Vitamin B12 Deficiency: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कम उम्र में ही आपकी स्किन डल, बेजान पड़ने लगती है और अपनी रंगत खोने लगती है. चेहरे पर पिंपल्स, झुर्रियां और फाइन लाइन्स नजर आने लग रही हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी वजह क्या है? आज की लाइफस्टाइल, खानपान और पॉल्यूशन के साथ ही इसकी एक वजह है विटामिन की कमी. ये सभी लक्षण शरीर में विटामिन बी 12 (Vitamin B12) की कमी का संकेत देते हैं. बता दें कि इस विटामिन की कमी सेहत के साथ ही आपकी स्किन (Skin Problems) को भी नुकसान पहुंचाती है. जो आपको समय से पहले बूढ़ा दिखाने की एक वजह बन सकता है. आइए जानते हैं इस विटामिन बी 12 आपके लिए कैसे फायदेमंद है.
विटामिन बी 12 से स्किन को फायदे
विटामिन बी 12 आपकी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसका सेवन शरीर में एनर्जी, बेहतर मेटाबॉलिज्म, नर्वस सिस्टम बेहतर बनाने के साथ स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद हो सकता है. यह आपकी स्किन को यंग बनाए रखने में मदद कर सकता है. विटामिन बी 12 आपकी सेल रिप्रोडक्शन के लिए काम करता है. यह त्वचा की सूजन, ड्राइनेस और मुंहासे को कम करने में मदद कर सकता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विटामिन बी 12 की कमी के लक्षण
विटामिन बी 12 की कमी होने से शरीर में कुछ लक्षण नजर आते हैं. जो इस प्रकार हैं-
- भूख कम लगना.
- स्किन का ड्राई होना और पीला पड़ना.
- सिरदर्द होना और कान से आवाज आना.
- मुंह में छाले पड़ना.
- वीकनेस और सुस्ती फील करना.
ये भी पढें: सरसों के तेल में मिलाकर लगा लीजिए ये चीज, बहती नाक से मिलेगा तुरंत छुटकारा, खांसी से भी मिलेगी राहत
विटामिन बी 12 की कमी को कैसे दूर करें
विटामिन बी 12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं. ये आपकी शरीर में इस विटामिन बी 12 की कमी को दूर करके आपको हेल्दी और आपकी स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.
- अंडा
- नॉनवेज
- डेयरी प्रोडक्ट्स
- हरी सब्जियां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं