विज्ञापन

सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका क्या है? Dermatologist ने बताया '2 Finger Rule'

Sunscreen Kaise Use Kare: कई बार हम चेहरे पर सनस्क्रीन तो लगा लेते हैं, लेकिन इसे कितनी मात्रा में लगाना है और कब लगाना है ये पता नहीं होता. आपकी इस कन्फ्यूजन को डॉक्टर राधिका रहेजा ने दूर कर दिया है.

सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका क्या है? Dermatologist ने बताया '2 Finger Rule'
Sunscreen Kaise Use Kare: रोजाना चेहरे पर सनस्क्रीन कैसे लगाएं?
NDTV

Sunscreen Kaise Use Kare: आपने हमेशा ये सुना होगा कि अपनी स्किन को टैनिंग, सनबर्न, झुर्रियों या झाइयों से दूर रखना है तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं, फिर चाहे गर्मी हो या सर्दी. कई लोग सनस्क्रीन को अपने स्किनकेयर में शामिल तो कर लेते हैं, लेकिन उसे लगाने का सही तरीका नहीं जानते हैं. जहां कुछ लोग घर से निकलने से ठीक पहले इसे अपने चेहरे पर लगा लेते हैं, तो कुछ बहुत कम मात्रा में इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करते हैं.

अगर आप भी सनस्क्रीन को लगाने का सही तरीका क्या है? सनस्क्रीन को यूज कैसे करते हैं? इन सवालों के जवाब गूगल पर सर्च कर रहे हैं, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है.

NDTV ने एशियन हॉस्पिटल फरीदाबाद की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजी एंड हेयर ट्रांसप्लांट डॉक्टर राधिका रहेजा से बात की. आपके इन सवालों का जवाब देते हुए डॉक्टर ने सिर्फ एक चीज बताई 'ट्रिक.' डॉक्टर राधिका का कहना है कि समय कोई भी हो, आपको बस सनस्क्रीन लगाने की एक आसान ट्रिक पता होनी चाहिए

Latest and Breaking News on NDTV

सनस्क्रीन को कैसे यूज करते हैं | How To Use Sunscreen On Face

डॉक्टर राधिका बताती हैं चेहरे पर सनस्क्रीन कैसे लगाएं? चेहरे पर कितनी सनस्क्रीन लगानी चाहिए? ये सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक हैं, लेकिन इसका जवाब काफी सिंपल है. बस आपको "दो उंगलियों वाला रूल" फॉलो करना है. आसान भाषा में कहें तो आपको अपनी तर्जनी और मध्यमा उंगली पर सनस्क्रीन की लाइन बनानी है और उसे पूरे चेहरे पर लगानी है.

गर्दन पर सनस्क्रीन लगाने का सही तरीका | Gardan Par Sunscreen Kaise Lagaye

डॉक्टर राधिका ने आगे बताया कि अगर चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी सनस्क्रीन लगाना चाहते हैं, तो आपको "तीन उंगलियों वाला रूल" फॉलो करना होगा. अब आपको दो उंगलियों की बजाय अपनी तीन उंगलियों पर सनस्क्रीन लेनी है और चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर लगानी है. 

सनस्क्रीन दिन में कितनी बार लगानी चाहिए? | How Many Times To Apply Sunscreen In A Day

डॉक्टर राधिका के अनुसार हर 2 से 3 घंटे में सनस्क्रीन को दोबारा लगानी चाहिए. अगर आप कहीं धूप में बाहर हैं, तो चेहरे को अच्छी तरह से साफ करके लगाएं. पसीना आने पर और चेहरा धोने के बाद भी इसे दोबारा चेहरे पर लगाना चाहिए. 

इसे भी पढ़ें: ज्वार की रोटी को नरम और फूली हुई कैसे बनाएं? बस करना है ये काम, गुब्बारे जैसी फूलेंगी रोटियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunscreen, How To Apply Sunscreen, When To Apply Sunscreen, Sunscreen Uses
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com