विज्ञापन

यूरिक एसिड में कौन सी सब्जी नहीं खा सकते हैं?

यूरिक एसिड में हरी सब्जियां खाना फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ सब्जियों को सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. यहां जानते हैं यूरिक एसिड में कौन सी सब्जियां न खाएं?

यूरिक एसिड में कौन सी सब्जी नहीं खा सकते हैं?
vegetables that raise uric acid : यूरिक एसिड में कौन सी सब्जियां न खाएं

अगर आपको या आपके आसपास किसी व्यक्ति को हाई यूरिक एसिड की परेशानी है, तो आपके मन में सबसे पहले ये सवाल आ सकता है कि आपकी डाइट कितना असर डालती है. वैसे तो सब्जियों को काफी ज्यादा हेल्दी मानी जाती है, लेकिन कुछ सब्जियां यूरिक एसिड के स्तर को बढ़ा भी सकती है, जिसकी वजह से गाउट का अटैक ट्रिगर हो सकता है. यहां जानते हैं किन सब्जियों का सेवन यूरिक एसिड में नहीं करना चाहिए?

यूरिक एसिड में न खाएं पालक

पालक कई तरह के पोषक तत्वों जैसे- विटामिन्स, मिनरल्स से भरपूर होता है. लेकिन यूरिक एसिड में इसका सेवन कम करने की सलाह दी जाती है. दरअसल, पालक में मध्यम मात्रा में प्यूरिन (Purine) भी मौजूद होता है. ऐसे में इसके सेवन से यूरिक एसिड बढ़ सकता है. इसलिए कोशिश करें कि पालक का सेवन कम से कम ही करें.

मशरूम से बढ़ सकता है यूरिक एसिड

अगर आपको यूरिक एसिड की परेशानी है, तो मशरूम का सेवन बिल्कुल भी न करें. खासकर शिटाके (Shiitake) और पोर्टोबेलो (Portobello) किस्म के मशरूम में प्यूरिन की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जिसकी वजह से यूरिक एसिड बढ़ सकता है. ऐसे में अगर आपको बार-बार यूरिक एसिड का अटैक आता है, तो मशरूम का सेवन बिल्कुल न करें.

यूरिक एसिड में न खाएं फूलगोभी

फूलगोभी हम में से कई लोगों को पसंद होती है. वहीं, ये एक लो कार्ब्स सब्जी है, लेकिन इसमें प्यूरिन पाया जाता है. ऐसे में अगर आप इसका काफी ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता है. 

न खाएं मटर और दालें 

यूरिक एसिड में मटर और दातों को भी सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है. क्योंकि मटर और दालों में भी प्यूरिन होता है, जो आपके यूरिक एसिड के लेवल को बढ़ा सकता है. इसलिए इसका सेवन सीमित रूप से ही करें.

ब्रसेल्स स्प्राउट्स 

ये एक छोटी पत्तागोभी जैसी सब्जी है. हेल्थ के लिए ब्रसेल्स स्प्राउट्स को हेल्दी माना जाता है. लेकिन इसमें भी प्यूरिन मौजूद होता है, जो यूरिक एसिड बढ़ाने में योगदान दे सकता है. अधिकतर लोगों के लिए सीमित मात्रा में इसका सेवन सुरक्षित माना जाता है.

ये भी पढ़ें - हाई यूरिक एसिड वाले प्रोटीन की कमी कैसे दूर करें, ये 3 फूड हैं ब्रह्मास्त्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uric Acid, Uric Acid And Diet, Uric Acid And Gout, Uric Acid And Kidney, Uric Acid And Joint Pain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com