब्दों का इस्तेमाल करना था. हर हफ्ते बेस्ट परफॉर्म करने वाले को 'प्रो स्लीपर ऑफ़ द वीक' का खिताब दिया जाता था. 2 महीने बाद जिनिया चटर्जी, रत्नागिरी मणिकंदन और महक खोट टॉप 3 प्रतिभागी बनकर उभरे.
यह भी पढ़ें | ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक लेक्चरर के पहनावे से महिला-पुरुष और ट्रांसजेंडर तीनों नाराज; वजह हैरान करने वाली
ग्रैंड फ़िनाले में थे दो बड़े टास्क
हालांकि, हैदराबाद के करीम खान ने सबसे ज़्यादा साप्ताहिक क्रिएटिव टास्क जीते थे. वह एक 'वाइल्डकार्ड एंट्री' के तौर पर वापस आए. इस तरह, फ़िनाले में कुल 4 प्रतिभागी पहुंच गए. बता दें कि 'बिग बेड' (Big Bedd) नाम के ग्रैंड फ़िनाले में दो बड़े टास्क थे. पहला 'मेमोरी फ़ोम चैलेंज' था, जिसमें प्रतिभागियों को कुछ तस्वीरों को देखकर बिल्कुल वैसा ही बेडरूम सेटअप तैयार करना था. इसमें उनके ऑब्ज़र्वेशन, याददाश्त और टीमवर्क की टेस्ट हुआ.
दूसरा टास्क था 'स्लीप ऑक्शन' (नींद की नीलामी), इसमें फ़ाइनलिस्ट्स को सोने के लिए ज़रूरी चीज़ों जैसे तकिए, कंबल, एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल, लाइटिंग और साउंड सेटिंग के लिए बोली लगानी थी. इसके बाद, सभी फ़ाइनलिस्ट्स ने अपने लिए तैयार किए गए खास स्लीप एनवायरनमेंट (सोने की जगह) में एक आखिरी रात बिताई. लास्ट में उनके स्लीप स्कोर से विनर का नाम फाइनल हुआ. जिसमें जिनिया चटर्जी ने 9.6 लाख रुपये और वेकफिट (Wakefit) द्वारा प्रायोजित एक वेकेशन (छुट्टियों का ट्रिप) जीती.
यह भी पढ़ें | बिहार में 8 महीने से नहीं मिली सैलरी तो कटोरा लेकर धरने पर बैठ गईं अधिकारी, तस्वीर हुई वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं