Runny Nose Home Remedies: सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी, खांसी और जुकाम और बुखार जैसी समस्या हो जाती है. बता दें कि इस मौसम का सबसे ज्यादा असर पड़ता है बच्चों पर. बदलते मौसम में सबसे ज्यादा असर उन पर पड़ता है. वो सबसे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं और परेशान होते हैं. बता दें कि नाक बहने के कारण बच्चों को सांस लेने में परेशानी होती है. बड़े तो इसका इलाज कर लेते हैं. लेकिन बच्चों को बिना डॉक्टर से पूछे दवा देना सही नही है. अगर आप भी बच्चों की बहती नाक से परेशान हैं तो उसको रोकने के लिए आप कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें अपना सकती हैं जो इस परेशानी से तुरंत निजात दिला देते हैं.
सरसों का तेल
बहती हुई नाक को रोकने के लिए आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप सरसों के तेल में 5-6 लहसुन की कलियां डालकर उबाल लें. फिर तेल को थोड़ा ठंडा कर लें. अब इसे बच्चे की छाती और पीठ पर लगाकर अच्छे से मसाज करें. तेल को गर्दन पर भी लगाएं और नाक में भी तेल की कुछ बूंद डाल सकते हैं. ऐसा करने से छाती में जमा कफ साफ होगा और नाक बहना भी बंद हो जाएगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: इन 3 चीजों को दोबारा गर्म करके खाना सेहत के लिए होता है बेहद नुकसानदायक, भूलकर भी न करें ये गलती
तुलसी
तुलसी भी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है. इसका इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है. बहती नाक को रोकने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो सर्दी-जुकाम से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं. आप गुड़ के साथ तुलसी की पत्तियों को मिलाकर बच्चे को खिलाएं.
अदरक
बच्चों की बहती नाक को रोकने में अदरक भी लाभदायी हो सकती है. इसके लिए आप अदरक के रस को शहद के साथ मिलाकर इसका सेवन बच्चे को कराएं. ये शरीर को अंदर से गर्माहट देने में मदद करती है और सर्दी-जुकाम से भी राहत दिला सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं