Uric Acid Control: प्यूरिन का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर यूरिक एसिड बढ़ सकता है. यूरिक एसिड एक तरह का अपशिष्ट यानी खराब पदार्थ होता है जिसे सामान्य तौर पर किडनी फिल्टर करके निकाल देती है. लेकिन, यूरिक एसिड अगर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाए तो किडनी इसे फिल्टर नहीं कर पाती है और यूरिक एसिड पूरे शरीर में फैलने लगता है. यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स हाथों और पैरों की उंगलियों समेत घुटनों में भी जमने लगते हैं जिससे सूजन हो जाती है. इससे गाउट (Gout) की दिक्कत भी हो सकती है. ऐसे में समय रहते यूरिक एसिड के लेवल्स को कम करने की कोशिश की जाती है. यहां कुछ ऐसे ही फलों (Fruits) का जिक्र किया जा रहा है जिनका सेवन यूरिक एसिड के हाई लेवल्स को कम करने में असरदार होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हाई यूरिक एसिड कम करने वाले फल | Fruits That Reduce High Uric Acid
केलाहाई यूरिक एसिड और गाउट को कम करने के लिए केले का सेवन किया जा सकता है. केले (Banana) खाने पर शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है जो यूरिक एसिड कम करने में फायदेमंद होता है. केले में प्यूरिन की मात्रा भी बेहद कम होती है. ऐसे में यूरिक एसिड ट्रीटमेंट के लिए केले खाए जा सकते हैं.
चेरीजयूरिक एसिड कम करने के लिए चेरीज खाई जा सकती हैं. चेरीज एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं और यूरिक एसिड के लेवल्स कंट्रोल करने में असर दिखाती हैं. ऐसे में रोजाना चेरीज खाई जा सकती हैं.
सेबडाइट्री फाइबर से भरपूर सेब के सेवन से भी यूरिक एसिड कंट्रोल में रहता है. इससे खून में मौजूद यूरिक एसिड के कण कम हने लगते हैं. यूरिक एसिड लेवल्स को कम करने के लिए रोजाना सेब का सेवन किया जा सकता है. सेब (Apples) में मौजूद मैलिक एसिड भी यूरिक एसिड के असर को कम करने में असरदार होते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान- शुगरी ड्रिंक्स और जरूरत से ज्यादा मीठी ड्रिंक्स पीने से परहेज करें. इससे गाउट ट्रिगर हो सकता है.
- फ्रुक्टोस वाली कॉर्न सिरप को ना पिएं. साथ ही पैकेज्ड फूड्स के सेवन से परहेज करना शुरू करें.
- एल्कोहल का कम से कम सेवन करें. एल्कोहल और एल्कोहल वाली ड्रिंक्स में प्यूरिन होता है जो दिक्कत को बढ़ा देता है.
- लाल मीट, कुछ सीफूड जैसे टूना और ऑर्गन मीट यूरिक एसिड को बढ़ाते हैं. इनसे परहेज किया जाना जरूरी है.
- पानी पीते रहें. पर्याप्त मात्रा में पानी पिया जाए तो इससे यूरिक एसिड शरीर से फिल्टर होकर निकलने लगता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
RD Burman Music: मिनटों में पंचम दा ने बना दी थी Saagar फिल्म के इस गाने की धुन | Rahul Dev BurmanNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं